Up Police Previous Year 13 (सामान्य हिन्दी)

धातु कहते हैं-

  • क्रिया के मूल रूप को।
  • क्रिया के सम्पूर्ण रूप को।
  • क्रिया के उत्तम रूप को।
  • क्रिया के सामान्य रूप को।
धातु क्रिया के मूल रूप को कहते हैं जैसे—दौड़ना, जाना, खेलना में क्रमशः दौड़, जा, खेल धातु हैं। धातु के अन्त में ना जोड़ने से जो शब्द बनता है, उसे क्रिया का साधारण रूप कहते हैं। जैसे— दौड़ से दौड़ना जा से जाना खेल से खेलना

भूतकाल के कितने भेद हैं?

  • छ:
  • चार
  • नौ
  • सात
भूतकाल के छ: भेद होते हैं। (i) सामान्य भूत—मैंने खाया। राम गया। (ii) आसन्न भूत-उसने पूजा की है। मैंने खाना खाया है। (iii) पूर्ण भूत—मैं सोया था। तुमने मेरा घर देखा था। (iv) अपूर्ण भूत—रचना नाच रही थी। तुम किताब पढ़ रहे थे। (v) संदिग्ध भूत-वह गया होगा। उसने खाना खा लिया होगा। (vi) हेतुहेतुमद् भूत-मैं पढ़ता। वे खाते।

तद्भव शब्द बने हैं-

  • संस्कृत शब्दों में कुछ बदलाव से
  • उर्दू शब्दों में बदलाव से
  • विदेशी शब्दों से
  • हिंदी के मूल शब्दों से
तद्भव शब्द संस्कृत शब्दों में कुछ बदलाव से बने हैं। उदाहरण-सुई – सूची, ओंठ – ओष्ठ, पोखर – पुष्कर, गोबर – गोमय

तत्सम शब्द पहचानिए-

  • निद्रा
  • बन्दर
  • मोर
  • कान
‘निद्रा’ शब्द तत्सम शब्द है। इसका तद्भव नींद होगा।

पर्याय शब्दों का कौन-सा समूह सही नहीं है?

  • पहाड़, पर्वत, पुस्तक
  • आग, अग्नि, अनल
  • नारी, महिला, औरत
  • पाठशाला, विद्यालय, स्कूल
पहाड़, पर्वत, पुस्तक पर्याय शब्दों का समूह नहीं है। पर्वत के पयार्यवाची शब्द है-भूधर, गिरी, पहाड़, धराधर इत्यादि हैं।

इनमें से सही विलोम शब्द युग्म कौन-सा है?

  • आदान-प्रदान
  • आदान-समाधान
  • प्रदान-विदान
  • आदान-निदान
आदान-प्रदान सही विलोम शब्द युग्म है।

‘और’ शब्द के अनेकार्थी शब्द-समूह का चयन कीजिए-

  • दूसरा-तथा
  • परन्तु-अपना
  • सब-परन्तु
  • अन्य-उसका
‘और’ शब्द का अनेकार्थी ‘दूसरा, तथा’ शब्द समूह है।

‘जो काम करना कठिन हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-

  • दुष्कर
  • असम्भव
  • दूभर
  • कठिन
जो काम करना कठिन हो—दुष्कर

पक्षी पेड़ों पर अपना ——- बनाते है। सही शब्द भरिए-

  • नीड़
  • नींद
  • नीम
  • नीर
पक्षी पेड़ों पर अपना नीड़ बनाते हैं।

‘अनु’ उपसर्ग से बना शब्द है-

  • अनुचर
  • अनुत्तर
  • अन्तर
  • अनुपमा
अनु उपसर्ग से बना शब्द अनुचर है।
23 August Se Hogi 60,244 Pado Par Constable Bharti Pariksha | ◻️ उत्तर प्रदेश रोडवेज में जल्द होगी 10 हजार परिचालकों की भर्ती। Ankit Bhati Sir Ne kiye Sabhi Bachon Ke Liye Khaki aur Khaki 2.0 Batch Free