Up Police Previous Year 13(सामान्य अध्ययन)

जुलाई, 2018 में अमरनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने वाले यात्रियों की सहायता के लिए सीआरपीएफ द्वारा शुरू किए गए मोबाइल सहायता केंद्र का नाम क्या है?

  • साथी
  • मित्र
  • यात्री
  • दोस्त
जुलाई, 2018 में अमरनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मोबाइल सहायता केन्द्र ‘साथी’ की शुरूआत की गई। अमरनाथ गुफा मंदिर शैव मतावलंबी संबंधित है। यह पहलगाम, अनंतनाग में अवस्थित है। यह यात्रा आषाढ़ पूर्णिमा से आरंभ होकर रक्षाबंधन तक पूरे श्रावण मास तक चलती है।

अगले सात वर्षों के लिए निम्नलिखित देशों में से किसके साथ भारत ने अक्टूबर, 2016 में अपनी व्यापार संधि को नवीनीकृत कर दिया है?

  • नेपाल
  • बांग्लादेश
  • म्यांमार
  • भूटान
भारत एवं नेपाल के मध्य अनधिकृत व्यापार नियंत्रण हेतु सहयोग एवं समझौता संधि 2009 अस्तिव में आई। अक्टूबर 2016 में इस द्विपक्षीय संधि का पुन: नवीनीकरण सात वर्षों के लिए हो गया। यह संधि नेपाल को एकतरफा स्वरूप में भारतीय बाजार में शुल्क-मुक्त प्रवेश प्रदान करती है।

एशियाई खेल, 2018 में पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले चीन ने कितने स्वर्ण पदक जीते थे?

  • 132
  • 122
  • 112
  • 102
एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता एवं पालेमबांग शहर में हुआ। चीन ने कुल 132 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 19 वाँ एशियाई खेल (वर्ष 2022 में) चीन के हांगझोऊ में आयोजित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय किस देश में स्थित है?

  • नीदरलैंड्स
  • जर्मनी
  • यूनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र संघ के छ: मुख्य अंगों में से एक है। इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैण्ड) में अवस्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1945 में हुई। इसके न्यायक्षेत्र के अन्तर्गत विश्व के 193 देश सम्मिलित होते हैं। इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं, जिनका कार्यकाल 9 वर्ष होता है। इनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा होता है।

पेड़/पौधों में निषेचन के बाद अंडाशय परिवर्तित ………… होता है।

  • फल में
  • जायांग में
  • पुष्प-केसर में
  • बीज में
वृक्षों/पादपों में निषेचन के पश्चात अंडाशय का रूपांतरण फल के रूप में होता है। अधिकांशतः पौधों के पुष्प में ही नर एवं मादा प्रजनन अंग होते हैं। ऐसे पुष्प नर एवं मादा युग्मक बनाकर निषेचन की क्रिया संम्पन्न करते हैं। फलतः नवीन बीज का निर्माण होता है। पुष्प का नर अंग ‘पुंकेसर’ परागकणों के निर्माण हेतु उत्तरदायी होता है, जबकि मादा अंग ‘अंडप/कार्पेल अंड कोशिका निर्माण करता है। जिससे बीजांड Ovules’ की प्राप्ति होती है।

क्षतिग्रस्त सी०एफ०एल० और फ्लोरोसेंट ट्यूबों का निपटान सुरक्षित रूप से किया जाना चाहिए क्योंकि इनमें——– वाष्प होती है जो स्वभाव में जहरीली होती है।

  • पारे की
  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की
  • सल्फर डाइऑक्साइड की
  • अमोनियम की
थर्मामीटर, बैरोमीटर, मैनोमीटर, सी.एफ.एल. एवं फ्लोरोसेंट ट्यूबों इत्यादि में पारा का प्रयोग होता है, क्योंकि यह उच्च घनत्व एवं न्यून वाष्पदाब के कारण प्रकृति में द्रव अवस्था में प्राप्त होता है। पारे की प्रकृति जहरीली होती है, इसलिए यह पर्यावरण हेतु विनाशकारी है। मीनामता कन्वेंशन पारे से संबंधित प्रदूषण के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण है।

पौधे में पानी और पोषक तत्वों के परिवहन के लिए संवहनी ऊतक को …… कहा जाता है।

  • जाइलम
  • स्क्लेरेनकाइमा
  • कोलेना काइमा
  • फ्लोएम
पौधों में जाइलम और फ्लोएम एक संवहनी ऊतक की भांति कार्य करते हैं। जाइलम जड़ से पत्तियों तथा अन्य भागों में जल तथा घुले लवण परिवहन करते हैं। जबकि फ्लोरम द्वारा भोज्य पदार्थों को घुली अवस्था में पत्तियों से पौधों के अन्य भागों तक परिवहन होता है।

निम्नलिखित विकल्पों में से, पुनरुत्पादक बीज उत्पादन पौधे का नाम चुनें-

  • ब्रेड मोल्ड
  • अदरक
  • आलू
  • गेंदा
पुनरूत्पादक बीज (Spare Producing) उत्पादन की प्रक्रिया ब्रेड मोल्ड के अन्तर्गत होती है। आर्द्रता युक्त स्थान पर राइजोपस कवक का विकास होता है, जो इस प्रक्रिया हेतु उत्तरदायी होता है। यह संरक्षित भोज्य पदार्थों के अपघटन हेतु उत्तरदायी होता है।

किसी भी प्राकृतिक कच्चे माल (पौधे या जानवर से) के बिना बनाया गया एक मानव निर्मित फाइबर। यह कोयले, पानी और हवा से तैयार किया गया था। यह पहला पूर्ण सिंथेटिक फाइबर था। यह है-

  • नायलॉन
  • पॉलिस्टिरीन
  • रेयान
  • जैव प्लास्टिक
‘नायलॉन’ कोयला, पानी एवं वायु द्वारा निर्मित कृत्रिम फाइबर है। यह वर्ष 1931 में निर्मित किया गया। यह पूर्णतः सिंथेटिक फाइबर था। रेयॉन कृत्रिम सिल्क के रूप में 1855 में अस्तिव में आया। यह अर्ध सिंथेटिक फाइबर था। पॉलीस्टाइरीन एक संश्लेषित एरांमैटिक हाइड्रोकार्बन बहुलक है। जो स्टाइरीन नामक मोनोमर से बनाया जाता है। इसका प्रयोग पैकेजिंग एवं घरेलू उद्योग में होता है। जैसे थर्माकोल इत्यादि।

विश्व हिंदी दिवस ……… को मनाया जाता है।

  • 10 जनवरी
  • 17 दिसंबर
  • 17 जनवरी
  • 15 जनवरी
विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ। जबकि 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया।
23 August Se Hogi 60,244 Pado Par Constable Bharti Pariksha | ◻️ उत्तर प्रदेश रोडवेज में जल्द होगी 10 हजार परिचालकों की भर्ती। Ankit Bhati Sir Ne kiye Sabhi Bachon Ke Liye Khaki aur Khaki 2.0 Batch Free