Uttarakhand 2026

Uttarakhand Vacancies 2026 Update : Multiple Posts Open in Health and Education Sectors

 Uttarakhand के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अमर उजाला की रिपोर्ट और वित्त विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में 66,317 पद खाली हैं। यह जानकारी 1 अप्रैल 2025 की अनुमानित स्थिति के आधार पर जारी की गई है। इस खबर के बाद उत्तराखंड के युवाओं में एक अलग सा उत्साह नजर आया है | उत्तराखंड सरकार ने सभी भर्तियों को पारदर्शी रूप से सबके सामने रखा है | जिससे युवाओं को अब अपने पसंदीदा विभाग में नौकरी पाने के लिए अपनी तैयारी करने में आसानी होगी |

राज्य में स्वीकृत कुल पदों और उन पर तैनात कर्मचारियों के बीच का अंतर काफी बड़ा है। कुल स्वीकृत पद (Total Sanctioned Posts): 2,38,956, वर्तमान में तैनात कर्मचारी (Currently Employed): 1,72,639, कुल रिक्त पद (Total Vacancies): 66,317, विशेष रूप से श्रेणी ‘ग’ (Group C) में सबसे अधिक 42,810 पद खाली हैं, जो उन युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

Uttarakhand Vacancies Update : News Statistics 

राज्य में सरकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 2,38,956 पद स्वीकृत हैं। हालांकि, वर्तमान में केवल 1,72,639 कर्मचारी ही तैनात हैं। इसका मतलब है कि लगभग 28% पद रिक्त हैं, जो आने वाले समय में बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं का संकेत देते हैं।

  • Gazetted Category A & B : 23,957 स्वीकृत पदों में से 7,764 पद खाली हैं।

  • Non-Gazetted Category C & D: यहाँ रिक्तियों की संख्या सबसे अधिक है। कुल 2,14,999 पदों में से 58,553 पद रिक्त हैं।

  • Public Sector Undertakings: यहाँ लगभग 40% पद (10,509) खाली हैं।

Department-Wise Vacancy Details

विभाग (Department) स्वीकृत पद (Sanctioned) तैनात कर्मचारी (Deployed) रिक्त पद (Vacancies)
माध्यमिक शिक्षा (Secondary Education) 38,053 26,886 11,167
प्राथमिक शिक्षा (Primary Education) 43,630 31,035 12,595
उच्च शिक्षा (Higher Education) 4,530 3,616 914
चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) 6,473 3,529 2,944
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) 12,673 8,830 3,843
पुलिस विभाग (Police Department) 28,893 24,492 4,401
लोक निर्माण विभाग (PWD) 11,059 6,076 4,983
तकनीकी शिक्षा (Technical Education) 3,021 1,772 1,249
उच्च न्यायालय (High Court Registrar) 3,348 2.384 964
सचिवालय प्रशासन (Secretariat Admin) 2,004 1,597 407
आयुक्त कर (Tax Commissioner) 2,055 1,381 674
विधानसभा (Assembly Secretary) 515 192 323
राजस्व (Revenue Commissioner) 464 141 323
आबकारी (Excise) 625 514 111

Maximum Shortage in Education & Health Sectors :

सबसे ज्यादा कमी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में है। अकेले प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को मिला दिया जाए तो लगभग 23,700 से अधिक पद खाली हैं। इसी तरह, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में भी भारी रिक्तियां हैं, जो सीधे तौर पर राज्य की सेवाओं को प्रभावित करती हैं।

Conclusion : 

वित्त विभाग द्वारा जारी यह आंकड़ा पारदर्शिता लाने और भविष्य की भर्तियों की योजना बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि सरकार इन पदों को भरने के लिए तेजी से कदम उठाती है, तो यह उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Related Links:

SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026 Out Click Here to Read
SSC JE Tier 2 Exam Date 2026 Out Click Here to Read
UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 Out Click Here to Read
SSC JE Tier 1 Result Out Click Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 Out Click Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 Out Click Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 Out Click Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version