Ssc Je

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Out , Check Full Exam Schedule !!

Staff Selection Commission (SSC) हर साल Junior Engineer (JE) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस भर्ती के माध्यम से Civil, Mechanical और Electrical Engineering से जुड़े उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलता है। SSC JE परीक्षा इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी, स्थिर सरकारी नौकरी और देशभर में काम करने का अवसर मिलता है।

SSC ने वर्ष 2025 के लिए Junior Engineer भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और Paper-1 परीक्षा 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों को Paper-2 परीक्षा की तारीख का इंतजार है| 

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Out : Overview

Particulars Details
Organisation Name Staff Selection Commission (SSC)
Exam Name SSC Junior Engineer (SSC JE)
Post Name Junior Engineer (Civil, Electrical, Mechanical)
Total Vacancy 1731 
Exam Level National Level
Exam Mode Online (Computer Based Test)
SSC JE Paper 2 Exam Date 07 April 2026
Selection Process
  • Tier-I Exam
  • Tier-II Exam
  • Document Verification
  • Merit List
Official Website ssc.gov.in

Watch Full Video Explanation Here : 

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Out : Important Dates

Events Dates
Online Apply Start Date 30 June 2025
Online Apply Last Date 21 July 2025
Last Date For Fee Payment 22 July 2025
Correction Date 1 August – 2 August 2025
Exam Date Paper-I 03 – 06 December 2025
Exam Date Paper-II 7 April 2026
Result Announcement To Be Announced

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Out : Vacancy Details

Posts (Discipline) Organisation Vacancies
Junior Engineer (Civil) Border Roads Organisation (BRO) 1731
Brahmaputra Board, Ministry of Jal Shakti
Central Water Commission (CWC)
Central Public Works Department (CPWD)
Farakka Barrage Project, Ministry of Jal Shakti
Military Engineer Services (MES)
National Technical Research Organisation (NTRO)
Junior Engineer (Mechanical) Central Water Commission (CWC)
DGQA-NAVAL, Ministry of Defence
Junior Engineer (Electrical) Central Public Works Department (CPWD)
Central Water and Power Research Station
DGQA-NAVAL, Ministry of Defence
Farakka Barrage Project, Ministry of Jal Shakti
Junior Engineer (Electrical & Mechanical) Border Roads Organisation (BRO)
Military Engineer Services (MES)

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Out : Exam Pattern

SSC JE परीक्षा दो चरणों (Paper-I और Paper-II) में आयोजित की जाती है। दोनों ही पेपर Computer Based Test (CBT) मोड में होते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न Objective Type (Multiple Choice Questions) होते हैं और ये English और Hindi दोनों भाषाओं में उपलब्ध होते हैं।

Paper-I Exam Pattern :

Part

Subject

No. of Questions

Max. Marks

Duration

(i) General Intelligence and Reasoning 50 50 2 Hours (2 hours 40 minutes for eligible scribes)
(ii) General Awareness 50 50
(iii) General Engineering

Part-A: Civil & Structural

OR

Part-B: Electrical

OR

Part-C: Mechanical

100 100
Total 200 200

Negative Marking:Paper-I में हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की Negative Marking होती है। 

Paper-II Exam Pattern :

Part

No. of Questions

Max. Marks

Duration

Part-A: General Engineering (Civil & Structural)

OR

Part-B: General Engineering (Electrical) OR

Part-C: General Engineering (Mechanical)

100 300 2 Hours (2 hours 40 minutes for eligible scribes)

Negative Marking:  Paper-II में हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक की Negative Marking होती है।

Paper-II पूरी तरह से Technical Subject पर आधारित होता है। इसमें उम्मीदवार को अपने इंजीनियरिंग Discipline के अनुसार Civil, Electrical या Mechanical में से एक विषय चुनना होता है। 

Steps to Download Admit Card:

Note : SSC JE परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले अपना Admit Card डाउनलोड करना होता है। SSC JE Paper-2 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले Official Website पर जारी किया जाता है। 

  1. सबसे पहले SSC की Official Website ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपने क्षेत्र (Region) की वेबसाइट को चुनें।
  4. अब SSC JE Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपना Registration Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी दी होती है। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करना जरूरी होता है। 

Last Minute Preparation Tips : 

SSC JE परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। खासकर परीक्षा के आखिरी दिनों में सही तैयारी करने से अच्छा स्कोर हासिल किया जा सकता है।

1. Syllabus को दोबारा रिवाइज करें :  परीक्षा के अंतिम दिनों में नए टॉपिक पढ़ने के बजाय पहले से पढ़े हुए टॉपिक्स को दोबारा रिवाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. Previous Year Question Papers हल करें : पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा का पैटर्न समझ में आता है और समय प्रबंधन भी बेहतर होता है।

3. Mock Test जरूर दें : Mock Test देने से यह पता चलता है कि आपकी तैयारी किस स्तर की है और किस विषय में सुधार की जरूरत है।

4. Important Formulas याद रखें : Engineering और Mathematics से जुड़े महत्वपूर्ण फॉर्मूला और कॉन्सेप्ट को अच्छे से याद कर लें।

5. समय का सही उपयोग करें : परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। पहले आसान प्रश्न हल करें और बाद में कठिन प्रश्नों पर ध्यान दें।

अगर उम्मीदवार सही योजना के साथ तैयारी करते हैं तो SSC JE परीक्षा को पास करना आसान हो सकता है। 

Related Links:

UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 Out Click Here to Read
SSC JE Tier 1 Result Out Click Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 Out Click Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 Out Click Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 Out Click Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version