Ssc

SSC CHT Exam Date 2026 Out : Know Exam Schedule Now !!

SSC ने Combined Hindi Translators Examination 2026 की परीक्षा तारीख जारी कर दी है। आयोग के Important Notice के अनुसार Combined Hindi Translators Examination 2026 का Paper-I 8 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले SSC CHT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल से 14 मई 2026 तक लिए गए थे। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में Junior Hindi Translator, Junior Translation Officer, Junior Translator, Senior Hindi Translator और Senior Translator जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

SSC CHT Examination में कुल दो पेपर होते हैं। इनमें Paper-I Computer Based Examination होता है, जबकि Paper-II Descriptive Paper होता है। Paper-I में General Hindi और General English से सवाल पूछे जाते हैं। आयोग ने Paper-I के लिए 2 घंटे का समय रखा है और इसमें प्रत्येक भाग के लिए अलग Sectional Timer रहेगा।

SSC CHT Exam Date 2026 Out : Overview

SSC CHT 2026 Exam Date जारी कर दी है और परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है। इस Table को देखकर आप परीक्षा कराने वाली Organization का नाम, Exam Date और Official Website etc, जैसी जानकारी समझ सकते हैं।

Details Information
Organization Name Staff Selection Commission (SSC)
Advertisement Number HQ-EC033/7/2025-EC
Post
  • Junior Hindi Translator
  • Junior Translation Officer
  • Junior Translator
  • Senior Hindi Translator
  • Senior Translator
Vacancy 303
Exam Date 8 September 2026
Paper Paper-I
Salary
  • Level-6: Rs. 35,400–1,12,400
  • Level-7: Rs. 44,900–1,42,400
Selection Process
  • Paper-I
  • Paper-II
  • FRTA/Final Selection
  • Document Verification
Website Link https://ssc.gov.in

SSC CHT 2026 : Exam Pattern

SSC CHT का Paper-I 8 सितंबर 2026 को Computer Based Mode में होगा। इस पेपर में दो भाग होंगे—General Hindi और General English। दोनों भागों में 100-100 Questions/Marks दिए गए हैं। Paper-I में गलत उत्तर के लिए 0.25 Marks की Negative Marking भी है।

Part Subject Questions Marks Mode Duration
Part-I General Hindi 100 100 Computer Based 1 Hour
Part-II General English 100 100 Computer Based 1 Hour
Total General Hindi + General English 200 200 CBT 2 Hours
  • Paper-I में प्रत्येक भाग के लिए 1 घंटे का Sectional Timer रहेगा। Scribe की सुविधा के लिए पात्र उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक भाग के लिए 1 घंटा 20 मिनट होगा।
  • Paper-I में 0.25 Marks की Negative Marking रहेगी। इसी Paper-I के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को Category-Wise Paper-II के लिए Shortlist किया जाएगा।

SSC CHT Minimum Qualifying Marks

Category Minimum Qualifying Marks
Unreserved 30%
OBC/EWS 25%
All Other Categories 20%

SSC CHT Exam : Syllabus

SSC CHT Paper-I का Syllabus मुख्य रूप से Hindi और English भाषा की समझ और सही प्रयोग पर आधारित है। आयोग ने बताया है कि Paper-I के Questions में Languages और Literature की समझ, Words, Phrases और Idioms के सही इस्तेमाल तथा भाषा को सही, सटीक और प्रभावी तरीके से लिखने की क्षमता को जांचा जाएगा। Questions का Level Degree Level का होगा।

Paper Subject Syllabus Level
Paper-I General Hindi
  • हिंदी भाषा और साहित्य की समझ; शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों का सही प्रयोग; हिंदी भाषा को सही, सटीक और प्रभावी तरीके से लिखने की क्षमता
Degree Level
Paper-I General English
  • Understanding of English Language and Literature; Correct Use of Words, Phrases and Idioms; Ability to Write English Correctly, Precisely and Effectively
Degree Level

What’s After The Exam ?

Paper-I के बाद SSC उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर category-wise Candidates को Paper-II के लिए Shortlist करेगा। Paper-II एक Descriptive Paper होगा, जिसमें Translation और Essay शामिल होंगे और इसके कुल 200 Marks होंगे।

Paper-II में Hindi से English और English से Hindi Translation के लिए Passages होंगे। इसके अलावा Hindi और English में Essay भी होगा। इस पेपर में उम्मीदवारों की Translation Skills और दोनों भाषाओं को सही तरीके से लिखने और समझने की क्षमता जांची जाएगी।

Stage What Happens
Paper-I Computer Based Examination
Shortlisting Paper-I Marks (Category-wise)
Paper-II Descriptive Translation & Essay
Final Selection Paper-I and Paper-II Performance – FRTA/Final Selection
  • Paper-I की परीक्षा के बाद SSC Tentative Answer Key अपनी Website पर जारी करेगा। उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर Answer Key पर Online Representation भी कर सकेंगे। इसके लिए Rs. 50 per Question की Non-Refundable Fee रखी गई है।
  • अगर Computer Based Examination Multiple Shifts में होता है, तो Marks को आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार Normalize किया जाएगा और Normalized Scores का इस्तेमाल Final Merit और Cut-off तय करने में किया जाएगा।

Last Minute Preparation Tips

अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को नई-नई चीजें शुरू करने के बजाय अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहिए। Paper-I में Hindi और English दोनों के 100-100 Marks हैं, इसलिए दोनों Sections को बराबर समय देना बेहतर रहेगा।

  • दोनों Subjects के Important Questions और पहले किए गए Practice Questions को दोबारा देखें। इससे आपको अपनी कमजोर जगह पहचानने में मदद मिलेगी।
  • समय का ध्यान रखकर Mock Test और Practice Sets हल करें। Paper-I में दोनों Sections के लिए अलग-अलग 1 घंटे का Sectional Timer है, इसलिए एक Section का समय दूसरे Section में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
  • Negative Marking को ध्यान में रखकर Questions Attempt करें। गलत उत्तर पर 0.25 Marks कटेंगे, इसलिए बिना सोचे हर Question Attempt करने से बचें।
  • Hindi और English में Words, Phrases और Idioms के सही प्रयोग पर खास ध्यान दें, क्योंकि आयोग ने Paper-I में इन्हीं Language Skills को जांचने की बात कही है।
  • परीक्षा से पहले अपना Time Management तय कर लें। परीक्षा के दिन नए Topics पढ़ने के बजाय Revision और Practice पर ध्यान दें।

Some Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version