Rrb

RRB JE 2025 CBT 2 Exam Date Out : Check Exam Schedule Here !!

Railway Recruitment Boards (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जाती है। अब उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, क्योंकि RRB JE CBT 2 परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। CBT 1 परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी लंबे समय से CBT 2 एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2585 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। CBT 2 परीक्षा उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसी के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट केवल Railway Recruitment Boards की Official Website  से ही चेक करें और परीक्षा पैटर्न, सिलेबस एवं एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी समय-समय पर देखते रहें। 

RRB JE 2025 CBT 2 Exam Date Out : Overview

Details

Information

Organisation Name Railway Recruitment Board (RRB), Ministry of Railways, Government of India
Posts Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS), Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)
Total Vacancy 2,585
Age Limit 18 to 33 years (as on 01 January 2026)
CBT 2 Exam Date 02 July 2026
Initial Salary ₹35,400/- (Pay Matrix Level-6, 7th CPC) plus other allowances
Application Fee General/OBC/EWS: ₹500 

SC/ST/Women/PwBD/Ex-SM/EBC: ₹250

Selection Process
  • First Stage CBT (CBT-I)
  •  Second Stage CBT (CBT-II) 
  • Document Verification (DV)
  •  Medical Examination

RRB JE 2025 CBT 2 Exam Date Out : Vacancy in Detail 

सभी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) को मिलाकर कुल रिक्तियों को पे-लेवल 6 के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है:

Sr. No. Post Name Pay Level Initial Pay Total Vacancies (All RRBs)
1. Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) and Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) Level 6 (7th CPC) ₹35,400/- 2,585

RRB JE 2025 CBT 2 Exam Date Out : Exam Pattern 

चयन प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल होगी। दोनों परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन  होग| सीबीटी-I में प्राप्त योग्यता के आधार पर कुल रिक्तियों के 15 गुना के बराबर उम्मीदवारों को सीबीटी-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Exam Details Of CBT-II 

Particulars Details
Total Questions 150
Total Marks 150
Duration 120 Minutes
Question Type Objective (MCQs)
Negative Marking 1/3 mark for each wrong answer

 

Subject Questions Marks
General Awareness 15 15
Physics & Chemistry 15 15
Basics of Computers & Applications 10 10
Basics of Environment & Pollution Control 10 10
Technical Abilities (Trade Related) 100 100
Total 150 150

Note : न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: UR/EWS – 40%, OBC/SC – 30%, ST – 25% हैं। 

 Process to Download Admit Card :

 Step 1:अपने संबंधित RRB की Official Websitehttps://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जाएं।

Step 2:“RRB JE CBT 2 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3:Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

Step 4:Captcha भरकर Login करें।

Step 5:स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

Step 6:Admit Card डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालें |

Important Documents to Carry :

  • ई-कॉल लेटर का प्रिंटआउट ।
  • एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट) – ध्यान रहे फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी ।
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो (दो महीने से पुरानी न हो) ।
  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए, जो मुफ्त यात्रा पास के पात्र हैं, वे अपने ई-कॉल लेटर के साथ मूल जाति प्रमाण पत्र अवश्य रखें । 

Last Minute Preparation Tips : 

  • रिवीजन पर ध्यान दें : गणित के महत्वपूर्ण सूत्रों, रीज़निंग के ट्रिक्स और सामान्य विज्ञान के बुनियादी नियमों का बार-बार रिवीजन करें । आखिरी समय में किसी भी नए और जटिल विषय को शुरू करने से बचें ।
  • मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट : परीक्षा के माहौल से परिचित होने के लिए आरआरबी की Website पर उपलब्ध मॉक/प्रैक्टिस टेस्ट जरूर दें । 120 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करने की अपनी गति और सटीकता में सुधार करें ।
  • कमजोर कड़ियों को सुधारें: पिछले मॉक टेस्ट में जिन प्रश्नों में आपसे गलतियां हुई थीं, उनके पीछे के सिद्धांतों को दोबारा समझें ताकि मुख्य परीक्षा में वैसी गलतियां न दोहराई जाएं।
  • नेगेटिव मार्किंग से बचें : चूंकि परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग है, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों के उत्तर दें जिनके बारे में आप पूरी तरह आश्वस्त हों । अनुमान के आधार पर तुक्के लगाने से आपका स्कोर काफी कम हो सकता है।
  • स्वास्थ्य और नींद का ख्याल रखें: परीक्षा से पहले वाले दिन पूरी नींद लें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर ही आप परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन दे पाएंगे। 

Some Important Links : 

UPSC Annual Exam Calendar 2027 Out Click Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking Update Click Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026 Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 Out Click Here to Read
KVS/NVS Tier 2 Answer Key 2026 Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version