Bihar Aedo

Bihar AEDO 2025 Final Exam Date Out, Check Now!!

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) भर्ती 2025 की फाइनल परीक्षा अब 14, 15, 16, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले जनवरी 2026 में प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए परीक्षा की नई तिथियां अप्रैल 2026 के लिए निर्धारित कर दी हैं।

उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। बिहार सरकार ने नई परीक्षा तिथि जारी कर अभ्यर्थियों के इस इंतजार को समाप्त कर दिया है। पहले परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उस पर रोक लगने से उम्मीदवारों में काफी असमंजस की स्थिति बन गई थी, लेकिन आयोग ने अभ्यर्थियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नई तिथियों की घोषणा कर दी है।

यह पद बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाला एक महत्वपूर्ण अधिकारी पद है। इस पद पर चयनित होना हजारों युवाओं का सपना होता है। चयनित उम्मीदवार बिहार शिक्षा विभाग का हिस्सा बनकर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Bihar Aedo

What Is Bihar AEDO And Its Responsibilities ?

यह बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाला एक अधिकारी पद है। इस पद पर कार्यरत अधिकारी का मुख्य कार्य स्कूलों का निरीक्षण करना होता है और वहां जाकर यह जांच करना होता है कि पढ़ाई की व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाएं सही तरीके से संचालित हो रही हैं या नहीं।

इसके साथ ही इनकी प्रशासनिक जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करवाना और उनकी निगरानी करना भी होती है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी इस पद के अंतर्गत आते हैं।

Bihar AEDO Final Exam Date : Overview Table 

Description Details
Organization Name Bihar Public Service Commission (BPSC)
Post Name Assistant Education Development Officer (AEDO)
Advertisement Number 87/2025
Total Vacancy 935
Online Start Date August 27, 2025
Online Last Date September 26, 2025
Admit Card Before Exam
Exam Date 14, 15, 17, 18, 20 & 21 April 2026
Job Location Bihar
Selection Process
  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Examination
Official Website Click Here

Bihar AEDO Recruitment 2025 Final Exam Date : Vacancy Details 

S.R. Category Post
1 General (UR) 374
2 EWS 93
3 SC 150
4 ST 10
5 OBC 168
6 BC 112
7 BC (Women) 28
Total 935

Bihar AEDO 2025 Final Exam Date : Exam Pattern :

S.R Subjects Types Of Question No. Of Question Time Total Marks
1 General Language
  • General English (30 Marks)
  • General Hindi (70 Marks)
Objective 100 2 Hour 100
2 General Studies Objective 100 2 Hour 100
3 General Aptitude Objective 100 2 Hour 100
  • प्रत्येक प्रशन के लिए एक अंक निर्धारित है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 की Negative Marking का प्रावधान है |

Bihar AEDO 2025 Final Exam Date : How To Download Notice ? 

उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिस प्राप्त कर सकते हैं |

  1. BPSC बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं |
  2. Latest Updates वाले Option पर जाएं : होमपेज पर ही आपको तिथि के अनुसार नोटिस (Notice) दिखेंगे |
  3. लिंक (Link) को देखें : और Regarding Revised Exam Program Postponement वाले लिंक पर क्लिक करें |
  4. PDF डाउनलोड करें : इस लिंक प्र क्लिक करते ही PDF फाइल खुलेगी जिसमे आपको परीक्षा की तिथि से समबन्धित सभी जानकारी दी गयी होंगी |

Bihar AEDO Recruitment 2025 Final Exam Date : Last Minute Preparation Tips :

रिविजन पर जोर दें :
क्योंकि रिविजन आपकी तैयारी को और ज्यादा मजबूत बनाता है। इसलिए रिविजन पर विशेष ध्यान दें। आपने अब तक जो भी पढ़ा है, उसका नियमित रूप से दोहराव करते रहें, ताकि विषय लंबे समय तक याद रहे।

मॉक टेस्ट :
सप्ताह में कम से कम दो फुल-लेंथ मॉक टेस्ट जरूर दें, जिससे आपका समय प्रबंधन बेहतर हो सके। अक्सर देखा गया है कि जो उम्मीदवार नियमित रूप से मॉक टेस्ट देते हैं, उन्हें परीक्षा के दौरान समय की कमी नहीं होती और वे सभी प्रश्नों को सही तरीके से पढ़ व समझ पाते हैं।

सिलेबस को समझें :
हर परीक्षा का पैटर्न अलग होता है। सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड करें और उसे विस्तार से समझें। सिलेबस के अनुसार ही अपनी तैयारी शुरू करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसलिए हमेशा सिलेबस के आधार पर ही पढ़ाई करें।

समय प्रबंधन :
किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए सही समय प्रबंधन बेहद जरूरी है। एक उचित समय सारणी बनाकर पढ़ाई शुरू करें। इससे आपकी तैयारी व्यवस्थित रहती है और परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

अन्य :
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमारे परिवार रोजगार विद अंकित (RWA) से जुड़ें। यहां आपको पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिस सेट भी उपलब्ध कराए जाते हैं, जो आपकी तैयारी को और अधिक मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Related Links:

DSSSB Grade 2 Notification 2026 Out Click Here to Read
BTSC Exam Calendar 2026 Out Click Here to Read
UPSC CAPF AC Notification 2026 Out Click Here to Read
MP SET Admit Card 2026 Out Click Here to Read
MP ASI and Subedar Result 2026 Out Click Here to Read
RRB Group D Answer key 2026 Out Click Here to Read
RBI Assistant Recruitment 2026 Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version