24 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 January 2026) 

  1. हाल ही में जॉर्जिया में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? अमित कुमार मिश्रा
  2. हाल ही में राष्ट्रीय पैरालिंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तराखंड
  3. हाल ही में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? सिक्किम पुलिस
  4. हाल ही में देश के पहले एकीकृत निजी उपग्रह संयंत्र की आधारशिला कहाँ रखी गई है? गुजरात
  5. हाल ही में दिल्ली नगर निगम (MCD) का आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है? संजीव खिरवार
  6. हाल ही में किस फिल्म ने सबसे अधिक नामांकन प्राप्त कर ऑस्कर में नया रिकॉर्ड बनाया है? सिनर्स
  7. हाल ही में 24वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया है? द एलिसियन फील्ड
  8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? 49वां
  9. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने कहाँ पर ‘इनोवेशन सिटी’ बनाने की घोषणा की है? नवी मुंबई 10. हाल ही में रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 का उद्घाटन किसने किया है? हरिवंश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    जॉर्जिया में भारत का नया राजदूत अमित कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है|

    अमित कुमार मिश्रा Amit Kumar Mishra भारतीय सरकार ने अमित कुमार मिश्रा को जॉर्जिया का राजदूत (Ambassador to Georgia) नियुक्त किया है|

    वर्तमान में वह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के उप महानिदेशक (Deputy Director General of the Indian Council for Cultural Relations) के रूप में कार्यरत हैं|

    उन्होंने 2019 से 2022 तक मेडागास्कर में भारत के 21वें राजदूत के रूप में सेवा की, जो कि कोमोरोस के लिए भी मान्यता प्राप्त थे, और 2016 से 2019 तक ब्रासीलिया में भारतीय दूतावास में उपमिशन प्रमुख के रूप में कार्य किया|

    उन्होंने पहले 2012 से 2016 तक काठमांडू में भारतीय दूतावास में पहले सचिव के रूप में और 2007 से 2010 तक रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूतावास में कौंसल के रूप में कार्य किया|

    उन्होंने मॉस्को में भारतीय दूतावास में भी सेवा दी

  • 2

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिडबी को इक्विटी सहायता को मंजूरी दी है।

    इसे 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी It will be provided with assistance of ₹5,000 crore|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी Small Industries Development Bank of India (SIDBI) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता (equity support) को मंजूरी दी है|

    SIDBI को तीन किस्तों में 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता दी जायेगी (2025-26 में 3,000 करोड़ रुपये, 2026-27 और 2027-28 में प्रत्येक 1,000 करोड़ रुपये)|

    इस निवेश से 25.74 लाख नए एमएसएमई लाभार्थियों (76.26 लाख से बढ़कर 102 लाख) को लाभ मिलने की संभावना है और 1.12 करोड़ नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है|

     

  • 3

    राष्ट्रीय पैरालिंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड में किया गया|

    हाल ही में राष्ट्रीय पैरालिंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (National Paralympic Powerlifting Championship) 2025 -26  का आयोजन 16- 18 जनवरी को उत्तराखंड किया गया|

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  रूड़की के COER यूनिवर्सिटी से वर्चुअल रूप से इसका उद्घाटन किया|

  • 4

    में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

    यह समझौता ज्ञापन विश्व आर्थिक मंच के साथ किया गया| कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship (MSDE) ने विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum (WEF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

    उद्देश्य (Objective): भारत में कौशल और तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (Technical and Vocational Education and Training (TVET) ecosystem) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना|

    भारत में एक कौशल त्वरक (स्किल्स एक्सीलरेटर Skills Accelerator) लॉन्च और लागू किया जायेगा. यह एक बहु-हितधारक मंच है|

    उद्देश्य:  कार्यबल में महत्वपूर्ण कौशल अंतराल को संबोधित करने के लिए नवीन समाधानों और सार्वजनिक-निजी साझेदारियों की पहचान, विस्तार और त्वरण करना

     

  • 5

    संस्कृति मंत्रालय ‘पराक्रम दिवस–2026’ का आयोजन कर रहा है।

    यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है| संस्कृति मंत्रालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजय पुरम में 23 से 25 जनवरी 2026 तक "पराक्रम दिवस-2026 (Parakram Diwas–2026)" का आयोजन कर रहा है|

    मुख्य अतिथि- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, एडमिरल डी.के. जोशी| यह आयोजन उनके जीवन और विरासत से जुड़े देश भर के 13 अन्य प्रतिष्ठित स्थानों पर भुई आयोजित किया जा रहा है|

  • 6

    सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार–2026 की घोषणा की गई है।

    व्यक्तिगत श्रेणी में लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को प्रदान किया जाएगा| सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार–2026 (Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar 2026) प्राप्तकर्ता:

    1. व्यक्तिगत श्रेणी: लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के, उन्होनें 2024 में केरल के वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन के दौरान बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief (HADR) operations) अभियानों का नेतृत्व किया|
    2. संस्थागत श्रेणी: सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Sikkim State Disaster Management Autority SSDMA), 2016 के मंतम भूस्खलन (Mantam landslide) और 2023 की तीस्ता बाढ़ जैसी गंभीर आपदाओं के दौरान, SSDMA के रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन और प्रशिक्षित फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने 2,563 लोगों को बचाने में मदद की और जान-माल के नुकसान को कम किया|

    SSDMA की स्थापना 2005 में हुई थी| इसके तहत 1,185 प्रशिक्षित आपदा मित्रों को तीन स्तरों पर आपदा प्रबंधन अधिकारियों के रूप में तैनात किया गया है – गांव स्तर पर आपदा प्रबंधन सहायक, ब्लॉक मुख्यालय में आपदा प्रबंधन पर्यवेक्षक, और जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन समन्वयक|

    इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर की जाती है|

  • 7

    पहले एकीकृत निजी उपग्रह संयंत्र की आधारशिला गुजरात में रखी गई है|

    गुजरात के साणंद जिले के खोराज में देश के पहले एकीकृत निजी उपग्रह संयंत्र (integrated private satellite plant) की आधारशिला रखी गई|

    गुजरात के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया की उपस्थिति में अज़ीस्ता स्पेस के इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल पेलोड कारखाने (Azista Space's electro-optical payload plant) का शिलान्यास किया गया|

     

  • 8

    दिल्ली नगर निगम (MCD) का आयुक्त संजीव खिरवार को नियुक्त किया गया है|

    संजीव खिरवार Sanjeev Khirwar 22 जनवरी से आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार ने दिल्ली नगर निगम -एमसीडी के आयुक्त (Commissioner of Municipal Corporation of Delhi -MCD) के रूप में कार्यभार संभाला है|

  • 9

    सिनर्स फिल्म ने सबसे अधिक नामांकन प्राप्त कर ऑस्कर में नया रिकॉर्ड बनाया है

    सिनर्स Sinners ऑस्कर पुरस्कार समारोह के 98वें संस्करण (98th edition of the Oscars) के लिए नामांकन (Nominations) घोषित  किये गए है|

    रयान कूगलर की ‘सिनर्स’ (Ryan Coogler's "Sinners") ने 16 नामांकनों के साथ, सबसे अधिक नामांकन प्राप्त कर ऑस्कर में नया रिकॉर्ड बनाया है|

    इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑल अबाउट ईव-1950, टाइटैनिक-1997 और ला ला लैंड-2016 के नाम था|

    वन बैटल आफ्टर एनअदर (One Battle After Another)-13 नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि मार्टी सुप्रीम, फ्रैंकस्टीन और सेंटिमेंटल वैल्यू (Marty Supreme, Frankenstein, and Sentimental Values) नौ-नौ नामांकनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं|

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन- एम्मा स्टोन को बुगोनिया के लिए, हैमनेट के लिए जेसी बकले, हैमनेट के लिए जेसी बकले आदि|

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में वन बैटल आफ्टर एनअदर के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्लू मून के लिए इथन हॉक और सिनर्स के लिए माइकल बी. जॉर्डन शामिल हैं|

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में वन बैटल आफ्टर एनअदर और सिनर्स सहित पांच फिल्में चयनित हैं|

    इस वर्ष कुल 24 प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे| विशेष रूप से, इस बार 'कास्टिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि' (Outstanding Achievement in Casting) नामक एक नई श्रेणी को पहली बार शामिल किया गया है|

  • 10

    24वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया है|

    द एलिसियन फील्ड The Elysian Field हाल ही में 24वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  2026 (24th Pune International Film Festival 2026) का आयोजन 15 से 22 जनवरी 2026 तक किया गया|

    पुरस्कार विजेता:

    विशिष्ट पुरस्कार - अभिनेता बिस्वजीत, अभिनेत्री फरीदा जलाल और आशा काले

    एस. डी. बर्मन अंतर्राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार - वायलिन वादक और संगीतकार अमर हलादीपुर

    सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म -द एलिसियन फील्ड (The Elysian Fields)

    सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मराठी फिल्म- बाप्या

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top