9 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

9 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

9 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 1
  1. हाल ही में पैटोंगटार्न शिनावात्रा किस देश की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं हैं? थाईलैंड
  2. ओपनएआई (OpenAI) द्वारा किस कोडनेम के तहत अपना सबसे उन्नत AI मॉडल जारी किये जाने की संभावना है? प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी
  3. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है? ऑपरेशन कवच-5.0
  4. हाल ही में किस बैंक के फाउंडेशन ने 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को आशा छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है? भारतीय स्टेट बैंक
  5. हाल ही में पेरिस पैरालंपिक में भारत के किस खिलाड़ी ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है? नवदीप सिंह
  6. मनीष कुमार गुप्ता को हाल ही में किस राज्य का चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है?अरुणाचल प्रदेश
  7. हाल ही में राहुल द्रविड़ किस टीम के हेड कोच बने हैं? राजस्थान रॉयल्स
  8. टाइम मैगज़ीन की एआई की सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में किस केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया है? अश्विनी वैष्णव
  9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है? राजस्थान
  10. हाल ही में देशभर में ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया जाएगा? आयुष मंत्रालय
  • 1

    पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं हैं|

    पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री बनी है। 38 साल की पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं।

    पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

    राजधानी-  बैंकाक

    मुद्रा- थाई बाट

  • 2

    ओपनएआई (OpenAI) द्वारा प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी कोडनेम के तहत अपना सबसे उन्नत AI मॉडल जारी किये जाने की संभावना है|

    ओपनएआई (OpenAI) द्वारा अपना सबसे उन्नत Ai मॉडल, जिसका कोडनेम प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी (Project Strawberry) है, सितंबर से नवंबर 2024 के बीच जारी किये जाने की संभावना है। इस मॉडल को OpenAI चैटबॉट के आगामी नए संस्करण चैटजीपीटी-5(ChatGPT-5), में एकीकृत किया जा सकता है। प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी [पूर्व में प्रोजेक्ट Q* (Q-स्टार)] का उद्देश्य कृत्रिम सामान्य बुद्धिमत्ता (Artificial General Intelligence-AGI) अर्थात् मानव मस्तिष्क के समान संज्ञानात्मक क्षमताओं वाले AI का सृजन करना है।

  • 3

    दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन कवच-5.0 ऑपरेशन शुरू किया है|

    हाल ही में दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत 'ऑपरेशन कवच-5.0' शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियाँ और बरामदगी हुई। इस अभियान ने कई तस्करों को भूमिगत तरीके से काम करने के लिये बाध्य कर दिया है, तथा वे बड़े पैमाने के बजाय कारों और रेलगाड़ियों के माध्यम से छोटे पैमाने पर माल परिवहन करने लगे हैं। तस्कर अब महिलाओं और बच्चों को प्रलोभन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तथा शहर की सीमा के बाहर गोदाम बना रहे हैं। ऑपरेशन कवच दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख मादक पदार्थ विरोधी पहल है, जिसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर (Street-Level) से लेकर उच्च स्तर तक मादक पदार्थों की तस्करी पर ध्यान केंद्रित करना तथा मादक पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल व्यक्तियों को पकड़ना है।

    उद्देश्य - युवाओं और बच्चों पर मादक पदार्थों की लत के हानिकारक प्रभावों से निपटना है

    यह अभियान दिल्ली पुलिस की सभी ज़िला इकाइयों के समन्वय से शुरू किया गया। इस अभियान में अपराध शाखा, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti-Narcotics Task Force- ANTF) भी शामिल है।

  • 4

    सरकार ने तुहिन कांत पांडेय को वित्त सचिव नामित किया है|

    सरकार ने तुहिन कांत पांडेय को वित्त सचिव नामित किया है। श्री तुहिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के ओडिशा संवर्ग के अधिकारी हैं।

  • 5

    भारतीय स्टेट बैंक के फाउंडेशन ने 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को आशा छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है|

    भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन आशा छात्रवृति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। यह छात्रवृत्ति छठी कक्षा से स्नातकोत्तर तक के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी। छात्रवृत्ति के तौर पर 15 हजार से दो लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह छात्रवृति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और विदेश में पढ़ाई के लिए दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी इस वर्ष 1 अक्टूबर तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पता है- एसबीआईएफ आशा स्कॉलरशिप डॉट ओआरजी।

  • 6

    पेरिस पैरालंपिक में भारत के नवदीप सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन भारत ने दो और पदक जीते। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नवदीप सिंह ने स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा में ईरान के खिलाड़ी को अनुचित व्यवहार के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। वहीं, महिलाओं की 200 मीटर ट्रैक स्पर्धा में सिमरन शर्मा ने कांस्य पदक जीता। पैरालंपिक खेलों की तालिका में भारत 29 पदक जीतकर 16वें स्थान पर पहुंच गया है। इनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। यह देश का पैरालिंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।

  • 7

    पैरालिंपिक गेम्स में शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले होकातो होतोजे सेमा नागालैंड से सम्बंधित हैं|

    पैरालिंपिक गेम्स में भारत के होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वो नागालैंड के एकमात्र एथलीट हैं जो पैरालंपिक खेलों में भारतीय दल का हिस्सा हैं। होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट F-57 के फाइनल में 14.65 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। ईरान के यासिन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। होकाटो ने हांगझोऊ पैरा गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 2002 में जम्मू और कश्मीर में एक आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन के दौरान होकातो होतोजे सेमा ने लैंडमाइन विस्फोट में अपना बायां पैर खो दिया था।

     

    राजधानी-  कोहिमा

    राज्यपाल- जगदीश मुखी

    मुख्यमंत्री- नेफियू रियो

  • 8

    राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने हैं|

    टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयलस के हेड कोच बन गए हैं। अब वो आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान संभालेंगे। राहुल द्रविड़ IPL के 2012 और 2013 सीजन में राजस्थान रॉयलस टीम के कप्तान थे। इसके अलावा 2014 और 2015 में वे टीम डायरेक्टर और मेंटॉर भी रहे थे। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में वे इंडियन टीम के हेड कोच थे। इस दौरान इंडियन टीम टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से जून 2024 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे थे।

  • 9

    अंडर-20 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीता|

    स्‍पेन में अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीत लिया है। महिलाओं के 62 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की पहलवान इरयना बोंदर ने नितिका को 4-1 से हराया। पिछले वर्ष नितिका ने अंडर-20 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की ही नेहा ने हंगरी की पहलवान ग्रेडा टेरेक को 10-8 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले, ज्योति बरवाल ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्‍वर्ण जीता। चैंपियनशिप भारत ने अब तक एक स्‍वर्ण, एक रजत और तीन कांस्‍य पदक के साथ कुल पांच पदक जीते हैं।

  • 10

    यूएस ओपन में महिला टेनिस खिलाड़ी का खिताब एरीना सबालेंका ने जीता है|

    बेलारूस की एरीना सबालेंका ने पहली बार अमरीकी ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अमेरिका  की जेसिका पेगुला को हराया। यह सबालेंका का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है। पुरुष डबल्स का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल और जॉर्डन थॉमसन की जोड़ी ने जीता है। इस जोड़ी ने फाइनल में जर्मनी के केविन क्राविज़ और टिम प्यूज़ को मात दी। वर्ष 1996 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अमरीकी ओपन का खिताब जीता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड के नाम था।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *