पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को SA20 लीग का लीग एंबेसडर नियुक्त किया गया। कार्तिक इस टूर्नामेंट से जुड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। SA20 लीग एक दक्षिण अफ्रीकी टूर्नामेंट है। कार्तिक एक बार फिर SA20 लीग में टी20 लीग खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने SA20 लीग के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया इसी के साथ दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जो SA20 लीग खेलेंगे। लीग 9 जनवरी से शुरू होगी। SA20 में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं - MI केप टाउन, जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप। कार्तिक ने भारत के लिए साल 2004 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उनका सफर लगभग 20 सालों तक जारी रहा। कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट , 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले है। इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में 257 मैचों में 4842 रन बनाए है।