7 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

7 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

7 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया गया है, यह किस दिन मनाया जाता है? 5 जून
  2. हाल ही में नवीन पटनायक ने किस राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है? ओडिशा
  3. हाल ही में फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश कौनसा है? स्लोवेनिया
  4. हाल ही में वायुगतिकीय डिजाइन और विश्लेषण के लिए ‘PraVaHa सॉफ्टवेयर’ किसने विकसित किया है? ISRO
  5. हाल ही में हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार किसे मिला है? कृष्ण प्रकाश
  6. हाल ही में ‘सारथी सुरक्षा पॉलिसी’ किसने लॉन्च की है? अशोक लेलैंड
  7. हाल ही में खबरों में रहा, सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है? तमिलनाडु
  8. वर्ष 2023-24 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य देश कौन बना है? नीदरलैंड
  9. हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग ने ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ बनाने के लिए किस संगठन के साथ समझौता किया है? राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT)
  10. हाल ही में ‘हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना’ किसके द्वारा वित्त पोषित की जाएगी? विश्व बैंक
  • 1

    विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया है, यह दिन 5 जून मनाया जाता है|

    5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। 5 जून 1972 में स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन हुआ था। इसके बाद 1973 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस (UN) ने की थी। सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए वैश्विक मेजबान है

    2024 की थीम -  'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव'    'Land Restoration, Desertification And Drought Resilience

  • 2

    QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में, आईआईटी बम्‍बई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है|

    विश्व में प्रथम स्थान  -   अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

    भारत की रैंकिंग –

    IIT  बम्‍बई -  भारत में प्रथम स्थान  (विश्व में 118वां स्थान)

    IIT दिल्ली - भारत में दूसरा स्थान

    IIT बेंगलुरु - भारत में तीसरा स्थान

    दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की। बम्‍बई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी ने इस वर्ष क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में प्रथम भारतीय संस्थान का दर्जा प्राप्‍त किया है। पहली बार आईआईटी बम्बई को शीर्ष 125 में स्थान दिया गया है। संस्थान ने 118वां स्थान हासिल किया है। संस्थान ने पिछले साल 149वीं रैंक हासिल की थी। IIT दिल्ली को देश में दूसरी पोजिशन और IIT बेंगलुरु को तीसरा स्थान मिला। इस लिस्ट में IIT खड़गपुर को चौथी पोजिशन मिली है। IIT मद्रास को इंडियन यूनिवर्सिटी रैंक में 5वां स्थान मिला। इस लिस्ट के मुताबिक 61% इंडियन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में सुधार हुआ है। अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को वर्ल्ड में टॉप पोजिशन मिली है।

  • 3

    नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है|

    ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे। 4 जून को ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इसमें बीजेपी को 147 में से 78, तो BJD को 51 सीटें मिलीं। राज्य में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। ओडिशा में BJD सन 2000 से अब तक लगातार सत्ता में रही है। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नवीन पटनायक (24 साल और 83 दिन) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं। सबसे ज्यादा समय तक सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग (24 साल और 165 दिन) मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    राजधानी- भुवनेश्वर

    राज्यपाल- रघुवर दास

    मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक

  • 4

    भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी ने रुबिका स्कूल के साथ समझौता किया है|

    भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी ने दुनिया के टॉप फ्रांसीसी डिजाइन स्कूल रुबिका के साथ समझौता किया। यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी ने महाराष्ट्र के कर्जत में स्कूल शुरू करने के लिए यह समझौता किया है। स्टूडेंट्स को चार साल का बैचलर ऑफ डिजाइन (B.DES) और पांच साल का मास्टर ऑफ डिजाइन (M.DES) कोर्स करने का मिलेगा। इसमें ट्रांसपोर्टेशन डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, यूएस्क/यूआई डिजाइन, एनीमेशन, वीडियो गेम आर्ट समेत कई ऑप्शंस मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ समय बाद डिजिटल डिजाइन, इंटरेक्शन डिजाइन और टेक-आर्ट जैसे प्रोग्राम भी शुरू किए जाएंगे। रुबिका दुनिया का प्रतिष्ठित डिजाइन स्कूल है, जिसके कैंपस फ्रांस, कनाडा और रीयूनियन में है। रुबिका स्कूल ने इंडस्ट्रीयल डिजाइन में 150 से ज्यादा इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। रुबिका के पास लगभग 50 देशों के 5 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का नेटवर्क है।

  • 5

    फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश स्लोवेनिया है|

    स्लोवेनिया फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश बन गया। इसके पहले स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे फिलीस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता दे चुके हैं। स्लोवेनियाई राष्ट्रीय सभा ने गाजा पट्टी में युद्धविराम के उद्देश्य से मतदान किया।

    राजधानी-ल्युब्ल्याना

    मुद्रा- यूरो

  • 6

    वायुगतिकीय डिजाइन और विश्लेषण के लिए 'PraVaHa सॉफ्टवेयर' ISRO ने विकसित किया है|

    हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation- ISRO) ने Parallel RANS Solver for Aerospace Vehicle Aero-thermo-dynamic Analysis- PraVaHa के लिये पैरेलल RANS सॉल्वर नामक कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनेमिक्स (Computational Fluid Dynamics- CFD) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। प्रवाह (PraVaHa) एक सॉफ्टवेयर उपकरण है जिसे विशेष रूप से प्रक्षेपण वाहनों और पंखयुक्त तथा बिना पंखयुक्त (Winged and Unwinged) पुनः प्रवेश वाहनों जैसे एयरोस्पेस वाहनों के वायुगतिकी एवं ऊष्मागतिकी का विश्लेषण करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।

  • 7

    900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल का उद्घाटन नेपाल में हुआ है|

    नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने नेपाल के संखुवासभा जिले में 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की 11.8 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल के लिए उत्खनन के पूरा होने के उपलक्ष्य में अंतिम विस्फोट कर सुरंग का उद्घाटन किया। अरुण-3 जलविद्युत परियोजना का निर्माण एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एसएपीडीसी) द्वारा किया जा रहा है, जो एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

    राजधानी- काठमांडू

    राष्ट्रपति- रामचन्द्र पौडेल

    पूंजी- रुपिया (एनपीआर)

  • 8

    प्रतिष्ठित गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार 2024 सिद्धलिंग पट्टानाशेट्टी ने जीता है|

    कवि और नाटककार सिद्धलिंग पट्टानाशेट्टी को गुडलेप्पा हल्लीकेरी मेमोरियल फाउंडेशन, होसरिट्टी (हावेरी जिला) द्वारा 2024 के प्रतिष्ठित गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार के लिए चुना गया है। हावेरी जिले के होसरिट्टी के गुडलेप्पा हल्लीकेरी मेमोरियल फाउंडेशन के वरिष्ठ ट्रस्टी वीरन्ना चेकी ने यह घोषणा की। यह 19वां पुरस्कार है|

  • 9

    तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 'पाकसेट एमएम 1 उपग्रह' पाकिस्तान ने प्रक्षेपित किया है|

    पाकिस्तान ने चीन की मदद से तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए अंतरिक्ष में एक संचार उपग्रह को प्रक्षेपित किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक महीने के भीतर अंतरिक्ष की कक्षा में दूसरा उपग्रह भेज दिया है। इस बहु मिशन संचार उपग्रह को पाकसेट एमएम 1 (PAKSAT MM1) नाम दिया गया है। इस उपग्रह को जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया है।

    राजधानी- इस्लामाबाद

    मुद्रा- पाकिस्तानी रुपया

  • 10

    हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार कृष्ण प्रकाश को मिला है|

    प्रसिद्ध वार्षिक हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार कृष्ण प्रकाश को दिया गया है, जो मुंबई पुलिस की विशेष आतंकवाद विरोधी टीम, फोर्स वन का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। कृष्ण प्रकाश को उस अधिकारी के रूप में जाना जाता है जो मुंबई पुलिस की एलीट काउंटर-आतंकी इकाई, फोर्स वन के प्रमुख हैं।  कृष्ण प्रकाश दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं, जिन्होंने भगवान राम को पोस्टकार्ड के माध्यम से अधिकतम संख्या में पत्र देने के लिए अपने तीसरे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को हासिल किया।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *