5 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

5 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

5 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए किस IIT के साथ समझौता किया है? IIT हैदराबाद
  2. हाल ही में NATO के 6 देश मिलकर किस देश के खिलाफ ‘ड्रोन की दीवार’ खड़ी करेंगे? रूस
  3. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है? दिनेश कार्तिक
  4. हाल ही में क्लाउडिया शिएनबाम किस देश की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति बनी हैं? मेक्सिको
  5. हाल ही में 21वीं एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन या शांगरी ला संवाद कहाँ संपन्न हुआ? सिंगापुर
  6. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली अंतरिक्ष एजेंसी ‘KASA’ का शुभारंभ किया है? दक्षिण कोरिया
  7. हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं? गौतम अडानी
  8. हाल ही में हैदराबाद किस राज्य की राजधानी बना है? तेलंगाना
  9. हाल ही में किस बैंक ने महा कृषि समृद्धि योजना (एमकेएसवाई) शुरू की है? बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  10. हाल ही में मालदीव ने किस देश के नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है? इजरायल
  • 1

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए IIT हैदराबाद के साथ समझौता किया है|

    अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पर सहयोग के उद्देश्य से सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • 2

    बंगाल की खाड़ी कार्यक्रम-अंतर सरकारी संगठन ने विदेश मंत्रालय के साथ पीएचडी छात्रों के लिए संयुक्त रूप से ‘BIMReN पहल’ शुरू की है|

    भारत सरकार ने ब्लू इकोनॉमी विकास को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्रालय और BOBP-IGO के साथ BIMReN (BIMSTEC-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क) लॉन्च किया।

  • 3

    दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|

    पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 सीज़न की समाप्ति के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी बार 2022 टी 20 वर्ल्ड कप में खेला था और उनका आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ था।

  • 4

    क्लाउडिया शिएनबाम मेक्सिको पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति बनी हैं|

    मेक्सिको ने अपने 200 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति चुनी है। मैक्सिकन चुनाव आयोग के अनंतिम परिणाम के अनुसार, क्लाउडिया शिएनबाम ने अपने निकटतम राष्ट्रपति प्रतिद्वंद्वियों पर अजेय बढ़त ले ली है।

    राजधानी- मेक्सिको

    मुद्रा- पेसो

  • 5

    21वीं एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन या शांगरी ला संवाद सिंगापुर में संपन्न हुआ|

    एशिया प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख रक्षा बैठक, शांगरी ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का 21वां संस्करण  सिंगापुर में समाप्त हुआ। यह संवाद एशिया-प्रशांत में सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने, द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और नए दृष्टिकोणों की पहचान करने के लिए रक्षा मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और गैर-सरकारी हितधारकों सहित सुरक्षा विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाता है। शांगरी ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन सिंगापुर सरकार के साथ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस),लंदन द्वारा किया जाता है।

    राजधानी- सिंगापुर नगर

    मुद्रा- सिंगापुर डॉलर

  • 6

    दक्षिण कोरिया ने अपनी पहली अंतरिक्ष एजेंसी 'KASA' का शुभारंभ किया है|

     दक्षिण कोरिया का नया अंतरिक्ष निकाय, कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, या कासा, अंततः वैश्विक अंतरिक्ष दौड़ में शामिल होने के लिए तैयार देश के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार है।

    राजधानी- सिओल

    मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वॉन

  • 7

    ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी हैं|

    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, अरबपति गौतम अडानी(Gautam Adani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से हासिल कर लिया है।

  • 8

    हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी बना है|

    2 जून 2024 को हैदराबाद शहर आधिकारिक तौर पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी नहीं रह गया। 2 जून 2014 को, हैदराबाद को दस वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश और नव निर्मित राज्य तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बना दिया गया था। 2014 में आंध्र प्रदेश को विभाजित करके तेलंगाना को भारत के 29वें राज्य के रूप में बनाया गया था। तेलंगाना राज्य का निर्माण संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत संसद द्वारा पारित आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 द्वारा किया गया था। इस अधिनियम के तहत संयुक्त आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद को तेलंगाना को दे दिया गया। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 की धारा 5 (1) में प्रावधान है कि हैदराबाद 2 जून 2014 से शुरू होकर दस साल की अवधि के लिए दोनों राज्यों की साझा राजधानी बना रहेगा।

    राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन

    मुख्यमंत्री- रेवंत रेड्डी

  • 9

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महा कृषि समृद्धि योजना (एमकेएसवाई) शुरू की है|

    महा कृषि समृद्धि योजना (एमकेएसवाई) खाद्य और कृषि आधारित उद्योगों और कृषि-बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें प्रसंस्करण गतिविधियों और कृषि बुनियादी ढांचे के निर्माण में लगे स्टार्टअप शामिल हैं।

  • 10

    नेपाल ने राम-सीता विवाह मंडप को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है|

    नेपाल सरकार की बड़ी पहल, राम-सीता विवाह मंडप को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में किया जाएगा विकसित भारत के बाद अब नेपाल भी अपने धार्मिक तीर्थस्थलों को बढ़ावा दे रहा है। दरअसल, नेपाल के आम बजट में इस बार सरकार ने जनकपुरधाम को डेस्टिनेशन वेडिंग हब और लुम्बिनी को बर्थिंग हब बनाने की घोषणा की है।

    राजधानी- काठमाण्डू

    मुद्रा- रुपैयाँ

  • 11

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *