5 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

5 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

5 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में किसने राष्ट्रमंडल देशों के महान्यायवादियों और सॉलिसिटर जनरल के सम्‍मेलन 2024 का उद्घाटन किया? श्री नरेन्द्र मोदी
  2. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को किस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा? भारत-रत्न
  3. हाल ही में किसने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक दोनों पदों से इस्तीफा दिया है? बनवारी लाल पुरोहित
  4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘डिजिटल डिटॉक्स’ पहल की घोषणा की है? कर्नाटक
  5. हाल ही में भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत ‘संध्याक’ के जलावतरण समारोह की अध्यक्षता किसने की? राजनाथ सिंह
  6. 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में भागीदार देश के रूप में किसने भाग लिया? तंजानिया
  7. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ कार्यक्रम को कहाँ संबोधित किया? नई दिल्ली
  8. हाल ही में खबरों में रहा ‘ऑरोविले’ कहाँ स्थित है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में किस मंत्रालय ने “ट्रैक चाइल्ड पोर्टल” विकसित किया है?
    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  10. हाल ही में यूरोपीय संघ किस देश को 54 बिलियन अमरीकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करेगा? यूक्रेन
  • 1

    श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रमंडल देशों के महान्यायवादियों और सॉलिसिटर जनरल के सम्‍मेलन 2024 का उद्घाटन किया

    इस सम्मेलन में अन्य मुद्दों के अलावा कानून और न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे न्यायिक परिवर्तन और वकालत के नैतिक आयामों, कार्यकारी जवाबदेही; और मौजूदा कानूनी शिक्षा में बदलाव पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
    इस सम्मेलन में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ एशिया-प्रशांत, अफ्रीका और कैरेबियाई क्षेत्रों में फैले राष्ट्रमंडल देशों के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की भागीदारी देखी गई।
    यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल कानूनी बिरादरी में विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के लिए मंच प्रदान करके एक अद्वितीय माध्यम के रूप में कार्य करता है।

  • 2

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत-रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत-रत्‍न से सम्मानित किया जाएगा। लाल कृष्ण आडवाणी 50वें शख्स हैं, जिन्हें 'भारत रत्न' दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री आडवाणी को फोनकर उन्हें यह सम्मान दिये जाने पर बधाई दी है।
    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री आडवाणी मौजूदा समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

     

  • 3

    बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक दोनों पदों से इस्तीफा दिया है

    पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेज दिया है और उनसे इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
    अपने त्यागपत्र में उन्होंने बताया है कि वह निजी कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।

     

  • 4

    कर्नाटक राज्य सरकार ने ‘डिजिटल डिटॉक्स’ पहल की घोषणा की है

    कर्नाटक सरकार ने हाल ही में ऑल इंडिया गेम डेवलपर्स फोरम (AIGDF) के सहयोग से एक नई ‘डिजिटल डिटॉक्स’ पहल की घोषणा की।
    इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के अत्यधिक उपयोग के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और अधिक जागरूक डिजिटल आदतों को प्रोत्साहित करना है। ‘डिजिटल डिटॉक्स’ पहल का लक्ष्य लोगों द्वारा डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया में बिताए जाने वाले समय को कम करना है।
    GAFX 2024 कार्यक्रम में बोलते हुए, आईटी और बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, ध्यान अवधि को कम करना और व्यक्तिगत संबंधों को कमजोर करना जैसे मुद्दों को संबोधित करना है जो डिजिटल निर्भरता से उत्पन्न हो सकते हैं।

  • 5

    भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत 'संध्याक' के जलावतरण समारोह की अध्यक्षता राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत संध्याक के जलावतरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्‍होंने सुरक्षा और व्यापार के मामले में भारतीय नौसेना की शक्ति और कौशल पर प्रकाश डाला।

    आईएनएस संधायक का निर्माण जीआरएसई कोलकाता में किया गया था। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्‍तेमाल हुआ है। इससे डिजाइन और युद्धपोत निर्माण में भारत की विशेषज्ञता की पुष्टि होती है। आईएनएस संध्‍याक गहरे और उथले पानी के मल्टी-बीम इको-साउंडर्स, स्वायत्त अंडरवाटर वाहन, दूर से संचालित वाहन, साइड स्कैन सोनार, डेटा अधिग्रहण और प्रसंस्करण प्रणाली, उपग्रह-आधारित पोजिशनिंग सिस्टम सहित अत्याधुनिक जलमाप चित्रण संबंधी जलीय उपकरणों से सुसज्जित है।

    स्थलीय सर्वेक्षण उपकरण जहाज दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित है और 18 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है। 'संध्याक' का अर्थ है विशेष खोज करने वाला।

     

  • 6

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में "डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स" का शुभारम्भ राजीव चंद्रशेखर

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), कौशल विकास और उद्यमिता और जल शक्ति राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने "डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स" का शुभारम्भ (लॉन्च) किया और 'डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स सम्मेलन (समिट) 2024' में मुख्य भाषण दिया, जो डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स के माध्यम से अगली पीढ़ी के जनरेशन इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन को उत्प्रेरित करना ('कैटालाइजिंग द नेक्स्ट-' जेनेरेशन इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन थ्रू डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स) पर केंद्रित था।

    शिखर सम्मेलन में फ्यूचरलैब्स के कार्यान्वयन के लिए उद्योग के साथ उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सेंटर फॉर डेवलपिंग एडवांस्ड कम्प्यूटिंग- सी-डैक) के 22 समझौता ज्ञापनों की घोषणा भी की गई। एनएक्सपी सेमीकंडक्टर, टेनस्टोरेंट और क्वालकॉम इंडिया जैसी कंपनियों ने उच्च क्षमता (हाई परफॉर्मेंस) कंप्यूटिंग स्पेस, कंप्यूट स्पेस में डिजाइन और नवप्रवर्तन (इनोवेशन) और भारतीय टेलीकॉम स्टैक जैसे क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • 7

    मसाले और पाक-कला संबंधित जड़ी-बूटियों पर कोडेक्स समिति (सीसीएससीएच) का 7वां सत्र कोच्चि आयोजित किया गया

    मसाले और पाक-कला संबंधित जड़ी-बूटियों पर कोडेक्स समिति (सीसीएससीएच) का 7वां सत्र 29 जनवरी, 2024 से 2 फरवरी, 2024 तक कोच्चि में आयोजित किया गया था। कोविड महामारी के बाद, पहली बार यह सम्मेलन प्रतिभागियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। महामारी के दौरान सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल रूप से किया गया था। सत्र में 31 देशों के 109 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का आयोजन सफल रहा। इस सत्र में पांच मसालों, छोटी इलायची, हल्दी, जुनिपर बेरी, जमैका काली मिर्च (ऑलस्पाइस) और चक्रफूल (स्टार एनीस) के लिए गुणवत्ता मानकों को अंतिम रूप दिया गया।
    कोडेक्स समिति ने पांच मानकों को अंतिम चरण आठ में पूर्ण कोडेक्स मानकों के रूप में अपनाने की सिफारिश करते हुए कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (सीएसी) को भेज दिया है। इस समिति में पहली बार मसालों के समूहीकरण की रणनीति को सफलतापूर्वक लागू किया गया। समिति ने वर्तमान सत्र में 'फलों और जामुनों से प्राप्त मसालों' (3 मसालों, जैसे जुनिपर बेरी, जमैका काली मिर्च (ऑलस्पाइस) और चक्रफूल (स्टार एनीस) को शामिल करते हुए) पहले समूह मानक को अंतिम रूप दिया।

  • 8

    हाल ही में साधु मेहर का निधन हुआ है, वह अभिनय क्षेत्र से सम्बंधित थे

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिंदी और उड़िया फिल्मों के अभिनेता साधु मेहर के निधन पर शोक व्‍यक्त किया है। ओडिशा के बौध जिले के मनामुंडा के मूल निवासी मेहर ने उड़िया सिनेमा में काम करने से पहले 1969 में 'भुवन शोम', 'अंकुर' और 'मृगया' जैसी हिंदी फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था। पांच साल बाद 1974 में अभिनेता को श्याम बेनेगल की हिंदी फिल्म 'अंकुर' में अपने लीड रोल के लिए सम्मानित किया गया था।

    मेहर को '27डाउन' (1974), 'मंथन' (1976) और 'इंकार' (1977) जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता था। साधु मेहर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति बने।

    'अंकुर' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मनोरंजन के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
    उन्हें 2011 में ओडिशा सरकार द्वारा जयदेव सम्मान से सम्मानित किया गया था।

    मेहर ने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया, जिनमें बुद्धदेव दासगुप्ता, संदीप रे और उत्पलेंदु चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्में शामिल हैं।
    1989 में सब्यसाची महापात्रा की संबलपुरी भाषा की फिल्म 'भूखा' में मेहर के किरदार को खूब सराहा गया।

  • 9

    37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में भागीदार देश के रूप में तंजानिया भाग लिया

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 2 फरवरी, 2024 हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। तंजानिया इस वर्ष के मेले का भागीदार देश है। राष्ट्रपति ने बताया कि सूरजकुंड मेले में भागीदार देश के रूप में तंजानिया की भागीदारी अफ्रीकी संघ के साथ भारत की साझेदारी को प्रदर्शित करती है। मेले में उपस्थित तंजानिया के लोगों को बधाई देते हुए, राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि मेले में लोगों को लकड़ी की नक्काशी, मिट्टी के बर्तन और बुनाई सहित तंजानिया की जीवंत और रंगीन कला तथा शिल्प का अनुभव करने का मौका मिलेगा। मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।मेले में लगभग 50 देश भाग लेंगे। इन देशों में इथियोपिया, घाना, केन्या, नामीबिया, नाइजीरिया, युगांडा, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, म्यांमा, नेपाल, रूस और श्रीलंका शामिल हैं। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा।

  • 10

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024' कार्यक्रम को नई दिल्ली संबोधित किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली गतिशीलता प्रदर्शनी - भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

    उन्होंने एक्सपो का अवलोकन भी किया। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में गतिशीलता और मोटर वाहनों की मूल्य श्रृंखला में भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है और इसमें प्रदर्शनियां, सम्मेलन, खरीदार-विक्रेता बैठकें, स्‍टेट सैशन, सड़क सुरक्षा मंडप और गो-कार्टिंग जैसे सार्वजनिक-केंद्रित आकर्षण शामिल हैं।

    50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शकों के साथ, एक्सपो अत्याधुनिक तकनीकों, टिकाऊ समाधानों और गतिशीलता में सफलताओं पर प्रकाश डालता है।

    एक्सपो में मोटरगाडि़यों के कलपुर्जे बनाने वाले 600 से अधिक निर्माताओं की उपस्थिति के अलावा, 28 से अधिक वाहन निर्माताओं की भागीदारी है।
    इस कार्यक्रम में 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

     

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *