चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम मिल गए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाएगी। राजस्थान में कुल 200 में से एक सौ 99 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
श्रीगंगानगर के करणपुर सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। सभी 199 सीटों के परिणाम और रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीट जीती हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 69 सीट जीती है।
भारत आदिवासी पार्टी ने तीन जबकि बहुजन समाज पार्टी ने दो सीट जीती और राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक-एक सीट जीती।
आठ निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीते हैं।
जपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में जीत दर्ज क’’
मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के परिणाम आ गये हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीट जीत ली हैं। कांग्रेस ने 55 सीट जीती। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई। छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष के बाद भाजपा सत्ता में लौट रही है।
सभी 90 सीटों के परिणाम मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट जीती हैं।सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 35 सीट जीती हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती है।तेलंगाना में सभी 119 सीटों के परिणाम उपलब्ध हैं। कांग्रेस ने 64 सीट जीत ली हैं।
भारत राष्ट्र समिति ने 39 सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीट जीती हैं। एआई एमआईएम ने 7 सीट जीत ली हैं। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने एक सीट जीती है।
नागालैंड में तापी विधानसभा आरक्षित सीट का उपचुनाव नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने जीता।