5 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

5 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

5 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में लुईस मोन्टेनेग्रो किस देश के प्रधानमंत्री बनें हैं? पुर्तगाल
  2. “फोर्ब्स की 38वीं वार्षिक विश्व अरबपतियों की सूची 2024” के अनुसार, किस भारतीय ने शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में अपनी जगह बनाई? मुकेश अंबानी
  3. हाल ही में किस देश के नौसेना प्रमुख मार्क हेमंड, भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार से मिले? ऑस्ट्रेलिया
  4. हाल ही में 2024-25 के लिए उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार किसने संभाला है? संजय नायर
  5. हाल ही में विश्व बैंक ने 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान कितना बताया है?6.6%
  6. हाल ही में खबरों में रहा ‘NICES कार्यक्रम’ का संबंध किस संगठन से है? ISRO
  7. हाल ही में विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के जुआन विसेंट पेरेज़ मोरा का 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह किस देश के थे? वेनेजुएला
  8. हाल ही में भारत, मालदीव और किस देश ने ‘दोस्ती-16’ अभ्यास आयोजित किया है? श्रीलंका
  9. हाल ही में रवि कोटा ने किस राज्य के मुख्य सचिव का पदभार संभाला है? असम
  10. हाल ही में ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ नियम को किसने लागू किया है? भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
  • 1

    लुईस मोन्टेनेग्रो पुर्तगाल देश के प्रधानमंत्री बनें हैं|

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री लुईस मोन्टेनेग्रो को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा है कि वे भारत और पुर्तगाल के लम्बे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। लुईस अल्पमत सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसे देश की संसद की खंडित प्रकृति के कारण कानून पारित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

    राजधानी- लिस्बन

    मुद्रा- यूरो

  • 2

    एसजेवीएन ने सुरंग परियोजना के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए आईआईटी पटना के साथ साझेदारी की|

    एसजेवीएन लिमिटेड ने अपनी सुरंग परियोजनाओं में उन्नत भूवैज्ञानिक मॉडल का उपयोग करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- पटना (आईआईटी पटना) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे समय और लागत में काफी कमी आएगी। इस साझेदारी के प्रमुख परिणामों में से एक प्रीडिक्टिव एनालिटिक्स एल्गोरिदम्स का विकास होगा। ये एल्गोरिदम एकीकृत भू-तकनीकी डेटा का लाभ उठाकर संभावित जोखिमों का पहले से अनुमान लगाएंगे और विशेष रूप से सुरंग परियोजनाओं के लिए तैयार की गई प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली प्रदान करेंगे। इस तरह के सक्रिय उपायों से परियोजना कार्यान्वयन के दौरान समय और लागत में काफी कमी होने की आशा है।

  • 3

    "फोर्ब्स की 38वीं वार्षिक विश्व अरबपतियों की सूची 2024" के अनुसार, मुकेश अंबानी ने शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में अपनी जगह बनाई|

    हाल ही में जारी "फोर्ब्स की 38वीं वार्षिक विश्व अरबपतियों की सूची 2024" के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। इस सूची के शीर्ष पर फ्रांसीसी लक्जरी कंपनी एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार हैं जबकि मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर है। 37 साल की उम्र में ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ फोर्ब्स की सूची में सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 77 देशों के 2781 अरबपति हैं। अरबपतियों की कुल संपत्ति 14.2 ट्रिलियन डॉलर थी, जो पिछले साल के मुक़ाबले 2 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि दर्शाता है। सबसे ज्यादा अरबपति संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं ।अरबपतियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या चीन से थी। तीसरे सबसे ज्यादा अरबपति भारतीय नागरिक थे।

  • 4

    गृह मंत्रालय ने 5 एनजीओ का विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के तहत लाइसेंस रद्द किया है|

    गृह मंत्रालय ने 5 गैर सरकारी संगठनों का विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के तहत लाइसेंस रद्द कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, विदेशी अंशदान के दुरुपयोग के मामलों में लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इन गैर सरकारी संगठनों में सीएनआई-साइनोडिकल बोर्ड ऑफ सोशल सर्विस, वॉलेंट्री हेल्‍थ एशोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडो-ग्‍लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी, चर्च ऑग्जिलेरी फॉर सोशल एक्‍शन और इवैंजेलिकल फेलोशिप ऑफ इंडिया शामिल हैं।

  • 5

    ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख मार्क हेमंड, भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार से मिले|

    ऑस्‍ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हेमंड नई दिल्‍ली में भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार से मिले। दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में द्विपक्षीय समुद्री सहयोग से जुडे विभिन्‍न मुद्दों पर बात हुई। इससे पहले, श्री हेमंड ने आज दिन में राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ऑस्‍ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वह कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान और मुंबई स्थित पश्चिमी कमान का दौरा भी करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा से जुड़े विभिन्‍न मसलों पर साझा दृष्टिकोण रखते हैं।

    राजधानी- कैनबरा

    मुद्रा- ओस्ट्रलियन डॉलर

  • 6

    प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए, वह वर्ष 1991 से राज्य सभा के सदस्य थे|

    भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए, इस सेवानिवृत्ति के साथ ही उच्च सदन में उनके तीन दशक लंबे कार्यकाल की समाप्ति हो गई। 2004 से 2014 तक भारत के दो बार प्रधान मंत्री रहे मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, नौकरशाह और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1982 से 1985 तक भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य किया और पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी थे। 1991 में भारत में महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने के लिए उन्हें व्यापक रूप से श्रेय दिया जाता है। एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के रूप में देश की प्रगति में उनका योगदान उल्लेखनीय है। मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर को देखा जाए तो डॉ. सिंह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे।

  • 7

    2024-25 के लिए उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संजय नायर ने संभाला है|

    2 अप्रैल, 2024 सोरिन इन्वेस्टमेंट फंड के चेयरमैन संजय नायर ने 2024-25 के लिए उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। संजय नायर ने स्पाइसजेट के अध्यक्ष और एमडी अजय सिंह का स्थान लिया। अजय सिंह ने चैंबर के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। इससे पूर्व अजय सिंह स्पाइसजेट के प्रमुख थे। अजय सिंह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं।

  • 8

    विश्व बैंक ने 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान 6.6% बताया है|

    विश्व बैंक ने 2 अप्रैल 2024 को जारी अपनी द्वि-वार्षिक रिपोर्ट "साउथ एशिया डेवलपमेंट अपडेट" में 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। पिछली रिपोर्ट में, वित्त वर्ष 25 (2024-25)में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6.4% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया था। विश्व बैंक ने भारतीय आर्थिक विकास दर को उन्नत करने के कारण के रूप में अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक निवेश में वृद्धि का हवाला दिया। हालाँकि, विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए 7.5% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 7.6 प्रतिशत से कम है।

  • 9

    हरियाणा, यूपी से 64 भारतीय कामगारों का प्रथम बैच इज़राइल के लिए रवाना हुआ है|

    इज़राइल में संघर्ष के दौरान नौकरियों के लिए जाने वाले भारतीय निर्माण श्रमिकों का प्रथम बैच को रवाना हुआ। इसे इज़राइली राजदूत नाओर गिलोन और सरकारी अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिछले कुछ महीनों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक बड़े अभियान के दौरान 64 श्रमिकों के पहले समूह की भर्ती की गई थी। वे अपेक्षित 10,000-मजबूत कार्यबल का हिस्सा हैं, जिन्हें अगले कुछ हफ्तों में इज़राइल भेजा जाएगा।  जिनमें से लगभग हर दिन एयर इंडिया और यहां तक ​​कि चार्टर्ड उड़ानों से उड़ान भरी जाएगी।

  • 10

    लम्पी स्किन डिजीज (LSD) ज्यादातर मवेशी प्रजाति/समूह में होता है|

    भारतीय वैज्ञानिकों ने मई 2022 से लगभग 100,000 मवेशियों की मौत के लिए जिम्मेदार लम्पी स्किन डिजीज (LSD) वायरस की आनुवंशिक संरचना को डिकोड करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। लम्पी स्किन डिजीज (LSD) मवेशियों को प्रभावित करने वाला एक वायरल संक्रमण है, जो LSDV के कारण होता है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *