"गज़ैप" नामक गैर‑परमाणु बम का अनावरण तुर्की ने किया है |
तुर्की (Turkey) ने इस्तांबुल में आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय रक्षा उद्योग मेले (17th International Defence Industry Fair (IDEF) 2025 in Istanbul) 2025 में, "गज़ैप (Gazap)" नामक गैर‑परमाणु बम (non‑nuclear bomb) का अनावरण किया है| गज़ैप का अर्थ तुर्की में क्रोध होता है| यह बम दुनिया भर में सबसे विनाशकारी गैर‑परमाणु हथियारों में से एक माना जा रहा है, जिसकी विध्वंस क्षमता अमेरिकी MK‑84 बम से तीन गुना अधिक बताई जा रही है| 970 किलोग्राम वज़नी, गज़ैप प्रति मीटर 10 से ज़्यादा टुकड़े बिखेरता है, जिससे एक विनाशकारी विस्फोट त्रिज्या (blast radius) बनती है|