29 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (29 May 2026)

 

  1. हाल ही में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य कौन सा बना है? असम
  2. हाल ही में प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की? नरेन्द्र मोदी
  3. हाल ही में किस राज्य को पूर्ण ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किया गया है? सिक्किम
  4. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर कितने प्रतिशत जीएसटी को मंजूरी दी है? 28%
  5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है? कर्नाटक
  6. हाल ही में ISSF विश्व कप 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? ईशा सिंह
  7. हाल ही में किस देश ने भारत से आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है? जापान
  8. हाल ही में दिवंगत बशीर बद्र को किस वर्ष के पद्म श्री से सम्मानित किया गया था? 1999
  9. हाल ही में 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? सुमित अंतिल
  10. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने IPL के एक सीज़न में सर्वाधिक छक्कों का किसका रिकॉर्ड तोड़ा है? क्रिस गेल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य असम बना है|

    असम विधानसभा (Assam Legislative Assembly) ने ‘समान नागरिक संहिता विधेयक, असम 2026 (Uniform Civil Code Bill, Assam 2026)’ पारित किया है| इसी के साथ असम UCC कानून पारित करने वाला पूर्वोत्तर का पहला और देश का तीसरा राज्य (उत्तराखंड और गुजरात के बाद) बन गया है| इसके अलावा, परिसीमन प्रक्रिया (delimitation process) के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण (33 percent reservation for women in Parliament and State Legislative Assemblies) को शीघ्रता से लागू करने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित एक प्रस्ताव भी विधानसभा में पारित किया गया|

  • 2

    हाल ही में भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जाएगा|

    केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की कि भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 (International Yoga Day (IDY) 2026) का मुख्य आयोजन 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में किया जाएगा| थीम: "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Aging)"|  यह घोषणा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, खजुराहो स्थित पश्चिमी मंदिर समूह (Western Group of Temples—a UNESCO World Heritage Site—in Khajuraho) में आयोजित आईडीवाई 2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के दौरान की| यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (Morarji Desai National Institute of Yoga (MDNIY) द्वारा आयोजित किया गया| इस अवसर पर, उन्होनें ‘योग संगम पोर्टल (Yoga Sangam Portal)’ का पुनः शुभारंभ, ‘योग पार्क पोर्टल (Yoga Park Portal)’ और नई योग टी-शर्ट (Yoga T-shirt) का भी अनावरण किया|

  • 3

    हाल ही में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने स्ट्रोक के लिए दुनिया का पहला वैश्विक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है|

    हाल ही में जेनेवा, स्विट्जरलैंड (Geneva, Switzerland) में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (79th World Health Assembly) आयोजित की गई| जिसमें 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में 20 से अधिक निर्णय और 13 प्रस्ताव (resolutions) पारित किए गए, जिनमें स्ट्रोक, लिवर रोग, तपेदिक (stroke, liver disease, tuberculosis), रोगाणुरोधी प्रतिरोध (antimicrobial resistance (AMR), हीमोफिलिया, आपातकालीन देखभाल, प्रिसिजन मेडिसिन (सटीक चिकित्सा) और विकिरण सुरक्षा (hemophilia, emergency care, precision medicine, and radiation safety) शामिल हैं| थीम: 'वैश्विक स्वास्थ्य को नया आकार देना: जिम्मेदारी साझा करने के लिए मिलकर काम करना (Shaping Global Health: Working Together to Share Responsibility)'| विश्व स्वास्थ्य सभा ने स्ट्रोक पर अपना पहला प्रस्ताव (resolution on stroke) सर्वसम्मति से पारित किया. इसके जरिये सदस्य देशों से स्ट्रोक को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता (public health priority) के रूप में मान्यता देने और रोकथाम, तीव्र देखभाल, पुनर्वास तथा दीर्घकालिक समर्थन में नीतियों को सुदृढ़ करने का आग्रह किया गया|

  • 4

    हाल ही में सिक्किम को पूर्ण ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किया गया है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 मई 2026 को गंगटोक में आयोजित सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सिक्किम को ‘पूर्ण साक्षर राज्य (fully literate state)’ घोषित किया| यह घोषणा केंद्र की समाज में सभी के लिए आजीवन शिक्षा की समझ – उल्लास पहल (समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ ‘ULLAS’ initiative (Understanding of Lifelong Learning for All in Society) के अंतर्गत की गई है| सिक्किम की साक्षरता दर 99.82 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शिक्षा मंत्रालय के 95 प्रतिशत मानक से अधिक है| राज्य में सर्वेक्षण के दौरान 15,361 निरक्षर वयस्कों की पहचान की गई, जिनमें से 14,447 को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा (basic literacy and numeracy) के माध्यम से साक्षर प्रमाणित किया गया|

  • 5

    हाल ही में 110 वर्षों बाद दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति “गाइनाकैंथा खासीआका” को फिर से नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है|

    अरुणाचल प्रदेश के नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान (Namdapha National Park) में 110 वर्षों बाद एक दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति “गाइनाकैंथा खासीआका (लॉन्ग-टेल्ड डस्कहॉकर) (Long-tailed Duskhawker, scientifically called 'Gynacantha khasiaca')” को फिर से देखा गया है| इसे फिर से अक्टूबर 2024 में चार नागरिक वैज्ञानिकों—आर. महेश, राजेश गोपीनाथ, गौरव जोशी और रोशन उपाध्याय— ने देखा और इसकी पुष्टि के लिए तस्वीरें खींचीं|

  • 6

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी को मंजूरी दी है|

    सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों (online gaming companies) पर सरकार द्वारा पूर्वप्रभावी 28% जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर GST (Goods and Services Tax)) को संवैधानिक रूप से वैध (constitutional validity) बताया है| न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म केवल मध्यस्थ नहीं हैं, बल्कि उन्हें आपूर्तिकर्ता माना जाना चाहिए और उन पर वस्तु तथा सेवा कर-जीएसटी लागू होता है| केंद्र सरकार ने जीएसटी कानून में संशोधन करके विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर, 2023 से भारत में पंजीकरण कराना अनिवार्य किया था, और 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की घोषणा की थी|

  • 7

    हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है|

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को लोक भवन में राज्यपाल के सचिव को अपना औपचारिक इस्तीफा (resignation) सौंपा है| कांग्रेस सरकार को विधानसभा में 136 से अधिक विधायकों के समर्थन से पूर्ण बहुमत प्राप्त है, उनके स्थान पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे| कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में जीत के बाद सिद्धारमैया मई 2023 में दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे| इससे पहले वे 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं| वे राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं, उन्‍होंने दो कार्यकालों में कुल आठ वर्ष पूरे किए| वे मुख्यमंत्री और उससे पहले वित्त मंत्री के रूप में 17 बार राज्य का बजट प्रस्तुत करने के लिए भी जाने जाते हैं|

  • 8

    हाल ही में पश्चिम बंगाल ने घुसपैठ को रोकने के लिए ‘पता लगाओ, हटाओ, निर्वासित करो’ की नीति लागू की है|

    पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध घुसपैठ (illegal infiltration) को रोकने के लिए ‘पता लगाओ, हटाओ, निर्वासित करो’ की नीति (‘Detect, Detain, Deport’ policy) लागू की है|
    इसके तहत घुसपैठियों को हिरासत में लिया जा रहा है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है| इस बीच, सिलीगुड़ी-माटीगारा-नक्सलबाड़ी क्षेत्र में एक और हिरासत केंद्र का निर्माण किया जा रहा है| पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 27 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बाड़ (fencing) लगाने हेतु 142.79 एकड़ जमीन सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force (BSF) को सौंपी है|

  • 9

    हाल ही में ISSF विश्व कप 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड ईशा सिंह ने बनाया है|

    हाल ही में ईशा सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख (Munich, Germany) में आयोजित ISSF विश्व कप (ISSF World Cup) 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा (Women’s 25 metre pistol event) में 50 में से 43 अंक हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड (world record) बनाया और स्वर्ण पदक जीता है| यह स्कोर सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है| उन्होंने दिसंबर में इटली के रोम में होने वाले सीजन एंडिंग आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल (season-ending ISSF World Cup Final) के लिए सीधा क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया| उन्होंने दक्षिण कोरिया की किम येजी (South Korea’s Kim Yeji) के 42 अंकों के पिछले रिकॉर्ड को तोडा है| रजत पदक- जर्मनी की डोरेन वेनेकैम्प (Silver Medal: Doreen Vennekamp (Germany)| कांस्य पदक - बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिन्चेवा (Bronze Medal: Miroslava Mincheva (Bulgaria)|

  • 10

    हाल ही में जापान ने भारत से आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है|

    जापान (Japan) ने 20 वर्षों के बाद भारत से आमों के आयात (mango imports) पर प्रतिबंध लगाया है| यह निर्णय जापान के क्वारंटीन अधिकारियों द्वारा मार्च, 2026 में निरीक्षण के दौरान भारतीय उपचार सुविधाओं में कीट-नियंत्रण प्रक्रियाओं (pest-control procedures) में कमियाँ पाने के बाद लिया गया| इस से अल्फ़ांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनापल्ली जैसी प्रीमियम भारतीय किस्मों को प्रभावित किया है| योकोहामा प्लांट प्रोटेक्शन एसोसिएशन (Yokohama Plant Protection Association) ने 31 मार्च को एक बयान में जापान के प्लांट प्रोटेक्शन स्टेशन से प्राप्त एक सूचना का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि 25 मार्च, 2026 या उसके बाद भारत द्वारा जारी निरीक्षण प्रमाणपत्र के साथ भेजे गए शिपमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे| जापान के क्वारंटाइन अधिकारियों ने आमों के निर्यात के लिए इस्तेमाल होने वाली वेपर हीट ट्रीटमेंट (vapour heat treatment (VHT) facilities) सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए मार्च में उत्तर प्रदेश के रहमानपुर का दौरा किया था|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top