29 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

29 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

29 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म की शूटिंग किस नाम से करेंगे? नो एंट्री में एंट्री
  2. हाल ही में पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? अरुंधति रॉय
  3. हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज हुआ है? दीपेंद्र सिंह ऐरी
  4. हाल ही में ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बने हैं? सैम पित्रोदा
  5. हाल ही में प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन कौन सा है? जयपुर सैन्य स्टेशन
  6. हाल ही में भारत के पहले ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ हुआ है? शिमला
  7. हाल ही में किस राज्य में स्थित डिक्चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया गया है? सिक्किम
  8. हाल ही में मोबाइल एप्लिकेशन ‘संज्ञान ऐप’ को किसने लॉन्च किया है? रेलवे सुरक्षा बल
  9. हाल ही में किस राज्य के पूर्व सांसद पहलमान सुब्बा का निधन हो गया है? सिक्किम
  10. हर साल सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस कब मनाया जाता है? 27 जून
  • 1

    बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म की शूटिंग नो एंट्री में एंट्री नाम से करेंगे|

    नोएडा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया। बोनी कपूर और आशीष भूटानी की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने 31 जनवरी को फिल्म सिटी के लिए बोली जीती थी। पहले चरण में करीब 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा।कुल 1,000 एकड़ की भूमि में से 220 एकड़ कमर्शियल और 780 एकड़ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए है। फिल्म सिटी के निर्माण परियोजना की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपए है। इस फिल्म सिटी से होने वाले प्रॉफिट का 18% यमुना अथॉरिटी को मिलेगा। बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग करेंगे।

  • 2

    पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से अरुंधति रॉय को सम्मानित किया गया है|

    ब्रिटिश लाइब्रेरी ने भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 (Pen Pinter Prize 2024) से सम्मानित किया। पेन पिंटर पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी,  पेन पिंटर पुरस्कार हर साल यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या कॉमनवेल्थ नेशंस (United Kingdom, Ireland or the Commonwealth of Nations) में रहने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।

  • 3

    तमिलनाडु ने होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है

    तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International airport in Hosur) बनाने की घोषणा की। राज्य सरकार होसुर में लगभग 2,000 एकड़ में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है। नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना लगभग 3 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।

    राजधानी- चेन्नई

    राज्यपाल- रविन्द्र नारायण रवि

    मुख्यमंत्री- एम॰ के॰ स्टालिन

  • 4

    ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष सैम पित्रोदा बने हैं|

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष (Sam Pitroda as the President of Overseas Congress) बनाए जाने की घोषणा की। सैम पित्रोदा यूनाइटेड नेशंस (UN) के सलाहकार भी रह चुके हैं। वो 40 साल से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके हैं। सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु माना जाता है। 1992 में उनकी बायोग्राफी 'सैम पित्रोदा: अ बायोग्राफी' आ चुकी है।

  • 5

    प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन जयपुर सैन्य स्टेशन सा है|

    पहला सैन्य स्टेशन - नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम

    First Military Station – Narangi Military Station, Guwahati, Assam

    जयपुर सैन्य स्टेशन प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है। 2019 में देश का पहला सैन्य स्टेशन जहां प्लास्टिक कचरे से सड़क का निर्माण किया गया,नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम में स्थित है। जयपुर सैन्य स्टेशन सड़क 100 मीटर लंबी है। पारंपरिक सड़कों की तुलना में प्लास्टिक कचरे से बनी सड़कें अधिक टिकाऊ होती हैं, इनमें टूट-फूट कम होती है, पानी का बहाव कम होता है।

  • 6

    भारत के पहले ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन शिमला में हुआ है|

    भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India) ने शिमला में ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ (‘Chadwick House: Navigating Audit Heritage’) संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय संस्थान की समृद्ध विरासत (rich heritage) और देश की शासन प्रणाली में इसके योगदान के संरक्षण और उत्सव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। चैडविक हाउस, शिमला का एक महत्वपूर्ण स्थल, समृद्ध और विस्तृत इतिहास का धनी है। इसकी ऐतिहासिक महत्वता तब और बढ़ जाती है जब महात्मा गांधी 1946 में कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission) के लिए शिमला की यात्रा के दौरान यहाँ रुके थे।

  • 7

    सिक्किम में स्थित डिक्चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया गया है|

    सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों (Trishakti Corps of Military Engineers) ने सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organization) और स्‍थानीय प्रशासन के प्रयासों में सहयोग से डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग (Dikchu-Sanklang road) पर बैले ब्रिज का निर्माण किया है। हाल में आई बाढ के कारण कटे क्षेत्रों से फिर से सम्पर्क स्‍थापित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इस पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल इस मार्ग पर यातायात की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

    राजधानी- गान्तोक

    राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

    मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

  • 8

    मोबाइल एप्लिकेशन 'संज्ञान ऐप' को रेलवे सुरक्षा बल ने लॉन्च किया है|

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक श्री मनोज यादव (Shri Manoj Yadav, Director General, Railway Protection Force (RPF) ने मोबाइल एप्लिकेशन- संज्ञान ऐप (Sangyan App) को लॉन्च किया। इसे आरपीएफ की तकनीकी टीम ने डिजाइन और विकसित किया गया है, जिससे तीन नए आपराधिक अधिनियमों- भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)- 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए)- 2023 पर गहन जानकारी प्रदान की जा सके। इसका उद्देश्य आरपीएफ कर्मियों को नए और पुराने आपराधिक अधिनियमों के प्रावधानों को समझने के लिए (to understand the provisions of new and old criminal acts) व्यापक जानकारी प्रदान करके शिक्षित व सशक्त बनाना है।

  • 9

    सिक्किम के पूर्व सांसद पहलमान सुब्बा का निधन हो गया है|

    सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद पहलमान सुब्बा (First elected MP Pahalman Subba) का निधन हो गया। सुब्बा 1975 में सिक्किम के भारत में विलय के बाद लोकसभा के लिए चुने गए थे। सुब्बा ने 1977-80 के कार्यकाल के दौरान लोकसभा ( भारतीय संसद के निचले सदन) में सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया था। सुब्बा ने 1980 में सिक्किम जनता पार्टी (SJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था। वे सिक्किम शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    राजधानी- गान्तोक

    राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

    मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

  • 10

    हर साल सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस 27 जून को मनाया जाता है|

    2017 से हर साल 27 जून को सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (MSME- Micro Small Medium Enterprises) दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन (economic development and employment generation )में एमएसएमई क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डालता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एमएसएमई दुनिया भर में 90% व्यवसायों, 60 से 70% रोजगार और 50% सकल घरेलू उत्पाद का योगदान करते हैं। 2024 एमएसएमई दिवस का विषय - 'कई संकटों के समय में सतत विकास को गति देने और गरीबी को मिटाने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों (MSME) की शक्ति और लचीलेपन का लाभ उठाना.’ “Leveraging Power and Resilience of Micro-, Small and Medium-sized Enterprises (MSMEs) to Accelerate Sustainable Development and Eradicate Poverty in Times of Multiple Crises.”

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *