28 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (28 November 2025)

 

  1. हाल ही में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक शिखर सम्मेलनकहाँ आयोजित किया जाएगा? नई दिल्ली
  2. हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश की पहली लिक्विड हीलियम क्रायोजेनिक सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया है? आईआईटी बॉम्बे
  3. हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने IFFI 2025 में किस के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया है? के वैकुंठ
  4. भारत वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स कहाँ आयोजित करेगा? अहमदाबाद
  5. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस राज्य की विधानसभा को पहली बार संबोधित किया है? ओडिशा
  6. हाल ही में किस देश ने अपना पहला राष्ट्रीय संचार उपग्रह लॉन्च किया है? ओमान
  7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली वाणिज्यिक निजी रॉकेट विक्रम-1 का अनावरण किया, इसका निर्माण किसने किया है? स्काईरूट एयरोस्पेस
  8. हाल ही में 141 वर्ष की उम्र में गलापागोस कछुआ ‘ग्रम्मा’ का निधन कहाँ हुआ है? सैन डिएगो चिड़ियाघर 
  9. हाल ही में वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान की अध्यक्षता कौन करेगा? ज्ञानेश कुमार 
  10. हाल ही में प्यूमा इंडिया का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया हैरामप्रसाद श्रीधरन

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    'पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक शिखर सम्मेलन' नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा|

    पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक शिखर सम्मेलन (2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine) का आयोजन 17 से 19 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में किया जाएगा| थीम: ‘‘लोगों और ग्रह के लिए संतुलन बहाल करना: कल्याण का विज्ञान और अभ्यास (Restoring balance for people and planet: The science and practice of well-being)’’| इसकी सह मेजबानी के लिए हाल ही में आयुष मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है|

  • 2

    भारत इंटरनेट गवर्नेंस फ़ोरम (IIGF) 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

    भारत इंटरनेट गवर्नेंस फ़ोरम (India Internet Governance Forum (IIGF) 2025) का पांचवां संस्करण 27 से 28 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| थीम: "समावेशी और टिकाऊ विकसित भारत में इंटरनेट केंद्रित शासन को बढ़ावा देना (Advancing Internet Governance for an Inclusive and Sustainable Viksit Bharat)"| चर्चाएं तीन प्रमुख उप-विषयों पर केंद्रित होंगी : समावेशी डिजिटल भविष्य, सुदृढ़ और टिकाऊ विकास के लिए डिजिटल अवसंरचना, और लोगों, धरती तथा प्रगति के लिए एआई | भारत इंटरनेट गवर्नेंस फ़ोरम, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट गवर्नेंस फ़ोरम (UN IGF) का राष्ट्रीय अध्याय है| 2021 में स्थापित इस फ़ोरम का उद्देश्य इंटरनेट नीतिगत मुद्दों पर खुली बातचीत के लिए एक मंच तैयार करना है|

  • 3

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश की पहली लिक्विड हीलियम क्रायोजेनिक सुविधा का उद्घाटन आईआईटी बॉम्बे में किया है|

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईटी बॉम्बे में देश की पहली लिक्विड हीलियम क्रायोजेनिक सुविधा (liquid helium cryogenic facility) का उद्घाटन किया है| यह सुविधा एक कुशल हीलियम रिकवरी सिस्टम (helium recovery system) से लैस है, जिससे क्रायोजेनिक प्रयोगों की लागत लगभग 90% तक कम होने की उम्मीद है| यह सुविधा क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग, सुपरकंडक्टिविटी, क्वांटम कंप्यूटिंग और उन्नत सामग्रियों को बढ़ावा  देगी| यह सुविधा एमआरआई सिस्टम और क्रायोजेनिक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी सहित विभिन्न अनुप्रयोगों का समर्थन करेगी |

  • 4

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने IFFI 2025 में के वैकुंठ के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया है|

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पनजी, गोवा में 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (56th International Film Festival of India (IFFI) के दौरान दिग्गज छायाकार और फिल्म निर्माता के. वैकुंठ (cinematographer and filmmaker K Vaikunth) के  सम्मान में एक स्मारक टिकट (commemorative stamp) जारी किया|  इस अवसर पर उनका 1977 का डॉक्यूमेंट्री – 'गोवा मार्चेस ऑन' भी प्रदर्शित किया गया|  वे कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों के पीछे थे, विशेष रूप से, मेरे अपने, बंधन, मौसम, राज और परिचय| वे 9 फरवरी 2003 को निधन हो गए|

  • 5

    जारी आईएमएफ रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.6% प्रतिशत से बढ़ेगी|

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund IMF) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था (economy) 6.6% की दर से बढ़ने का अनुमान है| भारत की अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2024/25 में 6.5% की आर्थिक वृद्धि के बाद, वित्तीय वर्ष 2025/26 की पहली तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 7.8% बढ़ा|

  • 6

    भारत वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में आयोजित करेगा|

    हाल ही में स्कॉटलैंड में राष्ट्रमंडल खेलों की जनरल असेंबली (Commonwealth Games General Assembly in Scotland) की मंजूरी के बाद, अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों (2030 Commonwealth Games) की मेजबानी के अधिकार औपचारिक रूप से दिए गए हैं| 2010 में, नई दिल्ली ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी|  2030 के CWG से देश की महत्वकांक्षा और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित होगी, जिसके लिए भारत ने अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में नामित कर बोली लगाई है|  2030 के खेल CWG  के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे, जो पहली बार 1930 में हैमिल्टन, कनाडा (Hamilton, Canada) (तब इसे ब्रिटिश साम्राज्य खेल (British Empire Games) कहा जाता था) में आयोजित किए गए थे|

  • 7

    राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का 78वां स्थापना दिवस 23 नवंबर को मनाया गया है|

    राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps (NCC) 23 नवंबर, 2025 को अपना 78वां स्थापना दिवस (Raising Day) मनाया गया है| 1948 में मात्र 20,000 कैडेटों के साथ अपनी स्थापना के बाद से, NCC दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन बन गया है, जिनमें 2014 और 2025 के बीच छह लाख कैडेटों की बढ़ोतरी हुई है|

  • 8

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की विधानसभा को पहली बार संबोधित किया है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 नवंबर, 2025 को शीतकालीन सत्र के पहले दिन ओडिशा विधान सभा (Odisha Legislative Assembly) को अपना पहला संबोधन दिया है| वह विधान सभा में संबोधन देने वाली भारत की प्रथम कार्यरत राष्ट्रपति बन गईं| वह पहली बार 2000 में ओडिशा विधानसभा के लिए चुनी गई थीं|  उन्होंने श्री पटनायक की मुख्यमंत्रीत्व में मंत्रिपरिषद में स्थान पाया| उन्हें 2004 में विधानसभा के लिए पुनः चुना गया|

  • 9

    ओमान ने अपना पहला राष्ट्रीय संचार उपग्रह लॉन्च किया है|

    ओमान (Oman) ने अपना पहला राष्ट्रीय संचार उपग्रह, ओमानसैट-1 (national communications satellite, OmanSat-1), सफलतापूर्वक लॉन्च किया है| यह उपग्रह एयरबस डिफेंस और स्पेस (Airbus Defence and Space) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है| एयरबस के OneSat प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित यह उपग्रह ओमान और व्यापक क्षेत्र में उच्च क्षमता वाली संचार सेवाएं प्रदान करेगा, महत्वपूर्ण क्षेत्रों का समर्थन करेगा और स्थानीय विशेषज्ञता के विकास में मदद करेगा|

  • 10

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली वाणिज्यिक निजी रॉकेट विक्रम-1 का अनावरण किया, इसका निर्माण स्काईरूट एयरोस्पेस ने किया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के उन्नत इन्फिनिटी कैंपस (advanced Infinity Campus) का उद्घाटन किया और विक्रम-I (Vikram-I), भारत की पहली निजी रूप से विकसित वाणिज्यिक कक्षीय रॉकेट (commercial orbital rocket) का अनावरण किया|  विक्रम-I स्काईरूट का पहला कक्षा-स्तरीय प्रक्षेपण यान है जिसे छोटे उपग्रहों को निचली पृथ्वी की कक्षा (low Earth orbit) में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है| नवंबर 2022 में, स्काईरूट भारत की पहली निजी कंपनी बन गई जिसने अपने सब-ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-एस (sub-orbital rocket, Vikram-S) से अंतरिक्ष में रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top