28 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (28 May 2026)

 

  1. हाल ही में चर्चित पारंपरिक बोमकई साड़ी बुनाई का संबंध किस राज्य से है? ओडिशा
  2. हाल ही में फीफा पुरुष विश्व कप 2026 के लिए भारत की एकमात्र महिला फ़ोटो जर्नलिस्ट के तौर पर कौन चुनी गई? गीतिका तालुकदार
  3. हाल ही में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी, सही कथन चुनिए? इसका आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा
  4. हाल ही में रूस ने किस वायरस के नए स्ट्रेन ‘बुंडीबुग्यो’ के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने की घोषणा की है? इबोला वायरस
  5. हाल ही में दिवंगत राजा रणधीर सिंह का संबंध किस खेल से था? निशानेबाजी
  6. हाल ही में किस राज्य ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘प्रोजेक्ट ज़ीरो’ लॉन्च किया है? केरल
  7. हाल ही में नासा के VIPER लूनर रोवर को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचाने के लिए किस कंपनी को चुना गया है? ब्लू ओरिजिन
  8. हाल ही में किन महिला सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है? मेधा कुलकर्णी और स्मिता उदय वाघ
  9. हाल ही में ब्रह्मपुत्र बोर्ड (HPRB) के उच्च-स्तरीय समीक्षा बोर्ड में किन राज्यों को शामिल किया गया है? पश्चिम बंगाल और सिक्किम
  10. हाल ही में लॉन्च किये गए UMMID कार्यक्रम का संबंध किससे है? दुर्लभ आनुवंशिक रोग

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में चर्चित पारंपरिक बोमकई साड़ी बुनाई का संबंध ओडिशा से है|

    ओडिशा के हथकरघा, वस्त्र और हस्तशिल्प विभाग ने गंजाम जिले की प्रसिद्ध बोमकई बुनाई परंपरा (traditional Bomkai saree weaving) को पुनर्जीवित (revive) करने के लिए विशेष योजना- “रिवाइवल ऑफ लैंग्विशिंग प्रोडक्ट्स (कॉटन बोमकई साड़ी Revival of Languishing Products (Cotton Bomkai Saree)” शुरू की है| यह दो मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित है- मूल और दुर्लभ बॉमकाई बुनाई के पारंपरिक डिज़ाइन और मौटिफ़ों का दस्तावेजीकरण और नई पीढ़ी के कारीगरों को बुनाई तकनीक में प्रशिक्षण देना| 23 मई 2026 तक बोमकई गांव में केवल दो परिवार — केशव नायक और सुषांत कुमार नायक — ही मूल बोमकई बुनाई परंपरा को जीवित रखे हुए हैं| बोमकई साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) दर्जा प्राप्त है|

  • 2

    हाल ही में फीफा पुरुष विश्व कप 2026 के लिए भारत की एकमात्र महिला फ़ोटो जर्नलिस्ट के तौर पर गीतिका तालुकदार चुनी गई|

    असम की फोटोजर्नलिस्ट (photojournalist) गीतिका तालुकदार को 2026 पुरुष फीफा विश्व कप (2026 Men's FIFA World Cup) को कवर करने के लिए फीफा द्वारा आधिकारिक रूप से चुना गया है| यह पुरुष फुटबॉल विश्व कप में उनका लगातार तीसरा असाइनमेंट है और उन्हें इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए मान्यता प्राप्त एकमात्र भारतीय महिला फोटोजर्नलिस्ट बनाता है| 2026 फीफा विश्व कप की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको (United States, Canada, and Mexico) करेंगे, और यह फीफा के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होने की उम्मीद है जिसमें 48 राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी|

  • 3

    हाल ही में रूस ने इबोला वायरस के नए स्ट्रेन ‘बुंडीबुग्यो’ के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने की घोषणा की है|

    रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को (Russian Health Minister Mikhail Murashko) ने घोषणा की कि रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस (Ebola virus) के लिए एक नया टीका विकसित किया है. यह वैक्सीन दुर्लभ बुंडीबुग्यो स्ट्रेन (rare Bundibugyo strain) के खिलाफ भी सुरक्षा दे सकती है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo (DRC) में फैला है| यह जानकारी दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर साझा की| 25 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) ने बताया था कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला प्रकोप में अब तक 220 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं| यह प्रकोप 17 मई को एक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (international public health emergency) घोषित किया गया था| यह प्रकोप डीआरसी के पडोसी देश युगांडा तक भी फैल चुका है| डब्‍ल्‍यूएचओ के अनुसार, इबोला एक गंभीर और अक्सर जानलेवा बीमारी है, जो इंसानों और दूसरे प्राइमेट्स को प्रभावित करती है| यह वायरस आमतौर पर जंगली जानवरों से इंसानों में फैलता है| इसके बाद यह इंसानों में सीधे संपर्क के जरिए फैलता है|

  • 4

    हाल ही में दिवंगत राजा रणधीर सिंह का संबंध निशानेबाजी से था|

    भारत के पूर्व निशानेबाज (shooter) और ओलंपियन, तथा खेल प्रशासक (sports administrator) राजा रणधीर सिंह का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया| उन्होनें स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण हाल में एशियाई ओलंपिक परिषद (Olympic Council of Asia (OCA)) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था| जबकि उन्हें वर्ष 2024 में चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था| वह 1991 से 2015 तक इस संस्था में महासचिव (Secretary General) रह चुके थे| उन्होनें अपने शानदार करियर में पांच बार ओलंपिक (Olympics) में भारत का प्रतिनिधित्व किया, - टोक्यो 1964 (रिजर्व निशानेबाज), मेक्सिको 1968, म्यूनिख 1972, मॉन्ट्रियल 1976, मॉस्को 1980 और लॉस एंजिल्स 1984 में|

  • 5

    हाल ही में केरल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘प्रोजेक्ट ज़ीरो’ लॉन्च किया है|

    केरल के गृह एवं सतर्कता मंत्री रमेश चेन्निथला ने भ्रष्टाचार-विरोधी पहल ‘प्रोजेक्ट ज़ीरो’ (‘Project Zero’, an anti-corruption initiative) की शुरुआत की घोषणा की| इस की घोषणा तिरुवनंतपुरम में सतर्कता और भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो (Vigilance and Anti-Corruption Bureau (VACB)) के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद की गई| यह अपराध होने के बाद केवल कार्रवाई करने के बजाय, भ्रष्टाचार को होने से पहले ही रोकने पर केन्द्रित है|

  • 6

    हाल ही में नासा के VIPER लूनर रोवर को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचाने के लिए ब्लू ओरिजिन को चुना गया है|

    अमेज़न के संस्थापक जेफ बेज़ोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) ने VIPER रोवर (VIPER rover) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (Moon's south pole) तक पहुँचाने के लिए नासा (NASA) से एक अनुबंध सुरक्षित किया है| यह अनुबंध नासा के कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज़ (CLPS) कार्यक्रम (Commercial Lunar Payload Services (CLPS) program) का हिस्सा है| ब्लू ऑरिजिन को पहली दो मिशनों में से प्रत्येक का समर्थन करने के लिए $230.4 मिलियन प्राप्त होंगे| पहला मिशन, जिसे “मून बेस वन (Moon Base One)” कहा जाता है, इस 2026 में लॉन्च हो सकता है| ब्लू ऑरिजिन का ब्लू मून MK1 लैंडर (Blue Moon MK1 lander) रोवर ले जाएगा, जिसमें पानी, हाइड्रोजन और अन्य खनिजों का पता लगाने के उपकरण हैं, जो भविष्य की चंद्र अन्वेषण और संसाधन उपयोग (lunar exploration and resource utilization) के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे|

  • 7

    हाल ही में महिला सांसदों मेधा कुलकर्णी और स्मिता उदय वाघ को संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है|

    हाल ही में संसद रत्न पुरस्कार 2026 (Sansad Ratna Awards 2026) की घोषणा हो गई है, इस वर्ष 12 सांसदों (MPs) (10 लोकसभा सांसदों, 2 राज्यसभा सांसदों) और 4 संसदीय समितियों (Parliamentary Standing Committees) को उनके उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए चुना गया है| 2 महिला सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया - पुणे से राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी और जलगांव से लोकसभा सांसद स्मिता उदय वाघ|

  • 8

    हाल ही में ब्रह्मपुत्र बोर्ड (HPRB) के उच्च-स्तरीय समीक्षा बोर्ड में पश्चिम बंगाल और सिक्किम को शामिल किया गया है|

    हाल ही में केंद्र सरकार ने ब्रह्मपुत्र बोर्ड (HPRB) के हाई-पावर्ड रिव्यू बोर्ड (High-Powered Review Board of the Brahmaputra Board (HPRB)) का पुनर्गठन किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल और सिक्किम के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है| इस बोर्ड का मुख्यालय गुवाहाटी में स्थित है| इस बोर्ड में अब असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हैं| 1980 में गठित ब्रह्मपुत्र बोर्ड में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ जल विशेषज्ञ और इंजीनियर भी शामिल हैं|

  • 9

    हाल ही में लॉन्च किये गए UMMID कार्यक्रम का संबंध दुर्लभ आनुवंशिक रोग से है|

    हाल ही में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के पृथ्वी भवन में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) द्वारा आयोजित समारोह में दुर्लभ आनुवंशिक विकारों/रोगों (Rare Genetic Disorders/ Diseases) के लिए यूएमएमआईडी (वंशानुगत विकारों के इलाज की अनूठी विधियां) कार्यक्रम (UMMID (Unique Methods of Management of Inherited Disorders) Programme) राष्ट्र को समर्पित किया|

  • 10

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top