28 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी कौन बनी हैं? अनाहत सिंह
  2. हाल ही में “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” पुस्तक का विमोचन किसने किया है? चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल
  3. हाल ही में किस देश ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगाया है? पापुआ न्यू गिनी
  4. दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज कौन हैं? पायल नाग
  5. हाल ही में विश्व रंगमंच दिवस 2025 कब मनाया गया है? 27 मार्च
  6. हाल ही में 10वां ब्रिक्स नीति योजना संवाद कहाँ आयोजित किया गया है? ब्राजील
  7. हाल ही में वर्टिकल-लॉन्चड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किसने किया? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  8. हाल ही में कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश बना है? भारत
  9. हाल ही में डीएक्स-ऐज की शुरुआत किसने की है? बीवीआर सुब्रह्मण्यम
  10. हाल ही में देश का पहला सहकारी विश्वविद्यालय त्रिभुवनकहाँ स्थापित किया जाएगा? गुजरात

March Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी हैं|

    PSA विश्व रैंकिंग (PSA world rankings) में भारतीय महिला स्क्वैश (squash) खिलाड़ी अनाहत सिंह ने 68वीं रैंकिंग हासिल की| इसी के साथ वह आकांक्षा सालुंखे को पीछे छोड़ते हुए भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी बन गई हैं| आकांक्षा सालुंके, अब विश्व रैंकिंग में 69वें नंबर पर हैं और भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं| जोशना चिनप्पा 131वें स्थान पर हैं, जिससे वे भारत की तीसरे नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं| पुरुषों की रैंकिंग में रमित टंडन विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर पर हैं और भारत के नंबर 1 पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी हैं. उनके बाद वेलावन सेंथिलकुमार 39वें स्थान पर हैं|

  • 2

    “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” पुस्तक का विमोचन चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने किया है|

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री (Union Minister for Jal Shakti) चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने नई दिल्ली में “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया (Ripples of Change: Gender-transformative rural WASH programmes in India)” पुस्तक का विमोचन किया है|

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Department of Drinking Water and Sanitation), जल शक्ति मंत्रालय और यूनिसेफ इंडिया के संयुक्त प्रकाशन, रिपल्स ऑफ चेंज में ग्रामीण भारत की दस शक्तिशाली कहानियाँ शामिल हैं|

    ये कहानियाँ लैंगिक सशक्तिकरण (gender empowerment), सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership) और जमीनी स्तर पर नवाचार (innovation) के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती हैं| इस दौरान उन्होनें जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के उन्नत वेबसाइट पोर्टल (upgraded website portal) का भी शुभारंभ किया|

  • 3

    पापुआ न्यू गिनी ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगाया है|

    नफरत फैलाने वाले भाषण, गलत सूचना और अश्लीलता पर अंकुश लगाने के लिए एक “परीक्षण” के रूप में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) ने फेसबुक (Facebook) पर प्रतिबंध (ban) लगाया है|

  • 4

    दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज पायल नाग हैं|

    ओडिशा की पायल नाग दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज (quadruple para archer) हैं| उन्होनें खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (Khelo India Para Games 2025) में कंपाउंड तीरंदाजी ओपन (compound archery open) में रजत (silver) पदक जीता हैं|

  • 5

    विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च 2025 को मनाया गया है|

    हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day), 27 मार्च, 1962 को पेरिस (Paris) में "थिएटर ऑफ नेशंस" सत्र (Theatre of Nations season) के उद्घाटन की उपलक्ष्य में मनाया जाता है विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (International Theatre Institute (ITI)) द्वारा की गई थी|

    विश्व रंगमंच दिवस 2025 थीम: “रंगमंच और शांति की संस्कृति (Theatre and a Culture of Peace)”

  • 6

    10वां ब्रिक्स नीति योजना संवाद ब्राजील में आयोजित किया गया है|

    10वां ब्रिक्स नीति योजना संवाद (10th BRICS Policy Planning Dialogue) 24-25 मार्च को ब्रासीलिया, ब्राजील (Brasilia, Brazil) में आयोजित किया गया है| इससमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (Brazil, Russia, India, China and South Africa) के नीति नियोजकों के साथ-साथ विस्तारित ब्रिक्स सदस्यता के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल हुए| भारतीय प्रतिनिधिमंडल (Indian Delegation) का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के नीति योजना और शोध के संयुक्त सचिव रघुराम एस ने किया|

  • 7

    वर्टिकल-लॉन्चड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation (DRDO)) ने  भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (Vertically-Launched Short-Range Surface-to-Air Missile (VLSRSAM)) का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (Integrated Test Range (ITR)) से किया|

  • 8

    संजय सिंह को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग -एशिया का ब्यूरो सदस्य चुना गया है|

    भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग-एशिया (United World Wrestling-Asia, UWW- Asia) का ब्यूरो सदस्य (Bureau Member) चुना गया है|

  • 9

    भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश बना है|

    भारत, श्रीलंका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक (export) देश बन गया है|

    भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश ने पिछले वर्ष 25 करोड़ 50 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया है|

    केन्या (Kenya) शीर्ष स्थान पर है|

    भारत का चाय निर्यात 2024 में 2023 की तुलना में  10% अधिक है|

  • 10

    डीएक्स-ऐज की शुरुआत बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने की है|

    नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम (NITI Aayog CEO BVR Subrahmanyam) ने डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से उत्कृष्टता और विकास को सशक्त बनाने के लिए डीएक्स-ऐज (DX-Edge) की शुरूआत की है| डीएक्स-ऐज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (micro, small and medium enterprises-MSMEs), प्रौद्योगिकी प्रदाताओं (technology providers) और शैक्षणिक संस्थानों (academic institutions) को जोड़ने वाली एक व्‍यवस्‍था बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है| डीएक्स-ऐज, भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry (CII)) और नीति फ्रंटियर टेक हब (NITI Frontier Tech Hub) का एक सहयोगात्मक प्रयास है|

    उद्देश्य : विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी अपनाने को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण करना और MSMEs की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करना |

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top