28 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (28 June 2025)

 

  1. हाल ही में ‘नक्षत्र’ नामक उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया है? पुणे
  2. हाल ही में आयोजित भारतीय संरक्षण सम्मेलन (ICCON) 2025 का आयोजन कहाँ किया गया है? भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून
  3. हाल ही में किस राज्य में स्थित अनंतपद्मनाभ मंदिर में दुर्लभ प्राचीन दीपक मिला है? कर्नाटक
  4. हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अखंड गोदावरी पर्यटन परियोजना की आधारशिला कहाँ रखी है? आंध्र प्रदेश
  5. हाल ही में समुद्री क्षेत्र में भारत की पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कौन सी बनी है? सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड
  6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस 2025 कब मनाया गया है? 25 जून
  7. हाल ही में 2025 QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की जायेगी? वाशिंगटन डी.सी.
  8. हाल ही में एशियाई स्क्वैश युगल चैंपियनशिप 2025 में महिला युगल खिताब कौन सी जोड़ी ने जीता? अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा
  9. हाल ही में $30 बिलियन मूल्यांकन को पार करने वाला पहला भारतीय ब्रांड कौन सा बना है? टाटा समूह
  10. हाल ही में चर्चित पुस्तक “द वन: क्रिकेट, माई लाइफ एंड मोर” की आत्मकथा किसकी है? शिखर धवन

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    'नक्षत्र' नामक उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन पुणे में किया गया है |

    हाल ही में, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे (Indian Council of Medical Research (ICMR)-National Institute of Virology, Pune) ने अपनी पहली हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग (High Performance Computing (HPC) facility) सुविधा- 'नक्षत्र (Nakshatra)' का उद्घाटन किया है | यह प्रणाली जैविनफॉर्मेटिक्स और आनुवंशिक डेटा (Bioinformatics and Genetic Data Systems) की तेज और सटीक प्रक्रिया के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे महामारी तैयारियों और ड्रग–वैक्सीन खोज में मदद मिलेगी|
    उद्देश्य : जीनोमिक अनुसंधान (genomic research) को बढ़ावा देना और भारत में महामारी की तैयारियों में सुधार करना

  • 2

    आयोजित भारतीय संरक्षण सम्मेलन (ICCON) 2025 का आयोजन भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून में किया गया है |

    भारतीय संरक्षण सम्मेलन (Indian Conservation Conference ICCON) 2025 का आयोजन 25–27 जून 2025 को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून, उत्तराखंड (Wildlife Institute of India, Dehradun, uttarakhand) में किया गया है| इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री (Inaugurated by Union Environment Minister) भूपेंद्र यादव ने किया है| यह भारत की प्रमुख संरक्षण-सम्बंधित द्विवार्षिक शिखर बैठक है| इस सम्मलेन में उन्होंने भारत के 438 राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों (National Parks and Wildlife Sanctuaries) को कवर करते हुए "प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन रिपोर्ट (Management Effectiveness Evaluation (MEE))" जारी की| इस भारत में 2020-2025 में 438 राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (Management Effectiveness Evaluation of 438 National Parks and Wildlife Sanctuaries in India 2020-2025)' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कुल औसत एमईई स्कोर 64.41% था, जो प्रबंधन प्रभावशीलता को 'अच्छा' दर्शाता है| यह रिपोर्ट वर्ष 2006 में शुरू की गई और संरक्षण प्रयासों की दक्षता और संरक्षित क्षेत्रों की शासन संरचना का मूल्यांकन करती है|

  • 3

    कर्नाटक में स्थित अनंतपद्मनाभ मंदिर में दुर्लभ प्राचीन दीपक मिला है |

    कर्नाटक के उडुपी जिले के पेरदुरू में अनंतपद्मनाभ मंदिर (Anantapadmanabha temple) में एक प्राचीन दीपक (antique lamp) मिला है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह 15वीं शताब्दी का है| इस पर शैव और वैष्णव की दुर्लभ मूर्तियां हैं| यह दीपक बसवन्नारस बंगा (Basavannaras Banga) ने 1,456 ई. में मंदिर को दान किया था| इसका उल्लेख एक पत्थर के शिलालेख (stone inscription) में मिलता है, जो मंदिर के भीतरी प्राकार में है|

  • 4

    वर्ष 2029 के लिए विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की मेजबानी भारत ने हासिल की है |

    हाल ही में, भारत ने वर्ष 2029 के लिए विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों (World Police and Fire Games) के 23वें संस्करण की मेजबानी हासिल की है| 23वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों  का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और इकता नगर में आयोजित किया जाएगा| 21वें विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 बर्मिंघम, संयुक्त राज्य अमेरिका (Birmingham, United States) में आयोजित किए जाएंगे| 22वें खेल 2027 में पर्थ, ऑस्ट्रेलिया (Perth, Australia) में आयोजित किए जाएंगे|

  • 5

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अखंड गोदावरी पर्यटन परियोजना की आधारशिला आंध्र प्रदेश में रखी है |

    केंद्रीय पर्यटन मंत्री (Union Minister of Tourism) गजेंद्र सिंह शेखावत और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने 26 जून 2025 को राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी), आंध्र प्रदेश में 94.44 करोड़ रुपये लागत की अखंड गोदावरी परियोजना (Akhand Godavari Project) की आधारशिला रखी है| केंद्र सरकार की पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (Special Assistance for Capital Investment (SACI) scheme) योजना के तहत इस परियोजना में 127 वर्ष पुराने हैवलॉक ब्रिज (Havelock Bridge) के पुनर्निर्माण, पुष्कर घाट (Pushkar Ghat) के आध्यात्मिक स्वरूप का विकास, कादियाम नर्सरी में अनुभव केंद्र एवं घाटों पर नौका विहार सुविधाएँ शामिल हैं|

  • 6

    कच्छी समुदाय द्वारा नव वर्ष “आषाढ़ी बीज” के रूप में मनाया गया है |

    आषाढ़ी बीज (Ashadhi Beej) हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और यह कच्छी समुदाय (Kutchi community) द्वारा उनका नव वर्ष (New Year) माना जाता है| यह मानसून की शुरुआत का प्रतीक है और समुदाय की गहरी कृषि संबंधी बुद्धिमत्ता और सांस्कृतिक लचीलापन (agricultural wisdom and cultural resilience) को दर्शाता है| यह पर्व विशेष रूप से गुजरात के कच्छ क्षेत्र में लोकप्रिय है, जिसे मुख्यतः कच्छी नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है|

  • 7

    समुद्री क्षेत्र में भारत की पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड बनी है |

    26 जून 2025 को  केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री (Union Minister of Ports, Shipping and Waterways) सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री क्षेत्र (maritime sector) में भारत की पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (non-banking financial company-NBFC)- सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (Sagarmala Finance Corporation Limited-SMFCL) का उद्घाटन किया है| भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) के साथ पंजीकृत, SMFCL का उद्देश्य बंदरगाहों, स्टार्टअप्स और समुद्री संस्थानों को अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करके वित्तपोषण की कमी को दूर करना है| उन्होंने परिचालन दक्षता और व्यापार को आसान बनाने के लिए सागर सेतु प्लेटफॉर्म (Sagar Setu platform) लॉन्च किया|

     

  • 8

    अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस 2025 25 जून मनाया गया है |

    अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस (International Day of the Seafarer) हर साल 25 जून को मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस 2025 की थीम: "मेरा उत्पीड़न-मुक्त जहाज (My Harassment-Free Ship)"
    उद्देश्य : समुद्री व्यापार में योगदान देने वाले नाविकों की मेहनत और संकल्प को सम्मानित करना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (global supply chain) में नाविकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करना

  • 9

    2025 QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित की जायेगी |

    संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री (United States Secretary of State) मार्को रूबियो (United States Secretary of State Marco Rubio) जुलाई 1, 2025 को वाशिंगटन डी.सी. (Washington D.C) में 2025 क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (2025 Quad Foreign Ministers Meeting) के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान (Australia, India and Japan) के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे| बैठक का मुख्य एजेंडा इंडो‑पैसिफिक क्षेत्र (Indo‑Pacific region) में शांति और सुरक्षा, साझा रणनीतियाँ और आगामी भारत द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स समिट (Quad Leaders Summit) की रूपरेखा तय करना है|

  • 10

    एशियाई स्क्वैश युगल चैंपियनशिप 2025 में महिला युगल खिताब अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने जीता |

    अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी आइना अमानी और यी शिन यिंग (Malaysian pair Aina Amani and Yi Shin Ying) को हराकर एशियाई स्क्वैश युगल चैंपियनशिप 2025 (Asian Squash Doubles Championship 2025) में महिला युगल खिताब (women's doubles title) जीता है|
    मिश्रित युगल  खिताब (Mixed Doubles Title): अनाहत सिंह और अभय सिंह
    पुरुष युगल खिताब (Men's Doubles Title): अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार

    दूसरी एशियाई स्क्वैश युगल चैंपियनशिप का आयोजन 23-26 जून 2025 तक मलेशिया के कुचिंग (Kuching, Malaysia) में किया गया है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top