27 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (27 November 2025)

 

  1. हाल ही में भारत ने 25वें समर डेफलिम्पिक्स में कुल कितने पदक जीते हैं? 16
  2. हाल ही में ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? रोहित शर्मा
  3. हाल ही में भारतीय अंडर-19 लड़कों की टीम ने ITTF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2025 में कौन सा पदक जीता है? रजत पदक
  4. हाल ही में 2025 फिडे वर्ल्ड कप किसने जीता है? जावोखिर सिंदारोव
  5. हाल ही में अमेरिका ने किस देश के कार्टेल दे लॉस सोल्स को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है? वेनेजुएला
  6. हाल ही में राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित किया जाएगा? विशाखापत्तनम
  7. हाल ही में चर्चित रतनमहल वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ स्थित है? गुजरात
  8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की कंपनी सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया है? हैदराबाद
  9. हाल ही में संगाई उत्सव 2025 किस राज्य में मनाया जा रहा है? मणिपुर
  10. हाल ही में जारी नवीनतम ICC पुरुष वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? रोहित शर्मा

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    भारत ने 25वें समर डेफलिम्पिक्स में कुल 16 पदक जीते हैं|

    हाल ही में टोक्यो (Tokyo) में आयोजित किये जा रहे 25वें समर डेफलिंपिक्स (25th Summer Deaflympics) 2025 में कुल 16 पदक जीते है- 7 स्वर्ण, 6 रजत, और 3 कांस्य पदक| सबसे सफल शूटर राइफलवुमन महित संधू रहीं, जिन्होंने दो स्वर्ण और दो रजत समेत चार पदक जीते| पिस्टल शूटर अभिनव देशवाल और प्रांजलि प्रशांत धूमल ने एक के बाद एक दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते| धनुष श्रीकांत ने भी 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल और मिक्स्ड टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि मोहम्मद मुर्तजा वानिया (एक रजत और कांस्य) और कोमल मिलिंद वाघमारे (दो कांस्य) ने भी दो-दो पदक जीते| अनुया प्रसाद ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शौर्या सैनी ने 50 मीटर 3 पोजीशन में रजत और कुशाग्र सिंह राजावत ने 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में कांस्य पदक जीता|

  • 2

    ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में रोहित शर्मा को नियुक्त किया गया है|

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप 2026 (Men's T20 World Cup 2026) के ICC ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) के रूप में नामित किया गया है| यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा|

  • 3

    भारतीय अंडर-19 लड़कों की टीम ने ITTF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीता है|

    हाल ही में रोमेनिया में भारतीय अंडर-19 लड़कों की टीम (Indian Under-19 boys' team)- अंकुर भट्टाचार्य, पी. बी. अभिनंद और प्रियांजू भट्टाचार्य- ने ITTF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2025 (ITTF World Youth Championship 2025) में रजत पदक जीता है| अंडर-15 लड़कियों की टीम (Under-15 girls' team)—अंकोलिका चक्रवर्ती, दिव्यांशी भौमिक और अनन्या मुरलीधरन—ने भी कांस्य पदक जीता|

  • 4

    2025 फिडे वर्ल्ड कप जावोखिर सिंदारोव ने जीता है|

    19 वर्षीय उज़्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव (Uzbekistani Grandmaster Zavokhir Sindarov) ने गोवा के अरपोरा में 2025 FIDE वर्ल्ड कप (2025 FIDE World Cup) जीता है, इसी के साथ वह यह ख़िताब जीतने वाले सबसे युवा बन गए है| उन्होनें निर्णायक मुकाबलों में चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी (Chinese Grandmaster Wei Yi) को 1.5-0.5 से हराकर $120,000 का शीर्ष पुरस्कार भी जीत लिया| वह वेई यी के साथ फाइनल में पहुँचकर 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया|

  • 5

    यूरोप ने रूस को G8 समूह में फिर से शामिल होने के लिए सहमति दी है|

    हाल ही में यूरोप (Europe) ने यूक्रेन में संघर्ष सुलझने के बाद रूस (Russia) के फिर से G8 समूह में शामिल होने के लिए सहमति दी है| यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और फ्रांस द्वारा तैयार किए गए यूक्रेन के लिए अमेरिका की शांति योजना के मुकाबले यूरोप के प्रस्ताव के अनुसार, रूस को धीरे-धीरे वैश्विक आर्थिक संघ G8 (global economic union, the G8) में फिर से शामिल किया जाए| G7 समूह में आर्थिक रूप से विकसित देश शामिल हैं, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इटली, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और जापान| यह समूह 1976 से 1997 तक G7 के रूप में काम करता रहा, जब रूस शामिल हुआ और यह G8 बन गया|  हालांकि, मार्च 2014 में, यूक्रेन में घटनाओं और रूस और पश्चिम के बीच रिश्तों में बिगड़ाव के बाद, यह समूह बराक ओबामा की अध्यक्षता के दौरान फिर से G7 रूप में आ गया|

  • 6

    चाणक्य रक्षा संवाद 2025 का तीसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा|

    रक्षा मंत्रालय हाल ही में 27-28 नवंबर 2025 को तीसरा चाणक्य रक्षा संवाद 2025 (Chanakya Defence Dialogue 2025 (CDD-2025) नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित कर रहा है| थीम: "सुधार से रूपांतरण : सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत (Reform to Transform: Sashakt, Surakshit aur Viksit Bharat)"| यह कार्यक्रम, भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा भूमि युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Land Warfare Studies CLAWS) के सहयोग से आयोजित किया  जा रहा है|

  • 7

    अमेरिका ने वेनेजुएला के कार्टेल दे लॉस सोल्स को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है|

    यह समूह जिसे यह आरोप लगाता है कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसके प्रमुख हैंसंयुक्त राज्य अमेरिका (United States) ने औपचारिक रूप से वेनेजुएला (Venezuela) के कार्टेल दे लॉस सोल्स (Cartel de los Soles) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (foreign terrorist organisation) के रूप में नामित किया| यह समूह जिसे यह आरोप लगाता है कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसके प्रमुख हैं|

  • 8

    राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता सम्मेलन-2025 विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा|

    राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता सम्मेलन-2025 (National Adoption Awareness Conclave 2025), 27 नवंबर को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जाएगा| थीम: "विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) का गैर-संस्थागत पुनर्वास (Non-Institutionalized Rehabilitation of Children with Special Needs (Divyaang Children))"|  इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) के तत्वावधान में केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा Central Adoption Resource Authority (CARA), महिला विकास एवं बाल कल्याण विभाग, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता माह (National Adoption Awareness Month) के राष्ट्रव्यापी अनुपालन के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है|

  • 9

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की कंपनी सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन हैदराबाद में किया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में फ्रांसीसी प्रमुख सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) सुविधा (Safran Aircraft Engine Services India (SAESI) facility) का वर्चुअली उद्घाटन किया हैं| SAESI सफ्रान की समर्पित मेंटेनेंस, मरम्मत और ओवरहाल (Maintenance, Repair, and Overhaul (MRO) facility) सुविधा है जो LEAP (लीडिंग एज एविएशन प्रोपल्शन) इंजन (LEAP (Leading Edge Aviation Propulsion) engines) के लिए है, जो एयरबस A320neo और बोइंग 737 मैक्स विमानों को संचालित करते हैं| पहली बार एक अंतर्राष्ट्रीय इंजन OEM (मूल उपकरण निर्माता) ने भारत में MRO संचालन स्थापित किया है|

  • 10

    संगाई उत्सव 2025 मणिपुर में मनाया जा रहा है|

    मणिपुर में सांगाई उत्सव (Sangai Festival) 2025 का आयोजन 21 से 30 नवंबर तक किया जा रहा है| सांगाई उत्सव मणिपुर में हर साल मनाया जाने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसका नाम संकटग्रस्त सांगाई हिरण के नाम पर रखा गया है, जो राज्य की पर्यावरणीय और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है| यह उत्सव  पहली बार 2010 में आयोजित किया गया था. वर्ष 2025 में यह उत्सव दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है| राज्य में कूकी-ज़ो जनजाति और गैर-जनजाति मेइतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष (ethnic conflict) 3 मई, 2023 को भड़क गया था|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top