26 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (26 May 2026)

 

  1. हाल ही में म्यांमार सरकार ने धार्मिक उपाधि महासधम्म ज्योतिकाधज से किसे सम्मानित किया है? डॉ. लहारक्याल लामा
  2. हाल ही में अटल पेंशन योजना (APY) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किसे मिला है? कर्नाटक ग्रामीण बैंक
  3. हाल ही में भारत के पहले चार-इंजन वाले अर्ध-शीतक्रियाशील रॉकेट क्लस्टर का परीक्षण किसने किया है? अग्निकुल कॉसमॉस
  4. हाल ही में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की जायेगी? नई दिल्ली
  5. हाल ही में एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में लड़कों का U19 खिताब किसने जीता है? आर्यवीर दीवान
  6. हाल ही में ‘वायु अस्त्र-1’ लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली का परीक्षण किया गया है, सही कथन चुनिए? इसे निबे लिमिटेड ने विकसित किया है
  7. हाल ही में रॉयल सोसाइटी की फेलो चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक कौन बनी हैं? डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
  8. हाल ही में मानव अंतरिक्ष मिशन “शेनझोउ-23” किसने लॉन्च किया है? चीन
  9. हाल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी. एन. पणिक्कर’ का विमोचन किया गया है? पी. पी. सत्यन
  10. हाल ही में भारत ने इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ अल्ट्रा रनर्स 24-घंटे एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में कुल कितने पदक जीते हैं? 5

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में म्यांमार सरकार ने धार्मिक उपाधि महासधम्म ज्योतिकाधज से डॉ. लहारक्याल लामा को सम्मानित किया है|

    नेपाल में लुम्बिनी विकास न्‍यास के उपाध्यक्ष डॉ. लहारक्याल लामा (Dr. Lharkyal Lama, Vice-Chairman of the Lumbini Development Trust) को म्यांमार सरकार ने प्रतिष्ठित धार्मिक उपाधि महासधम्म ज्योतिकाधज (title of 'Mahasadhammajotikadhaja') से सम्मानित किया है| उन को बौद्ध शिक्षाओं और विरासत के संरक्षण तथा प्रचार में उनके निरंतर योगदान के लिए यह सम्‍मान दिया गया है| वह बौद्ध अध्ययन और पुरातात्विक संरक्षण के लिए समर्पित एक वैश्विक संगठन, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation) के अध्यक्ष भी हैं| वह नेपाल के एक प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध विद्वान हैं और उन्‍हें खेन्पो छिमे छिरिंग के नाम से भी जाना जाता है|

  • 2

    हाल ही में अटल पेंशन योजना (APY) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार कर्नाटक ग्रामीण बैंक को मिला है|

    कर्नाटक ग्रामीण बैंक (Karnataka Grameena Bank) को अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana (APY)) के तहत नामांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) द्वारा एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) से सम्मानित किया गया है| इस बैंक ने 1,75,500 खातों के लक्ष्य के मुकाबले 2,49,185 APY खाते नामांकित करके उपलब्धि हासिल की, जिससे 142% की उपलब्धि स्तर दर्ज हुई, जो राज्य के सभी बैंकों में सबसे अधिक है| यह उपलब्धि अनौपचारिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद सुनिश्चित पेंशन प्रदान करके सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को उजागर करती है| यह पुरस्कार नई दिल्ली में APY वार्षिक सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया|

  • 3

    हाल ही में भारत के पहले चार-इंजन वाले अर्ध-शीतक्रियाशील रॉकेट क्लस्टर का परीक्षण अग्निकुल कॉसमॉस ने किया है|

    हाल ही में चेन्नई स्थित अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos) ने भारत के पहले चार-इंजन वाले अर्ध-शीतक्रियाशील रॉकेट इंजनों (semi-cryogenic rocket engines) को एक क्लस्टर (cluster) के रूप में एक साथ परीक्षण किया है| प्रत्येक रॉकेट को कंपनी की रॉकेट फैक्टरी-1 सुविधा (Rocket Factory-1 facility) में एक ही हार्डवेयर पीस के रूप में 3डी प्रिंट किया गया| इन इंजनों का नाम अग्निलेट (Agnilet) है, और प्रत्येक की थ्रस्ट क्षमता 6.2 kN है और ये इलेक्ट्रिक मोटर-चालित पंपों द्वारा संचालित हैं, जो पारंपरिक टर्बोपंप की तुलना में प्रणाली को सरल बनाते हैं| इस परीक्षण के लिए 8 पंप, 8 मोटर और 8 स्पीड-कंट्रोल एल्गोरिदम का सटीक कैलिब्रेशन आवश्यक था ताकि सभी इंजनों में समान स्टार्टअप, स्थिर स्थिति संचालन और शटडाउन सुनिश्चित किया जा सके|

  • 4

    हाल ही में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी|

    क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (Quad Foreign Ministers’ Meeting) 26 मई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी|
    इसमें भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करेगा| इस तरह का यह आयोजन 2023 के बाद पहली बार है| इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (US Secretary of State Marco Rubio), जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी (Japanese Foreign Minister Toshimitsu Motegi), ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग (Australian Foreign Minister Penny Wong) और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे| इसकी अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे| इसमें हिंद-प्रशांत सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी और क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा की जायेगी|

  • 5

    हाल ही में एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में लड़कों का U19 खिताब आर्यवीर दीवान ने जीता है|

    हाल ही में आर्यवीर दीवान ने एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (Asian Junior Individual Squash Championships 2026) में लड़कों का U19 खिताब (U19 boys’ title) जीता है. उन्होनें फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के जोंगह्योक ली (South Korea's Jonghyeok Lee) को हराया| वह रवि दीक्षित (2010), वेलावन सेंथिलकुमार (2016) और वीर चोत्रानी (2019) के बाद यह खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बने है| भारत ने एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में विभिन्न आयु वर्गों में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते है|

  • 6

    हाल ही में भारतीय पुरुष पोल वॉल्ट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड देव मीना और कुलदीप कुमार ने बनाया है|

    हाल ही में देव मीना और कुलदीप कुमार ने रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 (National Senior Athletics Federation Championships 2026) में भारतीय पुरुष पोल वॉल्ट (men's pole vault) में दोनों ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर नया संयुक्त राष्ट्रीय रिकॉर्ड (joint national record) बनाया है| दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के क्वालीफाइंग स्टैंडर्ड (5.25 मीटर) को पार किया और एशियन गेम्स के लिए निर्धारित मार्क की बराबरी की| कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों के लॉन्ग जंप (men's long jump) में 8.08 मीटर की विजयी छलांग लगाकर क्वालीफाइंग मार्क 8.05 मीटर को पार किया| सर्वेश कुशारे ने भी पुरुषों की हाई जंप (men's high jump) में 2.28 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया| महिलाओं की 10000 मीटर रेस वॉक में रवीना ने 44:29.66 का समय निकालकर 44:44.58 के क्वालीफिकेशन स्टैंडर्ड को पार किया और पहला स्थान हासिल किया|

  • 7

    हाल ही में रॉयल सोसाइटी की फेलो चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन बनी हैं|

    विश्व स्वास्थय संगठन की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक (Former WHO chief scientist) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को रॉयल सोसाइटी (Fellow of the Royal Society (FRS)) का फेलो चुना गया है| वह रॉयल सोसाइटी के 365 साल के इतिहास में, वैक्सीन विशेषज्ञ (vaccinologist) प्रो. गगनदीप कांग के बाद यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली वह दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक बनी है| इसके अलावा, वह अपने पिता एम.एस. स्वामीनाथन के साथ यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली भारत की पहली 'पिता-पुत्री FRS जोड़ी (father-daughter FRS duo)' बन गई हैं|

  • 8

    हाल ही में मानव अंतरिक्ष मिशन “शेनझोउ-23” चीन ने लॉन्च किया है|

    चीन (China) ने गांसु प्रांत के जियुकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (Jiuquan Satellite Launch Center in Gansu province) से शेनझोउ-23 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन (Shenzhou-23 manned space mission) को लॉन्ग मार्च-2एफ वाई23 रॉकेट (Long March-2F Y23 rocket) से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है| इसमें 3 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भेजा गया- कमांडर चू यांगझू, पायलट झांग युआनझी और पेलोड विशेषज्ञ ली जियायिंग (Commander Zhu Yangzhu, Pilot Zhang Yuanzhi, and Payload Specialist Li Jiaying)| हांगकांग की पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर ली जियायिंग, राष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन में भाग लेने वाली इस विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की पहली चीनी नागरिक बनीं|

  • 9

    हाल ही में पी. पी. सत्यन के द्वारा लिखित पुस्तक ‘द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी. एन. पणिक्कर’ का विमोचन किया गया है|

    भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में पी. पी. सत्यन द्वारा लिखित पुस्तक ‘द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी. एन. पणिक्कर (The Library Man of India: The Story of P.N. Panicker)’ का विमोचन किया| केरल में पुस्तकालय और साक्षरता आंदोलन की शुरुआत करने में पी. एन. पणिक्कर ने अहम भूमिका निभाई थी| उपराष्ट्रपति ने पी. एन. पणिक्कर को ‘केरल के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जनक (Father of Kerala’s Cultural Renaissance)’ बताया|

  • 10

    हाल ही में राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष राघव चड्ढा को नियुक्त किया गया है|

    बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति (Rajya Sabha Committee on Petitions) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन किया है. यह नई समिति 20 मई 2026 से प्रभावी हो गई है| इस समिति में कुल 10 सदस्यों को नामित किया गया- हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्थन राव यादव बीधा, जेबी मैथर हिशाम, सुभाषिश खुंटिया, रोंगवरा नरजारी और पी. सांडोश कुमार | याचिका समिति, जनता से जुड़ी शिकायतों और विधायी मुद्दों पर विचार करती है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top