26 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (26 June 2026)

 

  1. किस देश में भूकंप के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है? वेनेजुएला
  2. किस देश के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान ने फिर से चुनाव में जीत हासिल की है? आर्मेनिया
  3. जिम्नास्टिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता है? हर्षित दामोदरन
  4. इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का 27वां सदस्य देश कौन-सा बना है? बांग्लादेश
  5. किस देश के सुपरकंप्यूटर “लाइनशाइन” ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों की TOP500 सूची में पहला स्थान हासिल किया है? चीन
  6. फीफा ने किस देश के फुटबॉल संघ को निलंबित किया है? नेपाल
  7. हाल ही में चर्चा में रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संबंध किस राज्य से है? उत्तर प्रदेश
  8. हाल ही में हेमिस उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है? लद्दाख
  9. हाल ही में BRICS अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक कहाँ आयोजित की गई है? बेंगलुरु
  10. हाल ही में ब्रिटेन की संसद में ग्लोबल प्रेस्टिज अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है? हर्ष वर्धन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    वेनेजुएला में भूकंप के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है|

    वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Venezuela's Interim President Delcy Rodríguez) ने देश में आपातकाल (State of Emergency) घोषित कर दिया है। यह निर्णय 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार आए दो शक्तिशाली भूकंपों (Earthquakes) के बाद लिया गया। इन भूकंपों के कारण राजधानी काराकास (Caracas) और आसपास के क्षेत्रों में कई इमारतें गिर गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ। वेनेजुएला कैरेबियन प्लेट (Caribbean Plate) और दक्षिण अमेरिकी प्लेट (South American Plate) की सीमा पर स्थित है। इसी कारण यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों (Seismic Activities) के प्रति संवेदनशील (Sensitive) माना जाता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey - USGS) के अनुसार, बड़े भूकंप का कारण सतह के पास होने वाली स्ट्राइक-स्लिप भ्रंश गतिविधि (Shallow Strike-Slip Faulting) थी। इस प्रकार के भूकंप में पृथ्वी की पपड़ी (Earth’s Crust) के दो हिस्से क्षैतिज दिशा (Horizontally) में एक-दूसरे के पास से खिसकते हैं, जिससे ऊर्जा निकलती है और भूकंपीय तरंगें (Seismic Waves) उत्पन्न होती हैं।

  • 2

    आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान ने फिर से चुनाव में जीत हासिल की है|

    आर्मेनिया (Armenia) के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान (Nikol Pashinyan) ने संसदीय चुनाव (Parliamentary Elections) में अपनी जीत की घोषणा की है। प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, उनकी पार्टी सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी (Civil Contract Party) को लगभग 49.81% वोट मिले हैं। वहीं, प्रो-रूसी (Pro-Russian) गठबंधन स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया (Strong Armenia Alliance) लगभग 23.29% वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह चुनाव वर्ष 2023 में अज़रबैजान (Azerbaijan) से मिली बड़ी सैन्य हार (Military Defeat) के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव था। आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच 1980 के दशक से लंबे समय से संघर्ष (Conflict) चला आ रहा है। यह विवाद मुख्य रूप से नागोर्नो-काराबाख (Nagorno-Karabakh) क्षेत्र को लेकर है।
    नागोर्नो-काराबाख एक अलगाववादी क्षेत्र (Breakaway Territory) था, जहां बड़ी संख्या में जातीय आर्मेनियाई (Ethnic Armenians) रहते थे। वर्ष 2023 के युद्ध में अज़रबैजान ने इस क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

  • 3

    जिम्नास्टिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हर्षित दामोदरन ने जीता है|

    भारतीय जिम्नास्ट (Gymnast) हर्षित दामोदरन ने चीन (China) में आयोजित 2026 एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप (Asian Artistic Gymnastics Championships) में के जूनियर पुरुष वॉल्ट फाइनल (Junior Men’s Vault Final) में 13.649 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसी के साथ वह स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जिम्नास्ट बने हैं।

  • 4

    इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का 27वां सदस्य देश बांग्लादेश बना है|

    बांग्लादेश (Bangladesh) 24 जून 2026 को इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (International Big Cat Alliance - IBCA) का 27वां सदस्य देश बन गया है। IBCA की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2023 में 'प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) के 50 वर्ष पूरे होने' के अवसर पर की थी। प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1973 में की गई थी। इसके बाद 29 फरवरी 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने IBCA की स्थापना को मंजूरी दी। इसका मुख्यालय (Headquarters) नई दिल्ली में स्थापित किया गया है।

  • 5

    चीन के सुपरकंप्यूटर "लाइनशाइन" ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों की TOP500 सूची में पहला स्थान हासिल किया है|

    चीन (China) द्वारा विकसित सुपरकंप्यूटर लाइनशाइन (LineShine supercomputer) ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों की TOP500 सूची के 67वें संस्करण (TOP500 List) में पहला स्थान हासिल किया है। इसने अमेरिका के एल कैपिटन (El Capitan) को पीछे छोड़ दिया है। यह प्रणाली (System) चीन के नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर, शेन्ज़ेन (National Supercomputing Center, Shenzhen) में स्थापित है। यह 2017 के बाद पहली बार है जब किसी चीनी सुपरकंप्यूटर ने TOP500 सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले सनवे ताइहूलाइट (Sunway TaihuLight) चीन का वह सुपरकंप्यूटर था जिसने यह उपलब्धि हासिल की थी। LineShine ने HPCG रैंकिंग (HPCG Ranking) में भी पहला स्थान प्राप्त किया है, जहां इसका प्रदर्शन 22.00 HPCG-Petaflop/s दर्ज किया गया। यह सुपरकंप्यूटर HPL बेंचमार्क (उच्च प्रदर्शन लिनपैक बेंचमार्क) (High Performance Linpack Benchmark) पर 2.198 एक्साफ्लॉप्स (Exaflop/s) की क्षमता तक पहुंचा, यानी यह प्रति सेकंड 2 क्विंटिलियन (Quintillion) से अधिक गणनाएं (Calculations) कर सकता है।

  • 6

    फीफा ने नेपाल के फुटबॉल संघ को निलंबित किया है|

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ, फीफा (International Federation of Association Football - FIFA) ने नेपाल की फुटबॉल संस्था ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (All Nepal Football Association - ANFA) को निलंबित (Suspend) कर दिया है। यह निर्णय 24 जून 2026 को फीफा काउंसिल ब्यूरो (Bureau of the FIFA Council) द्वारा लिया गया। फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप (Third-Party Interference) को इस कार्रवाई का मुख्य कारण बताया है। इस निलंबन के बाद नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों और क्लबों को फीफा तथा एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation - AFC) द्वारा आयोजित किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

  • 7

    हाल ही में चर्चा में रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संबंध उत्तर प्रदेश से है|

    उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana - MKSY) शुरू की। यह एक कल्याणकारी योजना (Welfare Scheme) है| उद्देश्य: बालिकाओं की शिक्षा और समग्र विकास (Overall Development) को बढ़ावा देना|

  • 8

    हाल ही में हेमिस उत्सव लद्दाख में मनाया जा रहा है|

    हेमिस उत्सव (Hemis Festival) 2026 का आयोजन 24 और 25 जून 2026 को लद्दाख के प्रसिद्ध हेमिस मठ (Hemis Monastery) में किया जा रहा है। हर वर्ष मनाया जाने वाला हेमिस उत्सव, जिसे हेमिस त्सेचू (Hemis Tsechu) भी कहा जाता है, बौद्ध धर्म का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। यह दो दिवसीय उत्सव गुरु पद्मसंभव (Guru Padmasambhava), जिन्हें गुरु रिनपोछे (Guru Rinpoche) भी कहा जाता है, की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। गुरु पद्मसंभव को तिब्बत (Tibet) और हिमालयी क्षेत्रों (Himalayan Region) में तांत्रिक बौद्ध धर्म (Tantric Buddhism) का प्रसार करने का श्रेय दिया जाता है।

  • 9

    हाल ही में तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस्को गुटेरेस ‘लू-ओलो’ का निधन हो गया है|

    पूर्वी तिमोर (तिमोर-लेस्ते) (East Timor, Timor-Leste) के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस्को गुटेरेस "लू-ओलो" (Francisco Guterres "Lu-Olo") का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे तिमोर-लेस्ते की स्वतंत्रता की लड़ाई के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने इंडोनेशिया (Indonesia) के कब्जे के दौरान गुरिल्ला कमांडर (Guerrilla Commander) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता आंदोलन (Independence Movement) का नेतृत्व किया। फ्रांसिस्को गुटेरेस वर्ष 2017 से 2022 तक तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रहे। वे 1975 से 1999 तक इंडोनेशियाई शासन के खिलाफ चले प्रतिरोध आंदोलन (Resistance Movement) के प्रमुख चेहरों में शामिल थे।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top