26 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

26 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

26 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. 1. हाल ही में किस भारतीय को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र का रेजिडेंट समन्वयक नियुक्त किया गया है? गीता सभरवाल
  2. हाल ही में किस राज्य द्वारा प्रत्येक प्रत्यारोपण के लिए डोनर और रिसीवर की यूनिक नोटो-आईडी जनरेट की जाएगी? राजस्थान
  3. हाल ही में RBI ने किस बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगायी है? कोटक महिन्द्रा बैंक
  4. हाल ही में चर्चा में रही, किरू जल विद्युत परियोजना किस राज्य से सम्बंधित है? जम्मू-कश्मीर
  5. हाल ही में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ‘आर्यभट्ट पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है? पावुलुरी सुब्बा राव
  6. हाल ही में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने जनजातीय कौशल विकास हेतु किसके साथ सहयोग किया है? इस्कॉन
  7. हाल ही में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी कहाँ स्थापित की गई है? नई दिल्ली
  8. प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ कब मनाया जाता है? 24 अप्रैल
  9. हाल ही में टेनिस खिलाड़ी गारबाइन मुगुरुजा ने सन्यास की घोषणा की है, वह किस देश से सम्बंधित हैं? स्पेन
  10. हाल ही में ‘हेवेनली आइलैंड्स ऑफ गोवा’ पुस्तक किसने लिखी है?पीएस श्रीधरन पिल्लई
  • 1

    गोला-बारूद से सुरक्षा के लिए देश में सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित की है|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के कानपुर स्थित रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीएमएसआरडीई) ने 7.62 x 54 आर एपीआई (बीआईएस 17051 का स्तर 6) गोला-बारूद से सुरक्षा के लिए देश में सबसे हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट सफलतापूर्वक विकसित किया है।

  • 2

    गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र का रेजिडेंट समन्वयक नियुक्त किया गया है|

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र का नया रेजिडेंट समन्वयक नियुक्त किया है।

  • 3

    राजस्थान द्वारा प्रत्येक प्रत्यारोपण के लिए डोनर और रिसीवर की यूनिक नोटो-आईडी जनरेट की जाएगी

    राजस्थान के राजकीय और निजी अस्पतालों में अब मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण में प्रत्येक प्रत्यारोपण के लिए डोनर और रिसीवर की यूनिक नोटो-आईडी जनरेट की जाएगी। इसके बिना प्रत्यारोपण संभव नहीं होगा। दिशा-निर्देशों के अनुसार जीवित या मृतक दोनों ही डोनर के अंगों का आवंटन करने के लिए यूनिक आईडी जनरेट करना अनिवार्य होगा। यह आईडी प्रत्यारोपण सर्जरी के 48 घंटों के भीतर जनरेट करनी होगी। इन दिशा निर्देशों की 2 दिन में पालना सुनिश्चित कराने को कहा गया है। यह दिशा निर्देश जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर समेत 15 अस्पतालों को जारी किये हैं।

    राजधानी- जयपुर

    राज्यपाल- कलराज मिश्रा

    मुख्यमंत्री- श्री भजन लाल शर्मा

  • 4

    RBI ने कोटक महिन्द्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगायी है|

    केंद्रीय बैंक ने कई तरह की कमियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत बड़ा एक्शन लेते हुए कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहक जोड़ने पर बैन लगा दिया है|

  • 5

    चिदानंद नाइक की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वेयर फर्स्ट वन्स टू नो” को 77वें कान फिल्मोत्‍सव के ‘ला सिनेफ’ प्रतिस्पर्धी खंड के लिए चुना गया है|

    भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान (फ़िट) के छात्र चिदानंद नाइक की फ़िल्म सनफ़्लॉवर्स वेयर फ़र्स्ट वन्स टू नो को 77वें कान फ़िल्मोत्सव के 'ला सिनेफ़' प्रतिस्पर्धी खंड के लिए चुना गया है. यह खंड नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है| फिल्म में एक बुजुर्ग महिला को एक मुर्गे को चुराने के कारण उसके परिवार को गांव से निर्वासित कर दिया जाता है।

  • 6

    रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का अध्यक्ष स्वामी गौतमानंदजी को चुना गया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी गौतमानंदजी महाराज को रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

  • 7

    किरू जल विद्युत परियोजना जम्मू-कश्मीर से सम्बंधित है|

    किरू जल विद्युत परियोजना, भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के किश्तवाड़ ज़िले की किश्तवाड़ तहसील में चिनाब नदी पर विकसित की जा रही है. यह एक रन-ऑफ़-द-रिवर योजना है| हाल ही में, आरईसी लिमिटेड जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में किरू जल विद्युत परियोजना के लिए सावधि ऋण के रूप में ₹1,869 करोड़ प्रदान करेगी|

  • 8

    RBI ने पेयू ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है|

    वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेयू को भारतीय रिजर्व बैंक से ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ एक तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता है, जो ग्राहकों और कारोबारियों को भुगतान को लेकर एक मंच पर लाता है। यह ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करने और कारोबारियों को भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाता है।

  • 9

    प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले साहसी भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने के लिए इंग्लैंड ने सराहनीय कदम उठाया है|

    प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में बहादुरी से लड़ने वाले साहसी भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने के लिए इंग्लैंड में ब्राइटन और होव सिटी काउंसिल ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने अविभाजित भारतीय उपमहाद्वीप के इन योद्धाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देते हुए, इस अक्टूबर में शहर के इंडिया गेट स्मारक पर एक वार्षिक बहु-विश्वास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

  • 10

    अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में 'आर्यभट्ट पुरस्कार' से पावुलुरी सुब्बा राव को सम्मानित किया गया है|

    अनंत टेक्नोलॉजीज के संस्थापक , सीईओ और अध्यक्ष डॉ. पावुलुरी सुब्बा राव को एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) के 'आर्यभट्ट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है और उन्हें एएसआई के 'प्रतिष्ठित फेलो' की उपाधि भी प्रदान की गई है। आर्यभट्ट पुरस्कार भारत में अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने में डॉ. राव के जबरदस्त जीवनकाल योगदान की मान्यता में है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *