- हाल ही में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाली 28वीं विधानसभा कौन सी बनी है? दिल्ली विधानसभा
- पहला ‘विश्व हिमनद दिवस’ कब मनाया गया है? 21 मार्च
- हाल ही में किस मंत्रालय ने “कैच द रेन – 2025” अभियान की शुरुआत की है? जल शक्ति मंत्रालय
- हाल ही में मिजोरम से किस देश को एंथुरियम फूलों का पहली बार निर्यात किया गया है? सिंगापुर
- हाल ही में चीनी फॉर्मूला वन ग्रां प्री 2025 चैंपियनशिप किसने जीती है? ऑस्कर पियास्त्री
- हाल ही में पुरुषों की 35 किलोमीटर रेस वॉक में नया विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? इवान डनफ़ी
- हाल ही में इंडियन सुपर लीग ने 2024-25 टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक प्रायोजक किसे घोषित किया है? पोकेमॉन
- हाल ही में वर्ष 2024 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? विनोद कुमार शुक्ल
- हाल ही में चर्चा में रही पुस्तक “‘एमिनेंट डिस्टोरियंस : ट्विस्ट्स एंड ट्रुथ्स’” के लेखक कौन हैं? उत्पल कुमार
- हाल ही में दिवंगत जॉन फोरमैन का संबंध किस खेल से था? बॉक्सिंग
24 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाली 28वीं विधानसभा दिल्ली विधानसभा बनी है|
दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा National e-Vidhan Application (NeVA)) के कार्यान्वयन के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (Government of National Capital Territory of Delhi (GNCTD)) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| नेवा प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य अधिक दक्षता, पहुँच और स्थिरता को बढ़ावा देकर विधायी प्रक्रियाओं (legislative procedures) को बेहतर बनाना है|
नेवा प्लेटफॉर्म मेघराज 2.0 पर है, जो भारत का क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर है और मजबूत मापनीयता (robust scalability), सुरक्षा और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है|
2
पहला ‘विश्व हिमनद दिवस’ 21 मार्च को मनाया गया है|
21 मार्च 2025 को पहला विश्व हिमनद दिवस (World Glacier Day) मनाया गया है,
संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 21 मार्च को प्रतिवर्ष ‘विश्व हिमनद दिवस (World Glacier Day)’ के रूप में मानाने की घोषणा की है|
उद्देश्य : एक साझा मिशन के लिए देशों, संगठनों और व्यक्तियों को एक साथ लाकर, समन्वित रूप से प्रयास करना
मई में ताजिकिस्तान (Tajikistan) में ‘अंतर्राष्ट्रीय ग्लेशियर संरक्षण सम्मेलन (International Glacier Preservation Conference)’ आयोजित किया जायेगा| संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2025 को ‘अन्तरराष्ट्रीय हिमनद संरक्षण वर्ष (International Year of Glaciers Preservation)’ घोषित किया है|
3
जल शक्ति मंत्रालय ने "कैच द रेन - 2025" अभियान की शुरुआत की है|
जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) ने विश्व जल दिवस (World water Day) के अवसर पर, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से पंचकूला, हरियाणा में जल शक्ति अभियान: कैच द रेन - 2025 (Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain - 2025) के छठे संस्करण का शुभारंभ किया है|
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन- 2025' 148 जिलों में सामुदायिक नेतृत्व में जल संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देगा|
जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा आयोजित यह अभियान पहली बार दिल्ली के बाहर शुरू किया गया है|
अभियान की थीम: "जल संरक्षण जन भागीदारी: जन जागरूकता की ओर (Peoples' Action for Water Conservation - Towards Intensified Community Connect)"
4
फ्रिगेट तवस्या को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने लॉन्च किया है|
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Limited (GSL)) ने प्रोजेक्ट 1135.6 (यार्ड 1259) के दूसरे फ्रिगेट 'तवस्या (frigate Tavasya)' का सफल जलावतरण किया|
इस युद्धपोत का नाम 'तवस्या', महाभारत के योद्धा ‘भीम’ की गदा के नाम पर रखा गया है| रक्षा मंत्रालय और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के बीच 25 जनवरी 2019 को दो प्रोजेक्ट 1135.6 फॉलो-ऑन फ्रिगेट के निर्माण के लिए अनुबंध (contract) पर हस्ताक्षर किए गए थे|
पहला जहाज ‘त्रिपुट (Triput)’ 23 जुलाई, 2024 को जलावतरित (water drain) किया गया था|
5
मिजोरम से सिंगापुर को एंथुरियम फूलों का पहली बार निर्यात किया गया है|
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority APEDA) ने मिजोरम सरकार के बागवानी विभाग के सहयोग से, आइजोल, मिजोरम से सिंगापुर के लिए एंथुरियम फूलों (Anthurium flowers) की पहली खेप को सफलतापूर्वक रवाना किया है| मिजोरम में वार्षिक “एंथुरियम महोत्सव (Anthurium Festival)” का भी आयोजन किया जाता है, जो पर्यटन को बढ़ावा देता है और फूल की सुंदरता और सजावटी मूल्य पर प्रकाश डालता है|
6
चीनी फॉर्मूला वन ग्रां प्री 2025 चैंपियनशिप ऑस्कर पियास्त्री ने जीती है|
मैकलारेन ड्राइवर ऑस्ट्रेलियाई ऑस्कर पियास्त्री (McLaren driver Australian Oscar Piastri) ने चीनी फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स 2025 चैंपियनशिप (Chinese Formula One Grand Prix 2025 championship) जीती है|
दूसरा स्थान: लैंडो नोरिस, मैकलारेन (McLaren’s Lando Norris)
तीसरा स्थान: जॉर्ज रसेल, मर्सिडीज (George Russell, Mercedes)
7
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में महिलाओं की जैवलिन थ्रो F33/F34 श्रेणी में स्वर्ण पदक भाग्यश्री माध जाधव ने जीता है|
दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (Khelo India Para Games 2025) में महिलाओं की जैवलिन थ्रो (javelin throw) F33/F34 श्रेणी में, भाग्यश्री माध जाधव ने स्वर्ण (gold) पदक जीता|
पुरुषों की डिस्कस थ्रो (discus throw) F56 श्रेणी: बीरभद्र सिंह ने स्वर्ण पदक
पुरुषों की शॉट पुट (shot put) F11 श्रेणी: मोनू घंगास ने स्वर्ण पदक
8
पुरुषों की 35 किलोमीटर रेस वॉक में नया विश्व रिकॉर्ड इवान डनफ़ी ने बनाया है|
कनाडा के इवान डनफी (Evan Dunfee of Canada) ने स्लोवाकिया के डंडिस (Dundice, Slovakia) में पुरुषों की 35 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा (men’s 35-kilometre race walk) में दो घंटे, 21 मिनट और 40 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड (world record) बनाया हैं| उन्होनें जापान के मासाटोरा कवानो (Japan’s Masatora Kawano) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड से सात सेकंड कम समय लिया है|
9
इंडियन सुपर लीग ने 2024-25 टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक प्रायोजक पोकेमॉन को घोषित किया है|
इंडियन सुपर लीग (Indian Super League (ISL)) ने 12 अप्रैल को होने वाले 2024-25 टूर्नामेंट के फाइनल के लिए पोकेमॉन (Pokemon) को आधिकारिक प्रायोजक (official sponsor) घोषित किया है| पोकेमॉन एक जापानी मीडिया फ्रैंचाइज़ी (Japanese media franchise) है जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी और इसे अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मीडिया फ्रैंचाइज़ी माना जाता है| पोकेमॉन कंपनी का स्वामित्व निन्टेंडो, क्रिएचर्स और गेम फ़्रीक (Nintendo, Creatures and Game Freak) के पास है, जो वीडियो गेम, एनिमेटेड सीरीज़ और फ़िल्में बनाती है|
10
वर्ष 2024 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से विनोद कुमार शुक्ल को सम्मानित किया जाएगा|
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार (59th Jnanpith Award) से सम्मानित किया जाएगा. वे यह पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले लेखक होंगे| वह यह पुरस्कार पाने वाले 12वें हिंदी लेखक हैं. इस पुरस्कार के साथ 11 लाख रुपये की नकद राशि, विद्या की देवी सरस्वती की एक कांस्य प्रतिमा (bronze statue of Saraswati) और एक प्रशस्ति पत्र (citation) दिया जाता है|
उनके उपन्यास: ‘‘नौकर की कमीज‘‘, ‘‘खिलेगा तो देखेंगे‘‘ और ‘‘दीवार में एक खिड़की‘‘
उनका पहला कविता संग्रह: ‘‘लगभग जयहिन्द‘‘
उनकी कहानियों का संग्रह: ‘‘पेड़ पर कमरा‘‘ और ‘‘महाविद्यालय‘‘