24 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

24 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

24 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में, ‘धारीदार सीसिलियन’ की एक नई प्रजाति कहाँ पाई गई है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  2. हाल ही में चर्चा में रहा ‘मुद्गल किला’ किस राज्य में स्थित है? कर्नाटक
  3. हाल ही में, केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने “अंतरिक्ष के लिए योग” विषय पर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया? बेंगलुरु
  4. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट में भारत किस स्थान पर रहा? 109वें
  5. हाल ही में चर्चा में रहे, सुमित नागल इटली के पेरुगिया चैलेंजर में उपविजेता रहे, उनका संबंध किस राज्य से है? हरियाणा
  6. हाल ही में दुर्लभ बायोल्यूमिनसेंट मशरूम प्रजाति की खोज कहाँ हुई है? केरल
  7. हाल ही में चर्चा में रही, एनवायरनमेंट फ्लो (ई-फ्लो) निगरानी प्रणाली किस मंत्रालय से सम्बंधित है? जल शक्ति मंत्रालय
  8. हाल ही में अय्यना पत्रुडु चिंताकयाला किस राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं? आंध्र प्रदेश
  9. हाल ही में किस देश ने फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है? आर्मेनिया
  10. हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ विश्वेश्वरय्या कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (UVCE) का पहला निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? एस. त्रिपाठी
  • 1

    रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) को संबोधित करने के लिए Trinity Challenge की दूसरी प्रतियोगिता में संयुक्त दूसरा पुरस्कार इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने जीता है|

    (इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) IIIT-दिल्ली की एक परियोजना ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) को संबोधित करने के लिए Trinity Challenge की दूसरी प्रतियोगिता में संयुक्त दूसरा पुरस्कार जीता। The Trinity Challenge (TTC) एक धर्मार्थ संस्था है जो वैश्विक स्वास्थ्य खतरों के लिए डेटा-संचालित समाधानों को बढ़ावा देती है, 40 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करती है। COVID-19 के जवाब में शुरू किया गया, TTC महामारी की तैयारी को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक चुनौतियों को वित्त पोषित करता है, नवीन स्वास्थ्य समाधानों के लिए £5.7 मिलियन का पुरस्कार देता है।

  • 2

    'धारीदार सीसिलियन' की एक नई प्रजाति गा राष्ट्रीय उद्यान में पाई गई है|

    असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक अभूतपूर्व खोज में धारीदार सीसिलियन (Ichthyophis spp) की एक नई प्रजाति पाई गई है।

  • 3

    चर्चा में रहा 'मुद्गल किला' कर्नाटक में स्थित है|

    कर्नाटक के हृदय में बसा, रायचूर में स्थित मुद्गल किला इस क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का प्रमाण है।

    राजधानी- बेंगलुरु

    राज्यपाल- थावरचंद गहलोत

    मुख्यमंत्री- सिद्दारमैया

  • 4

    केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने “अंतरिक्ष के लिए योग” विषय पर सम्मेलन का आयोजन बेंगलुरु में किया|

    केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) ने एसव्यास, डीम्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में, "स्वयं एवं समाज के लिए योग" विषय पर, एस-व्यास विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में "अंतरिक्ष के लिए योग" विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया।

  • 5

    संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट में भारत 109वें स्थान पर रहा|

    पहला स्थान - फिनलैंड

    दूसरा स्थान - डेनमार्क

    हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट के 9वें संस्करण में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि विश्व, संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 में निर्धारित सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में काफी पीछे है। नॉर्डिक देश SDG लक्ष्यों को हासिल करने में सबसे आगे हैं, जिसमें फिनलैंड (स्कोर 86.4) पहले स्थान पर है, उसके बाद स्वीडन (85.7), डेनमार्क (85.0), जर्मनी (83.4) और फ्राँस हैं।

    भारत ने 64.0 के समग्र स्कोर के साथ 109वीं रैंक हासिल की।

  • 6

    टी20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज पैट कमिंस बने हैं|

    आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गए जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में यह कमाल किया। कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को आउट किया। इसके बाद 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर करीम जनत और गुलबदिन नायब के विकेट लिये ।

  • 7

    चर्चा में रहे, सुमित नागल इटली के पेरुगिया चैलेंजर में उपविजेता रहे, उनका संबंध हरियाणा से है|

    भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल, पेरूगिया में एटीपी चैलेंजर के फाइनल में उपविजेता रहे. नागल इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुसियानो डार्डेरी से 6-1, 6-2 से हार गए। इस जीत के बावजूद नागल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग 71 पर पहुंच गए हैं।

    राजधानी- chandigarh

    राज्यपाल- बण्डारू दत्तारेय

    मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी

  • 8

    दुर्लभ बायोल्यूमिनसेंट मशरूम प्रजाति की खोज केरल में हुई है|

    वैज्ञानिकों को हाल ही में केरल के कासरगोड के घने जंगलों में एक दुर्लभ बायोल्यूमिनसेंट मशरूम मिला। फंगस का वैज्ञानिक नाम फिलोबोलेटस मैनिपुलरिस है, जो रात में जंगल के फर्श को रोशन करते हुए चमकीला हरा  प्रकाश उत्सर्जित करता हुआ पाया गया।

    राजधानी- तिरुवनंतपुरम

    राज्यपाल- आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

    मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन

  • 9

    चर्चा में रही, एनवायरनमेंट फ्लो (ई-फ्लो) निगरानी प्रणाली जल शक्ति मंत्रालय से सम्बंधित है|

    हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने एनवायरनमेंट फ्लो (ई-फ्लो) निगरानी प्रणाली शुरू की है, जिसे नदी के जल की गुणवत्ता की वास्तविक समय पर निगरानी की सुविधा प्रदान करने तथा नदी पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित परियोजनाओं की निगरानी में सहायता हेतु डिज़ाइन किया गया है।

  • 10

    रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की 2024 डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सबसे भरोसेमंद समाचार ब्रांड आकाशवाणी बना है|

    डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट 2024' के हिस्से के रूप में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आकाशवाणी_समाचार विश्‍वसनीयता के पैमाने पर देश के अन्य प्रमुख मीडिया संस्‍थानों की तुलना में काफी आगे है। 'रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2024' सर्वेक्षण में, साप्ताहिक पहुंच के लिए ऑनलाइन श्रेणी में, पहला स्थान - एनडीटीवी ऑनलाइन

    दूसरा स्थान  - India.com

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *