23 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

23 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

23 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 1
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व धरोहर समिति के किस सत्र का उद्घाटन किया है? 46वें सत्र
  2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2014 से पहले के प्रवासियों को विदेशी न्यायाधिकरण के पास नहीं भेजने का निर्णय लिया है? असम
  3. हाल ही में गुरु पूर्णिमा कब मनायी गयी है? 21 जुलाई
  4. हाल ही में IFFM 2024 में सम्मान पाने वाले पहले भारतीय एक्टर कौन होंगे? राम चरण
  5. हाल ही में किसने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है?  मनोज सोनी
  6. 2023 में सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन में शीर्ष पर कौन रहे हैं? विराट कोहली
  7. ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय कौन हैं? ज्‍योति याराजी
  8. हाल ही में चर्चा में रहा, डेविस स्ट्रैट किन देशों के बीच स्थित है? ग्रीनलैंड और कनाडा
  9. हाल ही में BCCI ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को कितने रुपये देने की घोषणा की है? 8.5 करोड़
  10. हाल ही में मनोलो मार्केज़ को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, वह किस देश से सम्बंधित हैं? स्पेन
  • 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र (46th session of the World Heritage Committee at Bharat Mandapam in New Delhi) का उद्घाटन किया। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। यह बैठक जो इस महीने की 31 तारीख तक जारी रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन, दुनिया की सबसे पुरानी जीवित सभ्यताओं में से एक, भारत में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र के लिए दस लाख डॉलर का योगदान देगा। उन्होंने कहा कि इस अनुदान का उपयोग क्षमता निर्माण, तकनीकी सहायता और विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए किया जाएगा।

  • 2

    असम सरकार ने 2014 से पहले के प्रवासियों को विदेशी न्यायाधिकरण के पास नहीं भेजने का निर्णय लिया है|

    हाल ही में असम सरकार (Assam government) ने राज्य पुलिस की सीमा विंग (border wing) से कहा कि वह वर्ष 2014 से पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों (non-Muslim migrants) के मामलों को विदेशी अधिकरणों (Foreigners Tribunal- FT) को अग्रेषित न करें। यह नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019  (Citizenship (Amendment) Act 2019) के अनुरूप था, जो अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से उत्पीड़न के कारण प्रवास करने वाले हिंदु, सिख, ईसाई, पारसी, जैन तथा बौद्ध धर्म  (Hindu, Sikh, Christian, Parsi, Jain and Buddhist faiths) के व्यक्तियों के लिये नागरिकता का आवेदन करने का अवसर प्रदान करता है।

    विदेशी व्यक्ति को अधिकरण के पास भेजने की अनुमति प्रदान करना है। विदेशी विषयक (अधिकरण) आदेश (2019 संशोधन): मूल आदेश में वर्ष 2019 में किया गया संशोधन केवल यह रूपरेखा प्रदान करता है कि अधिकरण उन व्यक्तियों की अपीलों पर किस प्रकार निर्णय लेंगे जो NRC के लिये दायर अपने दावों और आक्षेपों के परिणाम से तुष्ट नहीं हैं।

    राजधानी- दिसपुर

    राज्यपाल- गुलाब चंद कटारिया

    मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा

  • 3

    तेलंगाना सरकार का श्री दसरथी कृष्‍णामाचार्य पुरस्‍कार जुकान्‍ति जगन्‍नाथम को प्रदान किया जाएगा|

    तेलंगाना सरकार का श्री दसरथी कृष्‍णामाचार्य पुरस्‍कार (Telangana Government's Sri Dasarathi Krishnamacharya Award) इस वर्ष जाने-माने लेखक और कवि जुकान्‍ति जगन्‍नाथम (Jukanti Jagannatham) को प्रदान किया जाएगा। पुरस्‍कार स्‍वरूप  - एक लाख रुपये की नकद राशि और एक स्‍मृति-चिह्न प्रदान उन्‍हें यह पुरस्‍कार दसरथी कृष्‍णामाचार्य की जयन्‍ती पर दिया जाएगा।

  • 4

    गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनायी गयी है |

    इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनायी गयी। इसे व्‍यास पूर्णिमा (Vyas Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन आध्‍यात्मिक गुरुओं और आचार्यों को समर्पित होता है। इस अवसर पर लोग अपने गुरुओं के प्रति अहोभाव प्रकट करते हैं, जिन्होंने उनका पथ-प्रदर्शन किया है और जीवन को नई दिशा दी है। भगवान बुद्ध ने सम्‍बोधि प्राप्‍त होने पर बोधगया से सारनाथ की यात्रा की थी और पूर्णिमा के दिन अपना पहला धर्मोपदेश दिया था। इसलिए, बुद्ध के अनुयायियों के लिए भी पूर्णिमा का दिन कृतज्ञता ज्ञापन का होता है।

  • 5

    65वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है|

    अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (International Mathematics Olympiad) में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल  किया है। भारत दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। टोटल 167 स्कोर के साथ भारत चौथे स्थान पर आया है। अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में दुनिया भर के 108 देशों ने भाग लिए था। अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) हाई स्कूल के छात्रों के लिए गणित की एक विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता है। IMO को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है।  G20 में शामिल सभी देशों सहित 100 से अधिक देश इसमें भाग लेते हैं।

  • 6

    IFFM 2024 में सम्मान पाने वाले पहले भारतीय एक्टर राम चरण होंगे|

    अभिनेता राम चरण Actor Ram Charan मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम Indian Film Festival of Melbourne) में सम्मानि अतिथि होंगे और वहां उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय कला एवं संस्कृति के दूत (Ambassador of Indian Arts and Culture award) का पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह फिल्म महोत्सव प्रतिवर्ष विक्टोरियन राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें अभिनेता की फिल्मों का पुनरावलोकन किया जाएगा ताकि फिल्म उद्योग में उनके सफर का जश्न मनाया जा सके। यह 15 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (IFFM) ने इस बार राम चरण को राजदूत गेस्ट घोषित किया है। राम चरण यह सम्मान पाने वाले इंडियन सिनेमा के पहले एक्टर बन गए हैं।

  • 7

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ की श्रेणी में पहला स्थान मध्य प्रदेश ने हासिल किया है|

    दूसरा स्थान - असम  

    केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (Union Ministry of Housing and Urban Affairs) ने कहा कि मध्य प्रदेश ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’  (Best Performing State’ in the Pradhan Mantri Swanidhi Yojana) की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। रेहड़ी-पटरी वालों (street vendors) को कारोबार के लिए ऋण उपलब्ध कराने वाली योजना नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 2020 में कोविड-19 प्रकोप के दौरान शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों- नवाचार और सर्वोत्तम तौर-तरीके पुरस्कार’ श्रेणी में मध्य प्रदेश के बाद असम को दूसरा स्थान मिला। ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरी स्थानीय निकायों – दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ऋण प्रदर्शन’   ('Best Performing Urban Local Bodies - Debt Performance in Cities with Population More than One Million' ) श्रेणी में, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी Municipal Corporation of Delhi (MCD) ) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके बाद बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और अहमदाबाद नगर निगम का स्थान है।

    राजधानी- भोपाल

    मुख्यमंत्री- मोहन यादव

    राज्यपाल- मंगूभाई छगनभाई पटेल

  • 8

    मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है|

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी (Union Public Service Commission (UPSC) Chairman Manoj Soni) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। सोनी ने 2017 से आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होता है।

  • 9

    2023 में सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन में शीर्ष पर विराट कोहली रहे हैं|

    दूसरे स्थान पर - रणवीर सिंह

    क्रिकेटर विराट कोहली ने 2023 में 227.9 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य का दावा करते हुए भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बनने के लिए शीर्ष स्थान (Cricketer Virat Kohli has topped the list to become India's most valuable celebrity in 2023) हासिल किया है। हालांकि, यह मूल्य अभी भी 2020 में उनके 237.7 मिलियन डॉलर के सर्वोच्च ब्रांड मूल्य से कम है, जैसा कि क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 द्वारा बताया गया है। क्रिकेटर विराट कोहली ने 227.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है, जबकि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह 203.1 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

  • 10

    ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय ज्‍योति याराजी हैं|

    पोलैंड की राजधानी वर्साई में चल रहे ग्रीष्‍मकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता  (summer athletics competition in Warsaw, the capital of Poland) में, किरण पहल ने महिलाओं की दो सौ मीटर स्‍पर्धा का स्‍वर्ण जीत लिया है। उन्होंने यह दौड़ 23 दशमलव तीन-तीन सेकेंड में पूरी की जो इस वर्ष किसी भी भारतीय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में, ज्‍योति याराजी (Jyoti Yaraji) दूसरे स्‍थान पर रहीं। वे ओलिम्पिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय होंगी। उधर, पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में, राजेश रमेश ने स्वर्ण जीत लिया है। इसी स्‍पर्धा में मुहम्मद अजमल तीसरे और मुहम्मद अनस याहिया चौथे स्थान पर रहे। ज्योतिका दांडी ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *