23 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 23 February 2026)

 

  1. हाल ही में भारत और किस देश ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? ब्राजील
  2. हाल ही में किसके द्वारा लिखित कॉफी टेबल बुक ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया? विजय गोयल 
  3. हाल ही में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) कौन बनी हैं? हरशरण कौर त्रेहन 
  4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में स्वदेशी रूप से निर्मित कौन-सी वैक्सीन लॉन्च की है? टेटनस और एडल्ट डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन 
  5. हाल ही में जारी ग्लोबल एआई ब्रेन रेस 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान हासिल किया है?
  6. हाल ही में राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कौन-सी बनी है? अमेज़न 
  7. हाल ही में बिहार कैबिनेट ने कहाँ पर बिहार के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को मंज़ूरी दी है? सोनपुर 
  8. हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ता कौन बने हैं? रणवीर सचदेव 
  9. रिलायंस ने भारत की संप्रभु कंप्यूटिंग शक्ति विकसित करने के लिए कितनी राशि के AI निवेश की घोषणा की है? ₹10 ट्रिलियन 
  10. हाल ही में किन भाषाओं में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करणों का विमोचन किया गया है? तमिल और गुजराती

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    भारत और ब्राजील (Brazil) ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है| उद्देश्य: डाक क्षेत्र में डाक सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ाना
    यह समझौता भारत के डाक विभाग और ब्राजील के संचार मंत्रालय के बीच सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा स्थापित करता है|

  • 2

    हाल ही में विजय गोयल के द्वारा लिखित कॉफी टेबल बुक ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया|

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में विजय गोयल द्वारा लिखित कॉफी टेबल बुक 'अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन (Atal Bihari Vajpayee: The Eternal Statesman)' का विमोचन किया|

  • 3

    हाल ही में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन बनी हैं|

    हरशरण कौर त्रेहन पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL)) की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल Director (Commercial)) बनी हैं| उनकी नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए 20 फरवरी, 2026 से प्रभावी हुई है|

  • 4

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में स्वदेशी रूप से निर्मित टेटनस और एडल्ट डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन लॉन्च की है|

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI), कसौली (Central Research Institute (CRI), Kasauli) में स्वदेशी रूप से निर्मित टेटनस और एडल्ट डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन (tetanus and adult diphtheria (Td) vaccine) लॉन्च की है| इस वैक्सीन को यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (Universal Immunization Programme (UIP) के तहत आपूर्ति के लिए पेश किया गया है, जो दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण पहल है |

  • 5

    हाल ही में जारी ग्लोबल एआई ब्रेन रेस 2026 में भारत ने 6वां स्थान हासिल किया है|

    ग्लोबल एआई ब्रेन रेस रिपोर्ट 2026 (Global AI Brain Race Report 2026) में भारत ने 100 में से 32 अंक के साथ 6वां स्थान हासिल किया है| यह रैंकिंग भारत की मजबूत एआई प्रतिभा को दर्शाती है. लेकिन, भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और शासन ढाँचों में अभी भी पीछे है|

  • 6

    हाल ही में राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी अमेज़न बनी है|

    ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न (Amazon), वॉलमार्ट (Walmart) को पीछे छोड़ते हुए, वार्षिक राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी (world's largest company by annual revenue) बन गई है, वॉलमार्ट इस सूची में लागातर 13 साल से शीर्ष पर थी| अमेज़न ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए $717 बिलियन की बिक्री की सूचना दी, वहीँ वॉलमार्ट ने $713.2 बिलियन की बिक्री की|

  • 7

    हाल ही में बिहार कैबिनेट ने सोनपुर पर बिहार के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को मंज़ूरी दी है|

    हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने सारण जिले के सोनपुर में बिहार के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (greenfield international airport) के निर्माण को मंज़ूरी दी है| हवाई अड्डा हाजीपुर और दुमरिया के बीच दारियापुर चंवर क्षेत्र में लगभग 4,200 एकड़ में विकसित किया जाएगा| इसमें 4,200 मीटर लंबे दो प्रस्तावित रनवे है| राज्य सरकार ने इस परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है|

  • 8

    हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ता रणवीर सचदेव बने हैं|

    हाल ही में 8 वर्षीय रणवीर सचदेव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ता (youngest keynote speaker) बने हैं| उनका भाषण प्राचीन भारतीय दार्शनिकताओं को आधुनिक एआई सिस्टम के साथ जोड़ने (integration of ancient Indian philosophies with modern AI systems) और भारतीय एआई मॉडल के अपने प्रयोग के उपयोग पर केंद्रित था| इस से पहले वे सिर्फ 6 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के TEDx तकनीक और नवाचार (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) वक्ता (youngest TEDx speaker on technology and innovation (artificial intelligence) रह चुके है|

  • 9

    आंध्र प्रदेश में वारी एनर्जीज़ कंपनी भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री स्थापित करेगी|

    मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (Andhra Pradesh State Investment Promotion Board) ने वारी एनर्जीज़ (Waaree Energies) द्वारा अनकापल्ली जिले के रामबिल्ली में ₹8,175 करोड़ के निवेश से फैक्ट्री स्थापित करने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी| वारी एनर्जीज़ भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री (integrated lithium-ion battery Gigafactory) स्थापित करेगी|

  • 10

    रिलायंस ने भारत की संप्रभु कंप्यूटिंग शक्ति विकसित करने के लिए ₹10 ट्रिलियन के AI निवेश की घोषणा की है|

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आने वाले सात वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence (AI)) में ₹10 ट्रिलियन के निवेश की घोषणा की है| लक्ष्य: भारत की संप्रभु कंप्यूटिंग शक्ति (Sovereign Compute Power) का निर्माण करना| इस निवेश की अगुवाई रिलायंस और जियो (Reliance and Jio) कर रहे हैं| उद्देश्य: एक मजबूत AI इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना है जो हर नागरिक, सेक्टर और सरकारी सेवा को इंटेलिजेंस युग में जोड़ सके|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top