22 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

22 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

22 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में, ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? मोहम्‍मद मोखबर
  2. हाल ही में, स्पेस में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक कौन बने हैं? गोपी थोटाकुरा
  3. हाल ही में, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला का खिताब किसने हासिल किया? ज्योति आत्रे
  4. हाल ही में, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष कौन बने है? संजीव पुरी
  5. हाल ही में, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर दौड़ में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  6. हाल ही में, इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) की चैंपियन कौन सी टीम बनी है? मैनचेस्टर सिटी
  7. हाल ही में, इटालियन ओपन का महिला एकल खिताब किसने जीता? इगा स्वियाटेक
  8. प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस कब मनाया जाता है? 20 मई
  9. हाल ही में, चीन ने ताइवान को हथियार बेचने पर किस देश की रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है? अमेरिका
  10. हाल ही में, पास्कल वर्ष 2025 तक पहला क्वांटम कंप्यूटर कहाँ स्थापित करेगा? सऊदी अरब
  • 1

    ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में द मोखबर को नियुक्त किया गया है|

    हाल ही में, हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी  के निधन के बाद, ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोखबर को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति नियुक्‍त किया है। वर्तमान व्‍यवस्‍था के अनुसार राष्‍ट्रपति के पद के लिए 50 दिन के अन्‍दर चुनाव कराने होंगे।

  • 2

    स्पेस में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक गोपी थोटाकुरा बने हैं|

    ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25  मिशन के तहत 6 लोगों को अंतरिक्ष में  भेजा है। इसमें  गोपी थोटाकुरा, मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर और  कैप्टन एड ड्वाइट शामिल हैं। गोपी थोटाकुरा  पहले  भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं| 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे| ब्लू ओरिजिन की 7वीं मानवयुक्त उड़ान NS-25 अमेरिका के पश्चिम टेक्सास में लॉन्च साइट वन से रवाना की गई। जेफ बेजोस ने स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की स्थापना वर्ष 2000 में की थी।

  • 3

    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला का खिताब ज्योति आत्रे ने हासिल किया|

    हाल ही में भोपाल की 55 वर्षीय ज्योति आत्रे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बनीं। ज्योति आत्रे ने 53 वर्षीय संगीता बहल का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। ज्योति आत्रे एल्ब्रस, किलिमंजारो, आइलैंड पीक और कोसियुज्को समेत कई चोटियों पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं।

    माउंट एवरेस्ट ऊंचाई - 8848.86 मीटर

  • 4

    कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजीव पुरी बने है

    हाल ही में, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने संजीव पुरी को अध्यक्ष नियुक्त किया। वह आर दिनेश की जगह लेंगे|

    आर मुकुंदन को वाइस प्रेसिडेंट  नियुक्त किया गया

  • 5

    विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है|

    भारत की दीप्ति जीवनजी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में  टी20 की  400 मीटर  दौड़ में 55.07 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति ने अमेरिका की ब्रियाना क्लार्क का 55.12 सेकेंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा|

    पहला स्थान - दीप्ति जीवनजी

    दूसरा  स्थान - एसिल ओंडेर (तुर्की)

    तीसरा स्थान- लिजांशेला एंगुलो (इक्वेडोर)

    टी-20 की कैटेगिरी में उन एथलीटों को शामिल किया जाता है, जो दिमागी रूप से कमजोर होते हैं।

  • 6

    इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) की चैंपियन मैनचेस्टर सिटी टीम बनी है|

    इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) 2023-24 का खिताब  इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने अपने नाम किया। मैनचेस्टर ने वेस्ट हैम को 3-1 से हराया। मैनचेस्टर सिटी लगातार चार बार इंग्लिश लीग टाइटल जीतने वाली पहली टीम बनी। मैनचेस्टर ने कुल 8 बार EPL की ट्रॉफी जीती है|

  • 7

    भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी ने पेरिस पैरालंपिक के लिए सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने क्वालीफाई किया है|

    पेरिस  पैरालंपिक के लिए भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने क्वालीफाई किया. तीनो खिलाडी  पुरुष एसएल 4 वर्ग में खेलेंगे। एसएल 4 वर्ग में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके  खिलाड़ियों के पैरों में विकलांगता होती है|

  • 8

    एलोर्डा कप 2024 में भारत के लिए स्वर्ण पदक मिनाक्षी और निकहत ज़रीन ने जीता है

    तीसरा एलोर्डा कप 2024  अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित किया गया। जिसमे भारतीय दल ने 12 पदक- 2 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदक जीते| निकहत ज़रीन ने 52 किलोग्राम वर्ग  में कजाकिस्तान की ज़ज़ीरा उरकबायेवा को  हराकर  स्वर्ण पदक जीता। मिनाक्षी ने 48 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान की सैदाखोन राखमोनोवा को हराकर  स्वर्ण पदक जीता।

    रजत पदक-

    अनामिका (50 किग्रा वर्ग)

    मनीषा (60 किग्रा वर्ग)

  • 9

    इटालियन ओपन का महिला एकल खिताब इगा स्वियाटेक ने जीता|

    हाल ही में,  रोम में आयोजित 2024 इटालियन ओपन में  पोलैंड की इगा स्वियातेक ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर महिला एकल खिताब जीता| जर्मनी  के अलेक्जेंडर ज़ेवरव ने  चिली के निकोलस जेरी को  हराकर 2024 इटालियन ओपन मास्टर्स 1000 का खिताब जीता।

    इटालियन ओपन के युगल विजेता:

    पुरुष युगल - मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)

    महिला युगल -  सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी (इटली )

  • 10

    प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस 20 मई को मनाया जाता है|

    हर साल विश्व मधुमक्खी दिवस  20 मई को मनाया जाता है। यह  दिवस स्लोवेनियाई मधुमक्खी पालन के प्रणेता एंटोन जानसा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 2017 में संयुक्त राष्ट्र में स्लोवेनिया के सफल प्रस्ताव के बाद विश्व मधुमक्खी दिवस की स्थापना की गई थी।

    विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 थीम  - “बी एंगेज्ड विद यूथ”  (मधुमक्खी युवाओं के साथ जुड़ें)

    उद्देश्य -  युवाओं और अन्य हितधारकों के बीच कृषि, पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता संरक्षण में मधुमक्खियों और अन्य परागणकों की आवश्यक भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *