22 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

22 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

22 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 1
  1. हाल ही में चर्चा में रही, पुस्तक ‘विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम-वन’ का संबंध किससे है? द्रौपदी मुर्मू
  2. हाल ही में डीएमआरसी ने किस देश के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट रीसाइक्लिंग बॉक्स सुविधा का उद्घाटन किया है? जापान
  3. हाल ही में भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान किसे बनाया गया है? सूर्यकुमार यादव
  4. हाल ही में भारतीय टी20 और वनडे टीम का उप-कप्तान किसे बनाया गया है? शुभमन गिल
  5. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कौन से विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किये हैं? 94वें
  6. हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के लिए ‘द फ्यूचर इज नाउ’ थीम का अनावरण किसने किया है? ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
  7. हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज का ‘वाघ नख’ कहाँ से मुंबई लाया गया है? लंदन
  8. हाल ही में चर्चा में रहा, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ का संबंध किससे है? रेलवे सुरक्षा बल
  9. हाल ही में यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? उर्सुला वॉन डेर लेयेन
  10. हाल ही में वार्षिक कटारगामा एसाला उत्सव कहाँ मनाया गया है? श्रीलंका
  • 1

    यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के अध्यक्ष के रूप में उर्सुला वॉन डेर लेयेन को चुना गया है|

    यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के अध्यक्ष (President of the Executive Commission of the European Union) के रूप में एक बार फिर से उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) को चुन लिया गया है. यूरोपीय संसद (European Parliament) के सांसदों ने, दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए उर्सुला को चुना है|

  • 2

    डीएमआरसी ने जापान के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट रीसाइक्लिंग बॉक्स सुविधा का उद्घाटन किया है|

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी Delhi Metro Rail Corporation (DMRC)) ने एक जापानी फर्म के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट रीसाइक्लिंग बॉक्स (electronic-waste recycling boxes) का उद्घाटन किया.| रीसाइक्लिंग बक्सों का इस्तेमाल यहां 15 मेट्रो स्टेशनों पर प्रिंटर स्याही की बोतलों सहित कई वेस्ट सामानों की रीसाइक्लिंग की जाएगी|

    राजधानी- टोक्यो

    मुद्रा- जापानी येन

  • 3

    भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है|

    सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) को टीम इंडिया का टी20 का कप्तान (T20 captain of Team India) बनाया गया है. श्रीलंका दौरे पर सूर्या टी20 में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे | वहीं शुभमन गिल को वनडे और टी20 की टीमों का उपकप्तान (Shubhman Gill has been made the vice-captain of the ODI and T20 teams) बनाया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होगा|

  • 4

    भारतीय टी20 और वनडे टीम का उप-कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है|

    सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) को टीम इंडिया का टी20 का कप्तान (T20 captain of Team India) बनाया गया है| वहीं शुभमन गिल को वनडे और टी20 की टीमों का उपकप्तान (Shubhman Gill has been made the vice-captain of the ODI and T20 teams) बनाया गया है|

  • 5

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 94वें विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किये हैं|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 94वें विशिष्ट सेवा (President Draupadi Murmu presented the 94th Distinguished Service Awards to serving and retired personnel of the Armed Forces and the Indian Coast Guard) पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने 31 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (Defense Investiture Ceremony-2024) के दूसरे चरण में यह पुरस्कार प्रदान किये।

  • 6

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के लिए 'द फ्यूचर इज नाउ' थीम का अनावरण ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किया है|

    केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया (Union Minister for Communications and Development of North Eastern Region Shri Jyotiraditya M. Scindia) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 की थीम ' भविष्य अभी है' (theme of India Mobile Congress 2024 'The Future is Now') का अनावरण किया।यह विषय इस उपलब्धि को दर्शाता है कि भारत तकनीकी विकास का केंद्र बना हुआ है और आईएमसी 2024 आज की हमारी दुनिया को बदलने वाली तकनीकों को सहयोग और सक्रिय रूप से आकार देने के लिए वैश्विक प्रमुखों- दूरदर्शी व्यक्तित्वों, अग्रदूतों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर ला रहा है, जहां यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य केवल एक संकल्पना नहीं है अपितु यह वर्तमान में अवसर प्रदान कर रहा है।

  • 7

    छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख' लंदन से मुंबई लाया गया है|

    हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किया गया युद्धकालीन हथियार 'वाघ नख' ('Wagh Nakh', the wartime weapon used by Chhatrapati Shivaji Maharaj) लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट (V&A) संग्रहालय से मुंबई लाया गया है। विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय ने प्राचीन हथियार को तीन वर्ष की अवधि के लिये ऋणात्मक आधार पर महाराष्ट्र सरकार को सौंपा है, उक्त अवधि के दौरान इसे राज्य भर के संग्रहालयों में प्रदर्शित किया जाएगा।

  • 8

    नई दिल्ली में प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक को हैरी मैसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

    प्रहलाद चंद्र अग्रवाल को 15 जुलाई को दक्षिण कोरिया के बुसान में 45वें COSPAR वैज्ञानिक सम्मेलन (45th COSPAR Scientific Conference in Busan, South Korea) के उद्घाटन समारोह में COSPAR हैरी मैसी पुरस्कार 2024 (COSPAR Harry Massey Prize 2024) से सम्मानित किया गया। अंतरिक्ष अनुसंधान में अपने योगदान के लिए यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय हैं।

  • 9

    चर्चा में रहा, 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' का संबंध रेलवे सुरक्षा बल से है|

    रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF (Railway Protection Force) ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते'  ('Operation Nanhe Farishte') के तहत पिछले 7 सालों में स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को बचाया है। बचाए गए अधिकांश बच्चे विभिन्न कारणों से अपने घरों से भागे हुए थे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। यह आंकड़ा साल 2018 से मई 2024 तक का है। रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने वाले बच्चों की देखभाल के लिए RPF ने 2018 में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते शुरूआत की थी। यह उन बच्चों को बचाने पर फोकस्ड है, जो घर से भागे हैं, परिवारों द्वारा छोड़ दिए गए हैं, गरीब हैं, विकलांग हैं या अपहरण के शिकार हैं। RPF इन बच्चों को छुड़ाकर जिला बाल कल्याण समिति को सौंपती है। फिर जिला बाल कल्याण समिति इन बच्चों के माता-पिता को ढूंढती है और बच्चे को उन्हें सौंप देती है। पिछले 7 सालों में बचाए गए बच्चों की सबसे ज्यादा संख्या 2022 में थी, जब 17,756 बच्चों को बचाया गया था।

  • 10

    चर्चा में रही, पुस्तक ‘विंग्स टू अवर होप्स - वॉल्यूम-वन’ का संबंध द्रौपदी मुर्मू से है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के पहले वर्ष से 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्स टू अवर होप्‍स — वॉल्यूम-वन’  ('Wings to Our Hopes - Volume-One') का विमोचन नई दिल्‍ली में हुआ|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *