2023 के लिए 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2024 तक फरीदाबाद, हरियाणा में होने वाला है।
इस संस्करण की थीम “अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक आउटरीच” पर केंद्रित है।
यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विज्ञान भारती के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आईआईएसएफ 2023 में प्रतिभागियों और आम जनता को लाभ प्रदान करने वाली वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कुल 17 थीम होंगी।