21 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

21 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

21 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में भारत को किस देश से इग्ला-एस (Igla-S) एयर डिफेंस सिस्टम मिलेगा? रूस
  2. हाल ही में मंगल ग्रह पर दूसरे मिशन की तैयारी किसने शुरू की है?  ISRO
  3. हाल ही में चर्चा में रहा, सब-क्रिटिकल परमाणु परीक्षण किस देश ने किया है? अमेरिका
  4. हाल ही में, भारत और किस देश ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) पर बैठक आयोजित की? संयुक्त अरब अमीरात
  5. हाल ही में, फोर्ब्स की वर्ल्डस हाईएस्ट-पेड एथलीट्स 2024 की सूची मे शीर्ष पर कौन रहा? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  6. हाल ही में, विश्‍व पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद कुमार ने हाई जंप में कौनसा पदक जीता? रजत पदक
  7. प्रतिवर्ष, विश्व एड्स वैक्सीन दिवस कब मनाया जाता है? 18 मई
  8. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है?  ईरान
  9. IPL 2024 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम कौनसी है? सनराइजर्स हैदराबाद
  10. हाल ही में कौनसा राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली शुरू कर रहा है?  सिक्किम
  • 1

    वर्ष 2024-25 में, आईआईटी दिल्ली अपना पहला शैक्षणिक सत्र अबू धाबी में शुरू करेगा|

    भारतीय शिक्षा क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के प्रयास के तहत प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने भारत के बाहर दो परिसर स्थापित किए हैं| आईआईटी दिल्ली ने अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में और आईआईटी मद्रास ने ज़ांज़ीबार, तंजानिया में आईआईटी दिल्ली ने कहा कि छात्र  संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2024 के माध्यम से प्रवेश पा सकते हैं।

  • 2

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति श्रेणी के अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 2014-15 के मुकाबले 44 प्रतिशत बढ़ी है|

    राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014-15 में अनुसूचित जाति श्रेणी के अध्ययनरत विद्यार्थियों की  संख्या 46 लाख थी जो 2021-22 में 66 लाख हो गई। अल्पसंख्यक महिला विद्यार्थियों की संख्‍या भी 2014-15 के मुकाबले 42 प्रतिशत बढ़ी है। अनुसूचित जाति की महिला विद्यार्थियों की संख्या में 51 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के दाखिले में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • 3

    चर्चा में रहा, सब-क्रिटिकल परमाणु परीक्षण अमेरिका ने किया है|

    अमेरीका ने अपना तीसरा सबक्रिटिकल परमाणु परीक्षण पश्चिमी राज्य नेवाडा में किया है।

    उद्देश - परमाणु हथियारों की सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए अमेरीका ने 1992 में परमाणु विस्फोटों से संबंधित परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद के प्रशासनों ने सबक्रिटिकल परीक्षण जारी रखे।

    राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰

    राष्ट्रपति-  जो बाइडेन

    उपराष्ट्रपति- कमला हैरिस

  • 4

    77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में मंथन फिल्म की स्क्रीनिंग हुई है|

    77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की 48 साल पुरानी फिल्म मंथन की स्क्रीनिंग हुई। फिल्म में लीजेंड्री एक्टर नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में थे। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गिरीश कर्नाड, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी थे| वर्ष 1976 में बनी यह फिल्म डॉ. वर्गीस कुरियन के दूग्ध सहकारी आंदोलन से प्रेरित है।

  • 5

    आंद्रेज प्लेंकोविक क्रोएशिया गणराज्य देश के प्रधानमंत्री बने हैं|

    क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन  पार्टी के अध्यक्ष आंद्रेज प्लेंकोविक को लगातार तीसरी बार क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • 6

    मेंभारत और संयुक्त अरब अमीरात ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) पर बैठक आयोजित की|

    भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक का समापन किया। इंटरगवर्नमेंटल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत आयोजित बैठक का उद्देश्य कॉरिडोर के विकास और परिचालन के लिए सहयोग बढ़ाना था। यह पहल वैकल्पिक आपूर्ति मार्ग प्रदान करने, क्षमता पैदा करने और लागत कम करने के लिए निर्धारित है।

    राजधानी- अबू धाबी

    मुद्रा- यूएई दिरहम

  • 7

    फोर्ब्स की वर्ल्डस हाईएस्ट-पेड एथलीट्स 2024 की सूची मे शीर्ष पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहा|

    दूसरा स्थान - जॉन रहम

    तीसरा  स्थान   - लियोनेल मेसी

    फोर्ब्स ने वर्ल्डस हाईएस्ट-पेड एथलीट्स 2024 की सूची जारी की, जिसमें शीर्ष 50 वर्ल्डस हाईएस्ट-पेड एथलीट्स शामिल हैं।

    सॉकर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) 260 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल कमाई के साथ सूची में शीर्ष पर हैं, जिसमें मैदान से 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर और मैदान से बाहर 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर शामिल हैं। स्पेनिश गोल्फर जॉन रहम 218 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं और अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी 135 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

  • 8

    थाईलैंड ओपन का पुरुष डबल्स बैडमिंटन खिताब सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता|

    बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन का पुरुष डबल्स खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चीन के चेन बो यांग और लियू यी को 21-15, 21-15 से हराया। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के थांग काई वेई और लू मिंग चे पर जीत दर्ज की थी। सात्विक और चिराग ने 2019 में अपनी पहली सुपर सीरीज का खिताब इसी प्रतियोगिता में जीता था।

  • 9

    विश्‍व पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद कुमार ने हाई जंप में रजत पदक जीता|

    स्वर्ण पदक विजेता - रॉड्रिक टॉनसेंड

    जापान के कोबे में विश्‍व पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद कुमार ने हाई जंप में रजत पदक जीता। तोक्‍यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद ने एक दशमलव नौ-नौ मीटर की उँची छलांग लगाकर पुरूषों के टी-47 वर्ग में दूसरा स्‍थान हासिल किया। इस तरह उन्‍होंने प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारत के लिए पहला पदक जीतकर खाता खोला। अमरीका के रॉड्रिक टॉनसेंड ने दो दशमलव शून्‍य-पांच मीटर की छलांग के साथ स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा किया। प्रतियोगी प्रीती पाल ने महिलाओं की टी-35 की दो सौ मीटर दौड़ में तीस दशमलव चार-नौ सेकेंड का समय लेकर कांस्‍य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत का यह दूसरा पदक है। दीप्‍ती जीवांजी ने महि‍लाओं की टी-20 वर्ग के चार सौ मीटर की दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है। उन्‍होंने अपनी हीट में 56 दशमलव एक-आठ सेकेंड का समय लिया, जो एशियाई रिकार्ड है।

  • 10

    प्रतिवर्ष, विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 18 मई को मनाया जाता है|

    विश्व एड्स वैक्सीन दिवस, जिसे एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है, प्रतिवर्ष 18 मई को मनाया जाता है। यह दिन एड्स के टीकों की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और समुदाय के सदस्यों सहित व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए समर्पित है, जो एचआईवी / एड्स से निपटने के लिए टीके विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • 11

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *