20 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

20 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

20 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में स्पेसटेक सेक्टर के लिए भारत का पहला बीमा किसने लॉन्च किया है?  टाटा एआईजी
  2. हाल ही में चर्चा में रही नवयुग सुरंग कहाँ स्थित है? जम्मू-कश्मीर
  3. हाल ही में, मिस पिंक नेपाल कौन बनी हैं?  अनमोल राय
  4. हाल ही में, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स स्टार्टअप महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौन बने हैं? कपिल सिब्बल
  6. हाल ही में हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए संयुक्त रूप से इंटरसेप्टर विकसित करने के लिए किसने समझौता किया है?  अमेरिका और जापान
  7. हाल ही में विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस कब मनाया गया?  17 मई
  8. हाल ही में मालती जोशी का निधन हुआ है वे कौन थी?   लेखिका
  9. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे? नेपाल
  10. हाल ही में खबरों में रही, ‘बुलावा’ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल किस देश से सम्बंधित है?  रूस
  • 1

    भारत ने हवाई यातायात प्रबंधन से सम्बंधित प्रोजेक्ट ISHAN प्रोजेक्ट की शुरुआत की है|

    हाल ही में, भारत ने प्रोजेक्ट ISHAN ( इनिशिएटिव इंडियन सिंगल स्काई हार्मोनाइज़्ड एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट)  के तहत देशभर में विस्तृत अपने 4 उड्डयन क्षेत्रों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को एकीकृत इकाई में समेकित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ISHAN के तहत, इन्हें नागपुर में केंद्रित एक सतत् हवाई क्षेत्र में समेकित किया जाएगा।

    उद्देश्य- पूरे भारत में हवाई यातायात नियंत्रण में सुधार और तेज़ी लाना है

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India-AAI) द्वारा एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर कार्य शुरु करने के संबंध में रुचि अभिव्यक्ति करने  का आह्वान किया है।

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण -

    AAI का गठन 1 अप्रैल, 1995 को राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का विलय होने के उपरांत हुआ।

    यह भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के तहत कार्य करता है।

  • 2

    चर्चा में रही नवयुग सुरंग जम्मू-कश्मीर में स्थित है|

    हाल ही में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 पर काजीगुंड में नवयुग सुरंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चेहरा पहचानने की प्रणाली स्थापित की गई है।

     उद्देश्य-

    इस क्षेत्र में अपराध रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में यह प्रणाली मील का पत्‍थर साबित होगी।

  • 3

    चर्चा में रहा, ब्लू रेजीडेंसी वीजा संयुक्त अरब अमीरात ने लॉन्च किया है|

    संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए स्पेशल 10-वर्षीय 'ब्लू रेजीडेंसी' वीजा सुविधा लॉन्च की  है।

    उद्देश्य-

    पर्यावरण संबंधी अनुसंधान, सक्रियता और प्रौद्योगिकी समाधान में वैश्विक नेताओं को आकर्षित करना

    UAE प्रधानमंत्री - शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

    संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन, कॉप 28 - दुबई

     

    राजधानी- अबू धाबी

    मुद्रा- यूएई दिरहम (AED)

  • 4

    मिस पिंक नेपाल अनमोल राय बनी हैं|

    हाल ही में ट्रांसवुमन अनमोल राय ने  मिस पिंक नेपाल का खिताब जीता।

    दूसरा  स्‍थान - सरोसी न्यूपेन

    तीसरा स्‍थान- आरोही बासनेट

    नेपाल समलैंगिक विवाह की अनुमति देने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश है।

  • 5

    ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स स्टार्टअप महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया गया है|

    उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने  वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में ‘ओएनडीसी स्टार्टअप महोत्सव’ का आयोजन  किया। यह आयोजन DPIIT की दो प्रमुख पहलों- स्टार्टअप इंडिया पहल और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के सहयोग से किया गया। 12 यूनिकॉर्न और 125 से अधिक स्टार्टअप ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • 6

    भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला के दूसरे संस्करण का आयोजन कोच्चि में किया गया है|

    भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (TMSW) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15 से 17 मई, 2024 तक कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य पर किया गया।

    TMSW का मुख्य विषय -

    ‘हिंद महासागर क्षेत्र: क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास’

    TMSW की अध्यक्षता नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल निर्भय बापना ने की।

  • 7

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल बने हैं|

    सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। यह प्रतिष्ठित वकीलों के संगठन के अध्यक्ष के रूप में उनका चौथा कार्यकाल है, जो वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाल के स्थान पर हैं। यह चौथी बार होगा जब सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। सिब्बल को पहले तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। आखिरी बार तेईस साल पहले 2001 में वह अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह 1995-96 और 1997-98 के दौरान अध्यक्ष थे।

  • 8

    हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए संयुक्त रूप से इंटरसेप्टर विकसित करने के लिए हाल ही में ने समझौता किया है|

    जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2030 तक हाइपरसोनिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम इंटरसेप्टर संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

    उद्देश्य  - क्षेत्र में हाइपरसोनिक हथियारों से उत्पन्न बढ़ते खतरे को संबोधित करना है|

  • 9

    विश्व का सबसे ऊंचा प्रतियोगी स्विमिंग पूल भूटान में खोला गया है|

    वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने भूटान में 2,400 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहली बार प्रतियोगी स्विमिंग पूल खोला है, जो क्षेत्र में जलीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूल फॉर ऑल प्रोग्राम का एक हिस्सा है।

    राजधानी- थिम्फू

    मुद्रा- ङुलत्रुम भारतीय रुपया (बीटीएन आईएनआर)

  • 10

    विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस 17 मई को मनाया गया|

    समाज में आईसीटी और इंटरनेट के उपयोग का पता लगाने और डिजिटल विभाजन को संबोधित करने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया जाता है।

    2024 के लिए थीम - “सतत विकास के लिए डिजिटल नवाचार”

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *