20 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 August 2026)

 

  1. QpiAI की बेंगलुरु स्थित क्वांटम फाउंड्री में कितने क्यूबिट्स तक के सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स का निर्माण किया जा सकेगा? 128 क्यूबिट्स
  2. इराक में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अजय ए. कुमार
  3. विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 की वैकल्पिक आधिकारिक थीम क्या है? घर
  4. टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने हैं? ऋषभ पंत
  5. किस राज्य सरकार ने सर्पदंश को आधिकारिक रूप से अधिसूचित बीमारी घोषित किया है? महाराष्ट्र
  6. मध्य प्रदेश के कैलारस सबलगढ़ बीरपुर रेल खंड के कितने किलोमीटर लंबे गेज परिवर्तन का 18 अगस्त 2026 को उद्घाटन किया गया? 56 किलोमीटर
  7. भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 19 से 21 अगस्त 2026 तक किस देश की यात्रा पर हैं? सिंगापुर
  8. विश्व मानवतावादी दिवस 2026 की थीम क्या है? मानवता के लिए कार्य करें
  9. भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 के 13वें चरण का आयोजन किस स्थान पर किया गया? वारंगल
  10. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु की किस नदी को न्यायिक व्यक्ति का दर्जा दिया है? तामिराबरनी नदी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

  • 1

    QpiAI की बेंगलुरु स्थित क्वांटम फाउंड्री में 128 क्यूबिट्स तक के सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स का निर्माण किया जा सकेगा|

    बेंगलुरु स्थित क्वांटम कंप्यूटिंग स्टार्टअप QpiAI ने जक्कुर, बेंगलुरु में अपनी 8-इंच क्वांटम प्रोसेसिंग यूनिट (Quantum Processing Unit–QPU) निर्माण सुविधा के दूसरे चरण की शुरुआत की है। यह 70,000 वर्ग फुट के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का हिस्सा है। इस क्वांटम फाउंड्री (Quantum Foundry) में 128 क्यूबिट (128 Qubits) तक के सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स (Superconducting Qubits) का निर्माण किया जा सकेगा। कंपनी की तीसरे चरण में इस सुविधा की क्षमता को बढ़ाकर 10,000 क्यूबिट्स (10,000 Qubits) तक करने की योजना है। यह भारत में स्वदेशी क्वांटम कंप्यूटिंग क्षमता (Indigenous Quantum Computing Capability) विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • 2

    इराक में भारत के अगले राजदूत के रूप में अजय ए. कुमार को नियुक्त किया गया है|

    भारत सरकार ने अजय ए. कुमार को इराक में भारत का अगला राजदूत (Next Ambassador of India to Iraq) नियुक्त किया है। वहीं, सौमेंदु बागची को स्विट्जरलैंड में भारत का अगला राजदूत (Next Ambassador of India to Switzerland) नियुक्त किया गया है।

  • 3

    विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 की वैकल्पिक आधिकारिक थीम घर है|

    विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस विश्व फोटोग्राफी सप्ताह (World Photography Week) के अंतर्गत आता है, जो 12 से 26 अगस्त तक मनाया जाता है। 2026 की वैकल्पिक आधिकारिक थीम (Optional Official Theme): घर (HOME) | 19 अगस्त 1839 को फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई डागेर (Louis Daguerre) की आविष्कृत डैग्युरियोटाइप (Daguerreotype) प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज (French Academy of Sciences) के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इस तकनीक में चांदी की परत चढ़ी तांबे की प्लेटों (Silver-Coated Copper Plates) पर स्पष्ट चित्र बनाए जाते थे।

  • 4

    टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत बने हैं|

    भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 18 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ गाले (Galle) में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के (Sixes) पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। पंत ने यह रिकॉर्ड केवल 51वें टेस्ट मैच (51st Test Match) में हासिल किया, जिससे वह टेस्ट इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज (Fastest Batter) बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने यह उपलब्धि अपने 82वें टेस्ट में हासिल की थी।

  • 5

    महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सर्पदंश को आधिकारिक रूप से अधिसूचित बीमारी घोषित किया है|

    महाराष्ट्र सरकार ने सर्पदंश (Snakebite) को आधिकारिक रूप से अधिसूचित बीमारी (Notifiable Disease) घोषित किया है। इसके तहत सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सर्पदंश के प्रत्येक संदिग्ध (Suspected), संभावित (Probable) या पुष्ट (Confirmed) मामले तथा उससे होने वाली मृत्यु की सूचना राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा।

  • 6

    मध्य प्रदेश के कैलारस सबलगढ़ बीरपुर रेल खंड के 56 किलोमीटर लंबे गेज परिवर्तन का 18 अगस्त 2026 को उद्घाटन किया गया|

    मध्य प्रदेश के कैलारस–सबलगढ़–बीरपुर रेल खंड (Kailaras–Sabalgarh–Birpur Rail Section) के 56 किलोमीटर लंबे गेज परिवर्तन (Gauge Conversion) का 18 अगस्त 2026 को वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ग्वालियर–कैलारस ट्रेन सेवा (Gwalior–Kailaras Train Service) का बीरपुर तक विस्तार भी किया गया और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इससे ग्वालियर से बीरपुर, विजयपुर और सबलगढ़ तक सीधी रेल कनेक्टिविटी (Direct Rail Connectivity) उपलब्ध होगी। यह 56 किलोमीटर का गेज परिवर्तन कार्य उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के झांसी मंडल (Jhansi Division) के अंतर्गत आता है।

  • 7

    SEMICON India 2026 की थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण है|

    SEMICON India 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (IICC), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। SEMICON India 2026 का आयोजन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission–ISM) और SEMI द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम: सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण (Silicon to Systems: Building the Ecosystem) रखी गई है, जो भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण (Semiconductor Manufacturing) से लेकर संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं चिप इकोसिस्टम (Electronics and Chip Ecosystem) को मजबूत करने पर केंद्रित है।

  • 8

    विश्व मानवतावादी दिवस 2026 की थीम मानवता के लिए कार्य करें है|

    विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। 2026 की थीम “मानवता के लिए कार्य करें (Act for Humanity)” है, जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक संकटों (Global Crises) में फंसे सहायता कर्मियों (Aid Workers), चिकित्सा कर्मचारियों (Medical Staff) और नागरिकों (Civilians) की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण की मांग को प्रमुखता देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 2008 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से नामित किया था। यह दिवस 2003 में बगदाद (Baghdad) स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हुए बम विस्फोट (UN Headquarters Bombing) में मारे गए लोगों की स्मृति में तथा दुनियाभर के मानवीय सहायता कर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है।

  • 9

    भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 के 13वें चरण का आयोजन वारंगल पर किया गया|

    भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 (Indian Athletics Series 2026) के 13वें चरण (13th Leg) का आयोजन वारंगल, तेलंगाना में किया गया। महिला 400 मीटर (Women’s 400m) स्पर्धा में प्रवलिका नरिमल्ला ने दो बार की ओलंपियन सुभा वेंकटेशन को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। प्रवलिका ने 54.31 सेकंड का समय दर्ज किया। पुरुषों की भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में मनोज कुमार ने 72.76 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों की 400 मीटर (Men’s 400m) दौड़ में सूरज ने 46.88 सेकंड के समय के साथ सबसे तेज प्रदर्शन किया।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top