हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट 2024 जारी की है. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की विश्व जनसंख्या स्थिति, 2024 की रिपोर्ट से पता चला है कि भारत की जनसंख्या का 77 वर्षों में दोगुना होने का अनुमान है।1.44 अरब की अनुमानित आबादी के साथ भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है, इसके बाद चीन 1.425 अरब ककी जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के दौरान भारत की जनसंख्या 1.21 अरब दर्ज़ की गई थी। जिसकी रिपोर्ट से पता चला कि 24% लोग 0-14 आयु वर्ग के, 17% लोग 10-19 आयु वर्ग के और 26% लोग 10-24 आयु वर्ग के थे। जबकि 68% लोग 15-64 वर्ष की आयु के हैं तथा 7% लोग 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं। भारत में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष और महिलाओं के लिये 74 वर्ष है। रिपोर्ट में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि यौन और प्रजनन स्वास्थ्य में भारत की 30 वर्षों की प्रगति ने वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक हाशिये पर रहने वाले समुदायों को नज़रअंदाज़ कर दिया है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2006-2023 के बीच भारत में बाल विवाह का प्रतिशत 23% था। भारत में मातृ मृत्यु में उल्लेखनीय रूप से कमी आई है, जो वैश्विक मातृ मृत्यु का 8% है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफ़पीए) संयुक्त राष्ट्र की यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी है|
स्थापना - 1969
यूएनएफ़पीए, संयुक्त राष्ट्र महासभा की देखरेख में काम करता है|