2 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में किस खेल परिषद को भारतीय पैरालंपिक समिति से मान्यता मिली है? भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद
  2. हाल ही में द्विपक्षीय HADR अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ का चौथा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  3. हाल ही में राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव कौन बनी हैं? शर्ली बोचवे
  4. हाल ही में एंटी टैंक हथियारों से लैस फर्स्ट-पर्सन व्यू (एफपीवी) ड्रोन कामिकेज़ ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किसने किया है? भारतीय सेना
  5. 2025 एशिया कप हॉकी का आयोजन कहाँ किया जाएगा? बिहार
  6. हाल ही में सरहुल त्यौहार कहाँ मनाया गया है? झारखंड
  7. हाल ही में चर्चा में रही पुस्तक “द ग्रेट कन्सिलीएटर: लाल बहादुर शास्त्री एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंडिया” के लेखक कौन हैं? संजीव चोपड़ा
  8. हाल ही में कहाँ के सौदागरी ब्लॉक प्रिंट को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिला है? अहमदाबाद
  9. हाल ही में मूडीज रेटिंग्स के अनुसार 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत की दर से बढ़ेगी? 6.5%
  10. हाल ही में तीसरा भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद कहाँ आयोजित किया गया है? टोक्यो

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद को भारतीय पैरालंपिक समिति से मान्यता मिली है|

    भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (Disabled Cricket Council of India (DCCI)) को भारतीय पैरालंपिक समिति (Paralympic Committee of India (PCI)) से मान्यता मिली है| BCCI के तत्वावधान में, 2021 में स्थापित, DCCI भारत में दिव्यांग क्रिकेट प्रारूपों के लिए समर्पित चार प्रतिष्ठित क्रिकेट संघों के लिए छत्र संगठन के रूप में कार्य करता है|

    यह क्रिकेट संघ हैं- क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (Cricket Association for the Blind in India (CABI)), इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (Indian Deaf Cricket Association (IDCA)), फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Physically Challenged Cricket Association of India (PCCAI)) और व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (Wheelchair Cricket India Association (WCIA)

  • 2

    द्विपक्षीय HADR अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ का चौथा संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है|

    भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सैन्य (bilateral Tri-Service India-US) मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief (HADR) Exercise) अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ (Tiger Triumph) का चौथा संस्करण 01 से 13 अप्रैल तक विशाखापत्तनम के पूर्वी समुद्र तट पर आयोजित किया जा रहा है|भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व भारत की नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति (Indian Naval Ships Jalashwa, Gharial, Mumbai and Shakti) द्वारा किया जाएगा| अमरीकी पक्ष का प्रतिनिधित्व अमरीका की नौसेना के जहाज कॉम्स्टॉक और राल्फ जॉनसन (US Navy Ships Comstock and Ralph Johnson) द्वारा किया जाएगा|

  • 3

    राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव शर्ली बोचवे बनी हैं|

    शर्ली बोचवे (Shirley Botchwey) ने 1 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रमंडल के 7वें महासचिव (Secretary-General of the Commonwealth) के रूप में पदभार ग्रहण किया|  वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली अफ्रीकी (African) महिला बनीं हैं| वह घाना (Ghana) की पूर्व विदेश मंत्री (Foreign Minister) हैं. उन्होनें  2020 से 2022 तक लगातार दो कार्यकालों के लिए पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (Economic Community of West African States ECOWAS) के मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है|

  • 4

    वंदना कटारिया ने हॉकी से संन्यास की घोषणा की है|

    भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी (international hockey) से संन्यास की घोषणा की  है| 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 158 गोल के साथ, वह  भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं| वह 2020 के टोक्‍यो ओलंपिक में हैट्रिक (hat-trick) बनाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय महिला बनीं, भारत ने चौथा स्थान हासिल किया था|

  • 5

    एंटी टैंक हथियारों से लैस फर्स्ट-पर्सन व्यू (एफपीवी) ड्रोन कामिकेज़ ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण भारतीय सेना ने किया है|

    भारतीय सेना की फ्लेउर-डी-लिस ब्रिगेड (Fleur-de-Lis Brigade of the Indian Army) ने पंजाब के पठानकोट में इम्पैक्ट-बेस्ड, कामिकेज़-रोल एंटी-टैंक म्यूनिशन (kamikaze-role anti-tank munition) से लैस फर्स्ट-पर्सन व्यू (First-Person View (FPV) Drone) ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है|

    अगस्त 2024 में शुरू की गई इस परियोजना को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL)) के सहयोग से विकसित किया गया है|

  • 6

    स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाई मोबिलिटी वाहन (एचएमवी) 12x12 को बीईएमएल लिमिटेड ने लॉन्च किया है|

    बेंगलुरु मुख्यालय वाली PSU, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड (Bharat Earth Movers Limited) ने DRDO के वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (Vehicles Research and Development Establishment) के लिए विकसित स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाई मोबिलिटी वाहन (high mobility vehicle (HMV)) 12x12 को लॉन्च किया है|

  • 7

    2025 एशिया कप हॉकी का आयोजन बिहार में किया जाएगा|

    2025 एशिया कप हॉकी (2025 Asia Cup Hockey) का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर, 2025 तक बिहार के  राजगीर हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा| एशिया कप के इस 12वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित 8 टीमें भाग लेंगी|

  • 8

    केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में वृद्धि कर 7.48% की है|

    केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme MGNREGS) के तहत मजदूरी दरों (wage) में संशोधन किया है, जिसमें राज्यों में 2.33% से 7.48% तक की वृद्धि की गई है| जिसमें राज्य के आधार पर मजदूरी में 7 रुपये से 26 रुपये प्रति दिन की वृद्धि की गई है| हरियाणा में सबसे अधिक 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी है, जबकि अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों में सबसे कम 241 रुपये प्रतिदिन है| केरल में मजदूरी में 23 रुपये की वृद्धि की गई, जो 346 रुपये से बढ़कर 369 रुपये हो गई| ओडिशा में सबसे अधिक 7.48% की वृद्धि दर्ज की गई, उसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 7.41% की वृद्धि हुई |

  • 9

    सरहुल त्यौहार झारखंड में मनाया गया है|

    1 अप्रैल, 2025 को झारखंड और छोटे नागपुर क्षेत्र के आदिवासी समूह ने सरहुल त्यौहार (Sarhul Festival) मनाया है, जो नववर्ष और वसंत के आगमन का प्रतीक है. यह हिंदू माह चैत्र में अमावस्या (new moon) के तीन दिन बाद मनाया जाता है| सरहुल झारखंड में कई जनजातियों (Tribes) द्वारा मनाया जाता है, लेकिन सबसे प्रमुख मुंडा, हो और उरांव जनजातियाँ (Munda, Ho, and Oraon tribes) हैं| सरहुल शब्द वृक्ष पूजा से जुड़ा है, इस दिन साल वृक्ष (Saal tree) की पूजा की जाती है|

  • 10

    चर्चा में रही पुस्तक "द ग्रेट कन्सिलीएटर: लाल बहादुर शास्त्री एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंडिया" के लेखक संजीव चोपड़ा हैं|

    संजीव चोपड़ा ने अपनी नई पुस्तक "द ग्रेट कन्सिलीएटर: लाल बहादुर शास्त्री एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंडिया (The Great Conciliator: Lal Bahadur Shastri and the Transformation of India)" के जरिये भारतीय राजनीति में अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले एक व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के विनम्र दूसरे प्रधानमंत्री की विरासत का पुनर्मूल्यांकन (reassessing) करने का मामला बनाया है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top