19 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

19 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

  1. हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की किस धारा को वैध करार दिया है? धारा 6A
  2. हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2024 कब मनाया गया? 17 अक्टूबर
  3. हाल ही में, 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप किसने जीता? अर्जुन एरिगैसी
  4. हाल ही में, किस भारतीय निशानेबाज ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीता? विवान कपूर
  5. हाल ही में, दिवंगत हुए देबराज रॉय का संबंध किस से है? अभिनेता
  6. हाल ही में, UNHCR के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के ग्लोबल लॉरेट से किसे सम्मानित किया गया है? रोसिटा मिलेसी
  7. हाल ही में, भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है? जस्टिस संजीव खन्ना
  1. हाल ही में, मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 कहाँ मनाया गया? मणिपुर
  2. हाल ही में, फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब किसने जीता? निकिता पोरवाल
  3. हाल ही में, दिवंगत हुए लियाम पायने का संबंध किस से है? गायक
  • 1

    समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान की उन्नति और वैश्विक अवसर – आरोहा-2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

    मुख्य न्यायाधीश डॉ. DY चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय आरोहा-2024 (AROHA-2024) कार्यक्रम का उद्घाटन किया| यह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda), नई दिल्ली का  पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International conference) है|

    विषय: "समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान में उन्नति  और वैश्विक अवसर" (Advancements in Research and Global Opportunities for Holistic Ayurveda)

    उद्देश्य: आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण (Global Health and Wellness) के प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करना|

  • 2

    सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को वैध करार दिया है|

    सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ (Constitution Bench) ने 4:1 के बहुमत से असम के अवैध प्रवासियों (Illegal migrants) से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6A (Section 6A of the Citizenship Act) को को वैध करार दिया है। इसके तहत 01 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से असम आए लोगों की नागरिकता बनी रहेगी। उसके बाद आए लोग अवैध होंगे। इस प्रावधान के तहत 17,861 लोगों को नागरिकता प्रदान की गई है पांच सदस्यीय संविधान पीठ- चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ (अध्यक्ष), न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा|

  • 3

    भारत सरकार और मेटा द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए धोखाधड़ी से बचो अभियान की शुरुआत की गई है|

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)), भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre (I4C)) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre (I4C) and Ministry of Information and Broadcasting (MIB)) के सहयोग से मेटा (Meta) ने “धोखाधड़ी से बचो” अभियान की शुरुआत की|

    उद्देश्य: देश में घोटालों और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए

    इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मेटा ने अभिनेता आयुष्मान खुराना की एक शैक्षिक फिल्म (educational film) जारी की है, जो लोगों के दैनिक जीवन में होने वाले सबसे आम घोटालों को दिखाती है|

  • 4

    2024 WR शतरंज मास्टर्स कप अर्जुन एरिगैसी ने जीता|

    अर्जुन एरिगैसी ने फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव को हराकर 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप  जीता है| 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप का आयोजन लन्दन में किया गया|

  • 5

    विवान कपूर ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीता|

    विवान कपूर ने  2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल (2024 ISSF Shooting World Cup Final) में ट्रेप स्पर्धा (trap event) में रजत पदक (Silver medal) जीता|

    स्वर्ण (Gold) पदक- यिंग क्यू (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) (Ying Qu (People's Republic of China))

    कांस्य (Bronze) पदक- एन टोलगा ट्यून्सर (तुर्की) (En Tolga Tuncer (Türkiye)) 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप में भारत दो रजत और दो कांस्‍य के साथ 9वें स्‍थान पर रहा. चीन कुल आठ पदक के साथ शीर्ष स्‍थान पर है।

    रजत पदक- सोनम मस्कर (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल)

    रजत पदक- विवान कपूर

    कांस्य पदक- अखिल श्योराण (पुरुषों की 50 मीटर राइफल )

    कांस्य पदक- अनंतजीत सिंह नरुका (पुरूषों की स्कीट स्‍पर्धा )

  • 6

    अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्मा दिवस (International Abhidhamma Divas) 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में मनाया जाता है| इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation (IBC)) के सहयोग से किया गया| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिधम्म समारोह को संबोधित किया। अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने की घटना से जुड़ा है। भारत सरकार द्वारा पाली (Pali) भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical language) के रूप में मान्यता दी गई है| भगवान बुद्ध की अभिधम्म पर शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं|

  • 7

    UNHCR के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के ग्लोबल लॉरेट से रोसिटा मिलेसी को सम्मानित किया गया है|

    ब्राज़ील की सिस्टर नन रोसिटा मिलेसी को ब्राज़ील में शरणार्थीयों और प्रवासियों के अधिकारों और सम्मान की वकालत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (United Nations Refugee Agency (UNHCR)) के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार (Nansen Refugee Award) के ग्लोबल  लॉरेट (Global Laureate) से सम्मानित किया गया|

    UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2024 क्षेत्रीय विजेता (Regional Winners):

    अफ़्रीका क्षेत्र- मैमुना बा

    यूरोप क्षेत्र- जिन डावोड

    मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका क्षेत्र- नादा फ़दोल

    एशिया-प्रशान्त क्षेत्र- दीप्ति गुरुंग

  • 8

    भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना को चुना गया है|

    11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (51st Chief Justice of India) के रूप में शपथ लेंगे।

    वह चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे|

    जस्टिस संजीव खन्ना का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 11 नवंबर से 13 मई 2025 तक का होगा।

  • 9

    मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 मणिपुर में मनाया गया|

    17 अक्टूबर को  इम्फाल, मणिपुर में वार्षिक उत्सव 'मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024' (Mera Hou Chongba festival) मनाया गया|

    उद्देश्य- पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों (indigenous communities) के बीच सौहार्दपूर्ण (cordial) और पारंपरिक बंधन (traditional bond) को मजबूत करना।

    यह महोत्सव मेइतेई कैलेंडर (Meitei Calendar) के मेरा महीने के 15वें चंद्र दिवस पर पड़ता है|

    राजधानी- इम्फाल

    राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

    मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह

  • 10

    फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब निकिता पोरवाल ने जीता|

    मध्यप्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 (Femina Miss India-2024) का खिताब जीता| वह मिस वर्ल्ड पेजेंट (Miss World Pageant) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    फर्स्ट रनरअप- रेखा पांडे

    फेमिना मिस इंडिया-2024 फाइनल का आयोजन मुंबई में किया गया|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *