19 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

19 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

19 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यांग आईकन किसे घोषित किया है? शीतल देवी
  2. हाल ही में स्‍टार्टअप महाकुंभ कहाँ शुरू हुआ है? नई दिल्ली
  3. हाल ही में व्लादिमीर पुतिन किस देश के 5वें कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति बनें हैं? रूस
  4. हाल ही में किस आईआईटी ने इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ सहयोग की घोषणा की है? आईआईटी दिल्ली
  5. हाल ही में आईटीएफ एम-25 टेनिस टूर्नामेंट में सिंगल्‍स का ख़िताब किसने जीता? रामकुमार रामानाथन
  6. हाल ही में लक्ष्मीनारायण रामदास का निधन हो गया है, वह कौन थे? पूर्व नेवी चीफ
  7. हाल ही में ‘नोक्टिस ज्वालामुखी’ किस ग्रह पर पाया गया है? मंगल
  8. हाल ही में चर्चा में रहा अटापका पक्षी अभयारण्य, कहाँ स्थित है? आंध्र प्रदेश
  9. हाल ही में पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड किसे प्रदान किया गया है? रतन टाटा
  10. हाल ही में वैकल्पिक ऑटो ईंधन ‘एथेनॉल 100’ किसने विकसित किया है? इंडियन ऑयल
  • 1

    निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यांग आईकन शीतल देवी को घोषित किया है|

    निर्वाचन आयोग ने दिव्‍यांग तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार से सम्मानित शीतल देवी को राष्‍ट्रीय दिव्यांग आईकन घोषित किया है। दिल्‍ली में आयोजित भारतीय बधिर क्रिकेट संघ की टीम और दिल्‍ली तथा जिला क्रिकेट संघ की टीम के बीच आयोजित नुमाइशी मैच के बाद इस आशय की घोषणा की गई। निर्वाचन आयोग ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सौजन्‍य से ये मैच आयोजित किया था। इसका उद्देश्‍य मतदाताओं में शिक्षा और समावेश को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार और अन्‍य दो आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू उपस्थित थे। इसी अवसर पर निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग खिलाडियों और वरिष्‍ठ मतदाताओं के लिए मतदाता दिशा निर्देश पुस्तिका का भी विमोचन किया।

  • 2

    स्‍टार्टअप महाकुंभ नई दिल्ली में शुरू हुआ है|

    स्‍टार्टअप महाकुंभ नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। यह कार्यक्रम 20 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में विभिन्न स्‍टार्टअप के अलग-अलग पवेलियन होंगे, जिनमें एआई, बीटूबी, एग्रीटेक, डीपटेक, क्‍लाईमेट टेक, गेमिंग, ई-स्‍पोर्ट्स, फिनटेक जैसे अनेक विशेष पवेलियन शामिल होंगे। इस महाकुंभ का उद्देश्य पूंजीपतियों और निवेशकों को भारतीय व्‍यापार के साथ जोड़ना है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग- डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप तंत्र का देश है और नए स्टार्टअप की इस सूची में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वृद्धि हो रही है। श्री पियूष गोयल जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की उम्‍मीद है।

  • 3

    नाइजर अफ्रीकी देश ने अमरीका के साथ अपना सैन्‍य समझौता तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया है|

    अफ्रीकी देश नाइजर ने अमरीका के साथ अपना सैन्‍य समझौता तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घोषणा शनिवार को की गई। अफ्रीकी मामलों के अमरीका के सहायक विदेश मंत्री मोली फी और अमरीका-अफ्रीका कमान प्रमुख जनरल माइकल लांगले के नेतृत्‍व में अमरीका के वरिष्ठ अधिकारिओं एक प्रतिनिधि मंडल इस सप्‍ताह के शुरु में नाइजर की यात्रा पर आया था। नाइजर सरकार के एक प्रवक्‍ता ने स्‍थानीय टेलीविजन पर कहा कि अमरीकी प्रतिनिध‍ि मंडल ने कू‍टनीतिक नियमों का पालन नहीं किया। उन्‍होंने प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍यों के बारे में नाइजर सरकार को सूचना नहीं दी और न ही एजेन्‍डा और आगमन की तिथि के बारे में अवगत कराया था।पश्चिमी और उत्‍तरी अफ्रीकी देशों के साथ अमरीका के संबंधों में नाइजर एक प्रमुख राष्‍ट्र है।

    राजधानी- नियामे

    राष्ट्रपति -मोहम्मद बाज़ूम

    प्रधानमंत्री-  ब्रिझी राफिनी

    मुद्रा -CFA franc

  • 4

    सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 के दसवें संस्करण का आयोजन भारत और सेशेल्स के बीच होगा|

    भारतीय सेना की टुकड़ी भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स के लिए रवाना हुई। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 18-27 मार्च 2024 तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा। क्रियोल भाषा में 'लमितिये' का अर्थ है 'मित्रता'। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है। भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) प्रत्येक से 45 कर्मी सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे।

  • 5

    व्लादिमीर पुतिन रूस के 5वें कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति बनें हैं|

    रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने पांचवें कार्यकाल के लिए हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। श्री पुतिन ने इसे देश का उनमें विश्‍वास और आशा का प्रतीक बताते हुए अपने पूर्वनिर्धारित चुनावी जीत का स्‍वागत किया है। अस्सी प्रतिशत प्रांतों के मतों की गिनती में उन्‍हें 87 प्रतिशत मत मिले हैं। इसके साथ वे और छह वर्ष के कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति होंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि अन्‍य उम्‍मीदवारों को 5 प्रतिशत से भी कम मत मिले हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव में कम्‍युनिस्‍ट उम्‍मीदवार निकोलाई खारितोनोव दूसरे स्‍थान और नए उम्‍मीदवार व्‍लादिस्‍लाव दावानकोव तीसरे स्‍थान पर रहे।

    राजधानी- मास्को

    राष्ट्रपति-  व्लादिमीर पुतिन

    मुद्रा- रूबल

  • 6

    5-13 अप्रैल के बीच स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन मेघालय में होगा|

    मेघालय के प्रसिद्ध स्ट्रॉबेरी फल की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य का परिवहन, कृषि और किसान कल्याण विभाग साझा रूप से 5 से 13 अप्रैल के बीच स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन करेगा। स्ट्रॉबेरी एक मीठा और रसीला फल है, जो अपने विशेष स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को स्ट्रॉबेरी की बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य के बागवानी विभाग ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए हैं। राज्य में स्ट्रॉबेरी की फसल रोपण का मौसम शुरू हो चुका है।

    राजधानी- शिलांग

    राज्यपाल- फागु चौहान

    मुख्यमंत्री- कॉनराड संगमा

  • 7

    आईआईटी दिल्ली ने इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ सहयोग की घोषणा की है|

    आईआईटी दिल्ली ने हाल ही में इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ सहयोग की घोषणा की, जो व्यावहारिक अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईआईटी दिल्ली के एक आधिकारिक बयान में जोर दिया गया यह साझेदारी, भारत में कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के प्रति आईएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका लक्ष्य संयुक्त परियोजनाओं, प्रशिक्षण पहल और अनुसंधान परामर्श के माध्यम से नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देना है।

  • 8

    आरबीआई ने निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया व बंधन बैंक पर जुर्माना लगाया है|

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पर ₹1.40 करोड़ का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने जमा पर ब्याज दर से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बंधन बैंक पर ₹29.55 लाख का मौद्रिक जुर्माना भी लगाया है।

  • 9

    ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने वित्त वर्ष 2025 में GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया है|

    ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। फिच ने कहा कि भारत की आर्थिक ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग और निवेश में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिलेगा। रेटिंग एजेंसी ने 2024 के अंत तक रिटेल महंगाई गिरकर 4% तक आने का भी अनुमान लगाया है। फिच को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जुलाई से दिसंबर के बीच रेपो रेट में 0.5% की कटौती कर सकता है।

  • 10

    एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफॉर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में पुरुषों की दस हज़ार मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया|

    एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफॉर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में, पुरुषों की दस हज़ार मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने यह दौड़ 27 मिनट और 41 दशमलव आठ-एक सेकेंड में पूरी की। गुलवीर ने 20 सेकेंड कम लेते हुए 16 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया। हालांकि, 41 सेकेंड अधिक लेने के कारण वे पेरिस ओलिंपिक में जगह बनाने में चूक गए। पेरिस ओलिम्पिक में प्रवेश के लिए यह दौड़ 27 मिनट में पूरी की जानी थी।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *