19 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

19 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

19 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में किस सम्मेलन के घोषणापत्र से भारत ने स्वयं को अलग रखा है? यूक्रेन शांति सम्मेलन
  2. 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ)  में कौन सा विशेष पैकेज प्रस्तुत किया जाएगा? मिशन लाइफ
  3. हाल ही में चर्चा में रहा, ‘बिनसर वन्यजीव अभयारण्य’ कहाँ स्थित है? उत्तराखंड
  4. हाल ही में “100% फलों का रस” के झूठे दावों पर किसने कार्रवाई की है? FSSAI
  5. भारत ने वैश्विक इक्विटी बाजार में हांगकांग को पीछे छोड़कर कौन सा स्थान हासिल किया है? चौथा
  6. हाल ही में चर्चा में रहा, गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? मध्य प्रदेश
  7. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024 में भारत किस स्थान पर रहा? 176वें
  8. हाल ही में लंदन के सेंट्रल बैंक द्वारा “रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024” से किसे सम्मानित किया गया है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
  9. हाल ही में किस राज्य ने ‘जनता भवन सौर परियोजना’ का उद्घाटन किया है? असम
  10. हाल ही में ‘ईडी फाइंड्स ए होम’ पुस्तक का विमोचन किसने किया है? आलिया भट्ट
  • 1

    यूक्रेन शांति सम्मेलन के घोषणापत्र से भारत ने स्वयं को अलग रखा है|

    भारत ने स्विट्जरलैंड में चल रहे दो दिन के यूक्रेन पीस समिट जॉइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। भारत ने इस समिट से निकलने वाले किसी भी साझा बयान या डॉक्यूमेंट का हिस्सा नहीं बनने का फैसला लिया है। भारत के अलावा 90 देशों की भागीदारी के बीच सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, मैक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात ने भी इस डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर नहीं किए है। रूस को इस समिट में हिस्सा लेने के लिए नहीं बुलाया गया था। जबकि चीन इसमें शामिल नहीं हुआ।

  • 2

    डीप सी मिशन शुरू करने वाला छठा देश भारत बनेगा|

    पहले पाँच देश - अमेरिका, रूस, चीन, जापान और फ्रांस

    केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत गहरे समुद्र में मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनेगा। इस मिशन के जरिए समुद्र पर जीवन के लिए निर्भर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।  डीप सी मिशन से खनिजों की खोज की जाएगी। ओशन साइंस और समुद्र की बायोडायवर्सिटी की स्टडी और जैव विविधता बनाए रखने पर काम किया जाएगा। मीटिंग के दौरान सिंह ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी की कोशिशों को सराहा। ये इंस्टीट्यूट समुद्रयान मिशन के तहत 'मतस्ययान 6000 डीप सबमर्जेंस व्हीकल' यानी समुद्र की गहराई में काम करने वाली सबमरीन विकसित कर रहा है।'मतस्ययान 6000' के पहले चरण के ट्रायल इस साल सितंबर से शुरू होंगे और 2026 तक पूरे होंगे। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) 'मतस्ययान 6000' के लिए टाइटेनियम रूफटॉप तैयार करेगा जो समुद्र की गहराई के दबाव को झेलने में सक्षम होगा।

  • 3

    दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल जम्मू कश्मीर में हुआ|

    चिनाब ब्रिज - दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज है। जम्मू के रामबन में संगलदान और रियासी के बीच ट्रेन का पहला ट्रायल रन पूरा हुआ। यह ट्रेन चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज है।  चिनाब ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है, जबकि 1.3 किमी लंबे इस ब्रिज को चिनाब नदी पर 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। 20 सालों बाद ये ब्रिज बनकर तैयार हुआ है। 2003 में भारत सरकार ने सभी मौसम में कश्मीर घाटी को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने के लिए चिनाब ब्रिज बनाने का फैसला लिया था।

  • 4

    18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) मिशन लाइफ विशेष पैकेज प्रस्तुत किया जाएगा|

    "मिशन लाइफ़": विशेष पैकेज के अंतर्गत प्रदर्शित की जाने वाली फ़िल्में : 1. सेविंग द डार्क

    1. लक्ष्मण-रेखा
    2. द क्‍लाइमेट चैलेंज
    3. द ज्वार बैलड (ज्वार गाथा)
    4. पेंग यू साई

    टिकाऊ जीवन शैली को प्रोत्‍साहन देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिक जिम्मेदारी की भावनोत्‍पत्ति के प्रयास में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का 18वां संस्करण “मिशन लाइफ” नामक एक विशेष पैकेज प्रस्‍तुत करेगा। सीएमएस वातावरण द्वारा प्रस्तुत इस संग्रह में पांच विचारपूर्वक चुनी गई फ़िल्में शामिल हैं, जो मानवता और पृथ्‍वी के बीच जटिल व सहजीवी संबंधों को प्रस्‍तुत करती हैं। ये फ़िल्में ब्रह्मांड के साथ हमारे गहरे संबंध की मार्मिक याद दिलाती हैं और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की महत्‍वपूर्ण आवश्यकता पर ज़ोर देती हैं।

  • 5

    आई ICIMOD की स्नो अपडेट रिपोर्ट - 2024 के अनुसार, हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में जल संकट का मुख्य कारण सबसे कम बर्फबारी है|

    इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) की स्नो अपडेट रिपोर्ट - 2024 के मुताबिक हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में जल संकट हो सकता है। सिंधू, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के बेसिन में पिछले 22 सालों में अब तक सबसे कम बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। सिंधू नदी में बर्फ का स्तर सामान्य से 23%, गंगा नदी में 17% और ब्रह्मपुत्र नदी के बेसिन में बर्फबारी में 15% कमी रिकॉर्ड की गई है। हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान आता है। ये देश ICIMOD के सदस्य भी हैं। ICIMOD एक इंटरगवर्नमेंटल बॉडी है। 1981 में नेपाल सरकार और UNESCO ने पेरिस में ICIMOD के फाउंडर के तौर पर इसकी स्थापना की थी। जर्मनी और स्विट्जरलैंड इसके फाउंडिंग मेंबर हैं।

  • 6

    चर्चा में रहा, 'बिनसर वन्यजीव अभयारण्य' उत्तराखंड में स्थित है|

    इस वर्ष वनाग्नि में अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों की जान जाने की पहली घटना में, अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभयारण्य (Binsar Wildlife Sanctuary) में अग्निशमन अभियान के दौरान चार वन विभाग कर्मियों की मृत्यु हो गई। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय में स्थित है। अभयारण्य मुख्य रूप से ओक और चीड़ के घने वनों से ढका हुआ है। इस अभयारण्य में यूरेशियन जे, कोक्लास तीतर, मोनाल तीतर और हिमालयन कठफोड़वा सहित 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिनसर का नाम बिनेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर पड़ा, जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी किया गया तथा यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित था।

    राजधानी- देहरादून

    राज्यपाल- गुरमीत सिंह

    मुख्यमंत्री- पुष्कर सिंह धामी

  • 7

    ज़िम्बाब्वे में करीबा झील के तट पर डायनासोर की एक नई प्रजाति की खोज हुई है|

    हाल ही में वैज्ञानिकों ने ज़िम्बाब्वे में करीबा झील (Lake Kariba) के तट पर डायनासोर की एक नई प्रजाति, मुसांकवा/मुसनकवा सनयातियेंसिस (Musankwa Sanyatiensis) के जीवाश्म की खोज की है। इसका नाम हाउसबोट और सनयाती नदी के नाम पर रखा गया है जो करीबा झील में गिरती है।

    राजधानी- हरारे

    मुद्रा- ज़िम्बाबवेयाई डॉलर

  • 8

    "100% फलों का रस" के झूठे दावों पर FSSAI ने कार्रवाई की है|

    भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India- FSSAI) द्वारा विनिर्माताओं या खाद्य व्यापार संचालकों (Food Business Operators- FBO) को जारी निर्देश के अनुसार, पुनर्निर्मित रस से तैयार उत्पादों पर "100% fruit juice” (यानी 100% फलों का जूस) के नए दावे को हटा दिया जाना चहिये। पुनर्निर्मित रस, सांद्रित फलों के रस में पुनः जल मिलाकर बनाया जाता है। FSSAI का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुमराह होने से बचाना है, जो यह मानते हैं कि उन्हें शुद्ध एवं बिना मिलावट वाला जूस मिल रहा है। कोई "100% जूस" दावा नहीं: विज्ञापन और दावा विनियमन (2018) के अनुसार, किसी भी फल के रस उत्पाद के लिये ऐसे दावों की अनुमति नहीं है। "पुनर्निर्मित" लेबलिंग: खाद्य उत्पाद मानक एवं योज्य विनियम (2011) के अनुसार पुनर्गठित जूसों में घटक सूची में स्पष्ट रूप से "पुनर्निर्मित" लिखा होना चाहिये। "स्वीटनर पारदर्शिता: 15 ग्राम/किलोग्राम से अधिक पोषक स्वीटनर वाले जूस पर "मीठा जूस" का लेबल लगाया जाना चाहिये।

  • 9

    भारत ने वैश्विक इक्विटी बाजार में हांगकांग को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल किया है|

    भारत के इक्विटी बाजार ने एक बार फिर हांगकांग को पीछे छोड़ दिया है, जो बाजार पूंजीकरण द्वारा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्थान हासिल कर रहा है। भारत का बाजार मूल्य 5.2 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने के साथ, चुनाव के बाद बाजार में पलटाव के बाद 10% की वृद्धि के साथ, यह अब हांगकांग का नेतृत्व करता है, जो इस साल अपने शिखर से 5.4% की गिरावट के बाद 5.17 ट्रिलियन डॉलर है।

  • 10

    इटालियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में भारत की दीक्षा डागर छठा स्थान पाया हैं|

    भारत की दीक्षा डागर इटालियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहीं। दीक्षा, खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की गोल्फर एमी टेलर से चार शॉट पीछे रहीं।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *