18 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

18 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

  1. हाल ही में, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं? नीतू डेविड
  2. हाल ही में, सरकार द्वारा “समर्थ” (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) को कब तक के लिए बढ़ाया गया है? मार्च 2026
  3. हाल ही में किसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है? रश्मिका मंदाना
  4. हाल ही में, कौन सा राज्य जाति आधारित सर्वेक्षण शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है? तेलंगाना
  5. हाल ही में, देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए किसे अनुबंध दिया गया है? भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड
  6. हाल ही में, कौन सा राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बन गया है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  7. हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? नई दिल्ली
  8. हाल ही में, फ्लाइंग फेस्टिवल 2024 की शुरुआत कहाँ हुई है? हिमाचल प्रदेश
  9. हाल ही में, किस भारतीय ने राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 में स्वर्ण पदक जीता? अनीता रॉय
  10. देश का दूसरा नौसेना रडार स्टेशन कहाँ स्थापित किया जाएगा? तेलंगाना 
  • 1

    ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर नीतू डेविड बनी हैं|

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाडी बाएं हाथ की स्पिनर नीतू डेविड (Left-arm spinner Neetu David) को  ICC हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल किया गया है| यह सम्मान पाने वाली नीतू डेविड दूसरी महिला क्रिकेटर हैं| नीतू डेविड वनडे में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं| भारतीय महिला क्रिकेट टीम  की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी (Diana Edulji) ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं| 2024 ICC हॉल ऑफ फेम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को भी  शामिल किया गया।

  • 2

    सरकार द्वारा "समर्थ" (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) को मार्च 2026 के लिए बढ़ाया गया है|

    सरकार द्वारा समर्थ योजना (Samarth Scheme) को 3 लाख लोगों को वस्त्र-संबंधी कौशल में प्रशिक्षित (textile-related skills train) करने के लिए 495 करोड़ रुपये के बजट के साथ मार्च 2026 तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles) का एक मांग-संचालित (demand-driven) और रोजगार-उन्मुख वृहत कौशल कार्यक्रम (placement-oriented umbrella skilling program) है।

    उद्देश्य: संगठित वस्त्र (organized textile) और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन (creating jobs) में उद्योग को प्रोत्साहित करना और उसका समर्थन करना|

  • 3

    रश्मिका मंदाना को साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है|

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre(I4C)) का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर (National Brand Ambassado) बनाया गया है| I4C भारत में साइबर अपराध से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की एक पहल है|

  • 4

    तेलंगाना जाति आधारित सर्वेक्षण शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है|

    बिहार-आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste-based survey) करने वाला देश का तीसरा राज्य बना गया है|

    उद्देश्य: राज्य की पिछड़ी जातियों और अनुसूचित जातियों (backward classes and scheduled castes) के लिए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार और राजनीतिक अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य भर में डोर-टू-डोर परिवार सर्वेक्षण (door-to-door family survey) के लिए 60 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है| इसी के साथ-साथ तेलंगाना सरकार ने SC उप-वर्गीकरण (SC Sub-categorization) पर भी काम शुरू कर दिया है।

    इसके लिए एक एक-सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति शमीम अख्तर कर रहे हैं।

    यह आयोग 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगा|

    राजधानी - हैदराबाद

    राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा

    मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

  • 5

    देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड को दिया गया है|

    इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory (ICF)) द्वारा भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन(indigenous bullet train) के निर्माण, डिजाईन और कमीशन के लिए भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड (Indian Earth Movers Limited (BEML)) को ₹866.87 करोड़ का अनुबंध (contract) दिया गया है।

    हर कोच की कीमत 27.86 करोड़ रुपए होगी|

    इनका निर्माण BEML के बेंगलुरु रेल कोच कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा|

    इनकी  डिलिवरी 2026 के अंत तक होनी है।

    BEML रेल, डिफेंस, ट्रांसपोर्ट और माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी है|

    BEML ने ही भारत की हाई-स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत का स्लीपर कोच बनाया है।

  • 6

    ओरछा का ऐतिहासिक समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल करने हेतु अनुशंसा की गई है|

    वर्ष 2027-28 के लिये राम राजा की नगरी ओरछा ऐतिहासिक समूह (Orchha Historical Group) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल करने के लिए लिए तैयार डोजियर को स्वीकार कर लिया है। UNESCO की आधिकारिक घोषणा के बाद ओरछा देश की ऐसी एकमात्र विश्व धरोहर स्थली होगी, जो राज्य संरक्षित है। UNESCO की विश्व धरोहर की सूची में मध्य प्रदेश के 14 स्थल शामिल है। UNESCO विश्व धरोहर स्थल स्थायी (Permanent) सूची- खजुराहो के मंदिर समूह, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची स्तूप UNESCO की संभावित (Tentative) सूची- ग्वालियर किला, बुरहानपुर का खुनी भंडारा, चंबल घाटी के शैल कला स्थल, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, मंडला स्थित रामनगर के गोंड स्मारक, धमनार का ऐतिहासिक समूह, मांडू में स्मारकों का समूह, ओरछा का ऐतिहासिक समूह, नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और चंदेरी

  • 7

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बन गया है|

    हाल ही में, असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र (Butterfly Diversity Center) बन गया है। इसमें 446 किस्म की तितलियां पाई गई हैं|

    भारत का पहला तितली विविधता केंद्र-  नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश 27 से 29 सितंबर 2024 तक  पहली “तितली संरक्षण मीट-2024” (Butterfly Conservation Meet-2024) का आयोजन किया गया|

    उद्देश्य: काजीरंगा में तितली संरक्षण के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना

  • 8

    अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

    हाल ही में, संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Minister of Culture and Tourism Shri Gajendra Singh Shekhawat) ने छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 (International Indian Dance Festival 2024) का उद्घाटन नई दिल्ली में किया| इसका आयोजन संगीत नाटक अकादमी द्वारा किया जा रहा है|

    उद्देश्य: भारतीय नृत्य रूपों की विविधता और समृद्धि का उत्सव मनाना

  • 9

    'फ्लाइंग फेस्टिवल' 2024 की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में हुई है|

    16 अक्टूबर से चार दिवसीय 'फ्लाइंग फेस्टिवल' (Flying Festival) की शुरुआत शिमला,  हिमाचल प्रदेश में की गई है| फ्लाइंग फेस्टिवल में स्पॉट लैंडिंग पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप (Spot Landing Paragliding Championship) रखी गई है। 2023 इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन भी  शिमला में किया गया था|

    राजधानी- शिमला

    राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला

    मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह 'सुखु '

  • 10

    अनीता रॉय ने राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 में स्वर्ण पदक जीता|

    पुडुचेरी में  IPS अधिकारी अनीता रॉय राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 (Commonwealth International Classic Bench Press Competition, 2024) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल करने वाली पहली IPS अधिकारी बन गई हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन राष्ट्रमंडल पॉवरलिफ्टिंग महासंघ (Commonwealth Powerlifting Federation) द्वारा अक्टूबर, 2024 में दक्षिण अफ्रीका  में किया जाएगा|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *