18 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

18 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

18 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. भारत सरकार ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए किसके साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है? एडीबी
  2. रणजी ट्रॉफी 2024 का ख़िताब किस टीम ने जीता? मुंबई
  3. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 15 मार्च
  4. हाल ही में प्रधान मंत्री ने किस राज्य में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया है? अरुणाचल प्रदेश
  5. हाल ही में भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष कौन बनें हैं? देवेंद्र झाझरिया
  6. हाल ही में किस राज्य ने कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की है? महाराष्ट्र
  7. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  8. हाल ही में शार्क के शरीर के अंगों के अवैध व्यापार में कौन शीर्ष पर रहा है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में लोकसभा चुनाव कितने चरणों में कराये जाएंगे? सात
  10. हाल ही में डीएचएल ग्लोबल कनेक्टेडनेस 2023 इंडेक्स में भारत किस स्थान पर है? 62वें
  • 1

    चर्चा में रही 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' वी-डेम इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई है|

    वी-डेम संस्थान द्वारा जारी 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' की रिपोर्ट में भारत को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता से जुड़े कई मेट्रिक्स पर डाउनग्रेड किया गया है.डेम इंस्टीट्यूट दुनिया भर में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर नज़र रखता है. वी-डेम इंस्टीट्यूट (वेरायटीज़ ऑफ डेमोक्रेसी) की स्थापना 2014 में स्टाफ़न लिंडबर्ग द्वारा की गई थी. स्टाफ़न लिंडबर्ग एक स्वीडिश राजनीतिक विशेषज्ञ हैं.

  • 2

    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जे-पाल के साथ समझौता किया है|

    भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (J-PAL), दक्षिण एशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. जे-पाल ग्रामीण गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर लाने के लिए समावेशी विकास पर एक नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य करेगा. J-PAL एक वैश्विक अनुसंधान केंद्र है जो गरीबी से जुड़े मुद्दों पर काम करता है|

  • 3

    भारत सरकार ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए एडीबी के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है|

    भारत सरकार और एडीबी ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए 23 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है. इसके तहत फिनटेक शिक्षा को मजबूत करने, स्टार्ट-अप सफलता दर को बढ़ावा देने और फिनटेक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक संस्थान (आईएफआई) की स्थापना की जाएगी|

  • 4

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी साईराम बने है|

    बी साईराम कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) नियुक्त किये गए हैं. साईराम के पास कोयला क्षेत्र में 33 वर्षों की सेवा का अनुभव है|

  • 5

    रणजी ट्रॉफी 2024 का ख़िताब मुंबई ने जीता|

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 जीत ली. मुंबई ने 8 साल बाद रणजी खिताब जीता है. इसके साथ ही मुंबई ने प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में अपना 42वां खिताब भी जीता. रहाणे रणजी ट्रॉफी जीतने वाले मुंबई के 26वें कप्तान भी बन गए है|

  • 6

    विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 15 मार्च मनाया जाता है|

    उपभोक्ता अधिकारों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन, लोग उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने वाले उपायों पर चर्चा करते है. यह राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस से अलग है|

  • 7

    प्रधान मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया है|

    प्रधान मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया। 2021 में लॉन्च किए गए, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (NMEO-OP) का उद्देश्य ऑयल पाम की खेती और कच्चे पाम तेल उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह योजना उत्तर पूर्व और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2025-26 तक पाम तेल क्षेत्र और उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखती है।

    राजधानी- ईटानगर

    राज्यपाल- कैवल्य त्रिविक्रम परनाईक

    मुख्यमंत्री - पेमा खांडू

  • 8

    भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्र का उद्घाटन भुवनेश्वर में किया गया|

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन किया और एक इनडोर डाइविंग सेंटर की आधारशिला रखी। 120 करोड़ रुपये की लागत वाले इस स्टेडियम में कोचिंग सुविधाओं, चिकित्सा देखभाल और एक पेंट्री के साथ 120 एथलीटों को रहने की सुविधा है।

  • 9

    हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी को चुना गया है|

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. सैनी साल 2014 में नारायणगढ़ से विधायक चुने गए थे. वह साल 2016 में खट्टर कैबिनेट में शामिल हुए थे. साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र सांसद बने थे|

  • 10

    भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया बनें हैं|

    देवेंद्र झाझरिया को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है. झाझरिया दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं.उन्होंने पैरालंपिक में दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक हासिल किए हैं|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *