17 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (17 September 2025)

 

  1. हाल ही में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियानका शुभारंभ कौन करेंगे? नरेंद्र मोदी
  2. हाल ही में मणिपुर उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति एम. सुंदर
  3. हाल ही में अगस्त 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है? मोहम्मद सिराज
  4. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है? स्मृति मंधाना
  5. हाल ही में फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 खिताब किसने जीता है? वैशाली रमेशबाबू
  6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन का 69वाँ नियमित सत्र कहाँ आयोजित किया जा रहा है? वियना
  7. हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? हर्षवर्धन चितले
  8. हाल ही में यस बैंक का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? राम सुब्रमण्यम गांधी
  9. हाल ही में महिलाओं के लिए एशिया के पहले समर्पित कैंसर केंद्र अपोलो एथेना का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  10. हाल ही में प्रधानमंत्री संग्रहालय में किसका आदमकद एआई-संचालित होलोबॉक्स का अनावरण किया जाएगा? सरदार वल्लभभाई पटेल

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

  • 1

    'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' का शुभारंभ नरेंद्र मोदी करेंगे|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (Swasth Nari, Sashakt Parivar Abhiyaan)' और 8वें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे| यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर में चलाया जाएगा| इस पहल का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) संयुक्त रूप से कर रहे हैं| उद्देश्य (Objective): सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना| यह गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases), एनीमिया, तपेदिक (TB) और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार संबंधों को मज़बूत करेगा|

  • 2

    मणिपुर उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. सुंदर को नियुक्त किया गया है|

    मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय (Manipur High Court) का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है| मणिपुर उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केंपैया सोमशेखर 14 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए है|

  • 3

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2025 11 सितंबर को मनाया गया है|

    भारत में हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस (National Forest Martyrs Day) मनाया जाता है| राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2025 की थीम: "शहीदों का स्मरण, वनों की रक्षा (Remembering Martyrs, Protecting Forests)"| यह दिवस उन वन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी| इसकी शुरुआत वर्ष 2013 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change ) द्वारा की गई थी| 11 सितम्बर 1730 को जोधपुर के महाराजा अभय सिंह के सैनिकों ने बिश्नोई समुदाय के 363 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या कर दी थी, जब उन्होंने केजरी के पेड़ों की कटाई का विरोध किया था और केजराली प्रांत में उन्हें बचाने की कोशिश की थी|

  • 4

    अगस्त 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ मोहम्मद सिराज को चुना गया है|

    अगस्त 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Men's Player of the Month for August 2025) भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चुना गया है| अगस्त 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ (ICC Women’s Player of the Month for August 2025): आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (Ireland’s all-rounder Orla Prendergast)|

  • 5

    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

    हाल ही में जारी नवीनतम आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Women’s Cricket ODI batting rankings) में भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है| दूसरा स्थान: इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट (England's Nat Sciver-Brunt)| उन्होंने पहली बार 2019 में नंबर 1 एकदिवसीय बल्लेबाज रैंकिंग हासिल की थी और अब 2025 में शीर्ष स्थान पर दो बार रह चुकी हैं|

  • 6

    फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 खिताब वैशाली रमेशबाबू ने जीता है|

    भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने पूर्व महिला विश्व चैंपियन चीन की तान झोंगयी (former women's world champion Tan Zhongyi of China) को हराकर फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 (FIDE Women's Grand Swiss 2025) का खिताब लगातार दूसरी बार जीता है| इसी के साथ वह कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के साथ 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट (2026 Candidates Tournament) के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बन गईं है| FIDE ग्रैंड स्विस और FIDE महिला ग्रैंड स्विस 2025, 2 से 16 सितंबर, 2025 तक उज़्बेकिस्तान के समरकंद (Samarkand, Uzbekistan) में आयोजित किया गया|

  • 7

    अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन का 69वाँ नियमित सत्र वियना में आयोजित किया जा रहा है|

    हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन का 69वाँ नियमित सत्र (69th Regular Session of the International Atomic Energy Agency (IAEA) General Conference) 15 से 19 सितंबर, 2025 तक ऑस्ट्रिया के वियना स्थित वियना अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (Vienna International Centre (VIC) in Vienna, Austria) में आयोजित किया जा रहा है| वियना अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (VIC)-अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का मुख्यालय है| सीबर्सडॉर्फ में नए IAEA आगंतुक केंद्र (IAEA Visitor Centre) का उद्घाटन किया जाएगा| इसमें परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग और वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की रक्षा की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा|

  • 8

    हीरो मोटोकॉर्प का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले को नियुक्त किया गया है|

    घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero MotoCorp Ltd) ने कंपनी के निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद, हर्षवर्धन चितले को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है| वह 5 जनवरी 2026 से इस पद को संभालेंगे| वह कार्यवाहक सीईओ विक्रम कस्बेकर का स्थान लेंगे, जो हीरो मोटोकॉर्प में कार्यकारी निदेशक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (Executive Director and Chief Technology Officer) के पद पर बने रहेंगे|

  • 9

    यस बैंक का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष राम सुब्रमण्यम गांधी को नियुक्त किया गया है|

    हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राम सुब्रमण्यम गांधी (आर. गांधी), जो पूर्व RBI उप-गवर्नर रह चुके हैं, को यस बैंक के गैर-कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष (Non-Executive, Part-time Chairman) के रूप में पुन: नियुक्ति की मंज़ूरी दी है| वह 20 सितंबर, 2025 से 13 मई, 2027 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे|

  • 10

    विश्व ओज़ोन दिवस 2025 16 सितंबर को मनाया गया है|

    विश्व ओज़ोन दिवस (World Ozone Day) या ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Preservation of the Ozone Layer) हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है| विश्व ओज़ोन दिवस 2025 की थीम: "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक (From Science to Global Action)"| उद्देश्य: पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में ओज़ोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना| इस दिन को 1987 में हस्ताक्षरित मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (Montreal Protocol) की याद में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सीएफसी जैसे ओज़ोन-क्षयकारी पदार्थों (ozone-depleting substances (ODS)) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना| 1985 में ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए वियना कन्वेंशन (Vienna Convention) पर हस्ताक्षर किए गए| 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने 16 सितंबर को ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया| समताप मंडल (stratosphere) में एक प्राकृतिक ढाल के रूप में कार्य करते हुए, ओजोन परत हमें हानिकारक पराबैंगनी (ultraviolet (UV) radiation) विकिरण से बचाती है, जो त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद, फसल क्षति और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top