17 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

17 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

  1. हाल ही में, आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किसने किया? नरेन्द्र मोदी
  2. हाल ही में दिवंगत हुए अतुल परचुरे का सम्बन्ध किस से है? अभिनेता
  3. हाल ही में, लद्दाख के काकसर ब्रिज का नाम बदलकर क्या रखा गया है? कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु
  1. हाल ही में, बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया? पुणे
  2. हाल ही में, बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ कहाँ किया गया? चेन्नई
  3. हाल ही में, विश्व छात्र दिवस 2024 कब मनाया गया? 15 अक्टूबर
  4. हाल ही में, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेंगे? नायब सिंह सैनी
  5. हाल ही में, भारत ने किस देश के राजनयिकों को निष्काषित किया? नाडा
  6. हाल ही में, भारत का पहला हिंदी भाषा संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जाएगा? वाराणसी
  1. हाल ही में, 2024 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (IAF) वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया? डॉ. एस. सोमनाथ
  • 1

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय ने राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अल्जीयर्स, अल्जीरिया (Algiers, Algeria) में सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय (Sidi Abdellah Science and Technology Pole University) की राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate in Political Science) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों - अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर गई है|

  • 2

    महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक शेतकरी समृद्धि किसान विशेष रेलगाड़ी का शुभारंभ किया गया|

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक किसान विशेष रेलगाड़ी "शेतकरी समृद्धि" (Shetkari Samridhi) का शुभारंभ किया|

    उद्देश्य: महाराष्ट्र के किसानों की उपज को मामूली लागत पर तेजी से देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाना | महाराष्ट्र के 132 रेलवे स्टेशनों का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है|

  • 3

    आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ने किया|

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union (ITU)) - विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (World Telecommunication Standardization Assembly), 2024 और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (8th (India Mobile Congress 2024)  का उद्घाटन किया|

    8वीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस थीम:  भविष्य अभी है (The Future is now)

    अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU):

    स्थापना- 1865

    सदस्य: 194 देश

    मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

    यह डिजिटल प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य का शासी सम्मेलन है|

     

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस:

    एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच

    वर्ष 2017 में पहली बार भारतीय मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया गया था|

  • 4

    दिवंगत हुए अतुल परचुरे का सम्बन्ध अभिनेता से है|

    अभिनेता-हास्य अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। हाल ही में उन्हें मराठी सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

  • 5

    सोनम उत्‍तम मसकर खिलाड़ी ने ISSF विश्वकप 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में रजत पदक जीता|

    भारतीय निशानेबाज सोनम उत्‍तम मसकर (Sonam Uttam Maskar) ने ISSF विश्वकप 2024 (ISSF World Cup 2024) में महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्‍पर्धा में रजत पदक (silver medal) जीता।

    स्‍वर्ण (Gold) पदक- यूटिंग हव्‍ंग (Yuting Huang) (चीन)

    कांस्‍य (Bronze) पदक- ओसिएने मुल्‍लर (Oceane Muller) (फ्रांस)

    ISSF विश्वकप 2024 का आयोजन दिल्‍ली में किया जा रहा है|

  • 6

    स्वास्थ्य, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र डायना एडुल्जी में स्थापित किये जायेंगे|

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने स्वास्थ्य, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र (Artificial Intelligence Center of Excellence) स्थापित करने की घोषणा की। ये  उत्कृष्टता केंद्र- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली (AIIMS, New Delhi), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) में स्थापित किये जायेंगे| AIIMS, दिल्ली का केंद्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान रोपड़ का केंद्र कृषि के क्षेत्र में और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान कानपुर का केंद्र टिकाऊ शहर के लिए काम करेगा।

  • 7

    बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन पुणे में किया गया|

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Minister Dr. Jitendra Singh) ने पुणे, महाराष्ट्र में बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा (India’s first Demonstration Facility for Biopolymers) का उद्घाटन किया है| इसका निर्माण प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) द्वारा किया गया है।

    उद्देश्य: पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) बायोप्लास्टिक (Polylactic Acid (PLA) bioplastic) के उत्पादन के लिए स्वदेशी एकीकृत प्रौद्योगिकी ( indigenously integrated technology) विकसित करना | वर्ष 2070 तक भारत को 'नेट जीरो' कार्बन अर्थव्यवस्था (‘Net Zero’ carbon economy) बनाने के  विजन की और एक और कदम| भारत अब बायोटेक (biotech) में दुनिया में 12वें और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-pacific region)  में तीसरे स्थान पर है।

  • 8

    बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ चेन्नई में किया गया|

    भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए एलएंडटी, शिपयार्ड (L&T Shipyard) द्वारा निर्मित दो बहुउद्देशीय पोत परियोजना (multi-Purpose Vessel project) के पहले जहाज "समर्थक" (‘SAMARTHAK’) का शुभारंभ चेन्नई में किया गया। "समर्थक" परिकल्पित बहुआयामी भूमिका का पर्याय (Synonym for assumed multidimensional role) है। ये बहुउद्देशीय जहाज अधिकतम 15 नॉट्स की गति प्राप्त कर सकते हैं और इनकी लंबाई 106 मीटर और चौड़ाई 16.8 मीटर है। 25 मार्च 2022 को  रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) और एलएंडटी शिपयार्ड के बीच दो बहुउद्देशीय पोत बनाने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे|

  • 9

    विश्व छात्र दिवस 15 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

    प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर विश्व छात्र दिवस (World Student's Day)  मनाया जाता है|

    2024 की थीम: छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा

    इसकी शुरुआत वर्ष  2010 में की गई थी।

    डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम  को मिसाइल मैन (Missile Man) के  नाम से भी जाना जाता है| वें 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे|

  • 10

    नासा ने बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा के अध्ययन के लिए यूरोपा क्लिपर मिशन लॉन्च किया|

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा 'यूरोपा' (Europa Moon) के अध्ययन के लिए फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center, Florida) से 'यूरोपा क्लिपर मिशन' (Europa Clipper Mission) सफलतापूर्वक लॉन्च किया ।

    उद्देश्य: यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे जीवन की संभावनाओं का पता लगाना और उसकी भूविज्ञान एवं  संरचना (geology and structure) का अध्ययन  करना

    यूरोपा क्लिपर' को बृहस्पति ग्रह तक पहुंचने में लगभग 5 साल और 6 महीने का समय लगेगा। यह किसी ग्रह मिशन के लिए बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है| मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में उठे "साइक्लोन मिल्टन" (Cyclone Milton) के कारण यूरोपा क्लिपर मिशन की लॉन्चिंग में देरी हुई।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *