17 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 17 February 2026)

 

  1. हाल ही में जारी 2026 हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने कौन-सा स्थान हासिल किया है? 75वां
  2. हाल ही में 2026 FIDE फ्रीस्टाइल शतरंज वर्ल्ड चैंपियनशिप किसने जीती है? मैग्नस कार्लसन 
  3. हाल ही में दिवंगत गायिका गीता पटनायक का संबंध किस राज्य से था? ओडिशा 
  4. हाल ही में बांग्लादेश में नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे? ओम बिरला
  5. हाल ही में भारतजेन बहुभाषी एआई मॉडल लॉन्च करेगा। इसका नाम क्या है? परम-2 
  6. हाल ही में “हेराथ पोश्ते” किस समुदाय ने मनाया है? कश्मीरी पंडित
  7. हाल ही में “दोस्मोचेय व लिकिर मठ स्ट्रोमोचेय” कहाँ मनाया गया है? लद्दाख 
  8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (ICCD) 2026 कब मनाया गया है? 15 फरवरी 
  9. हाल ही में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है? दुबई
  10. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किसके इलाज के लिए स्टेम सेल थेरेपी पर प्रतिबंध लगाया है? ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में जारी 2026 हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने 75वां स्थान हासिल किया है|

    हाल ही में जारी 2026 हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index 2026) में भारत ने 75वां स्थान हासिल किया है, जो वर्ष 2025 की 80वें स्थान से बेहतर है| इस रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक 56 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं, जिसमें वीज़ा-फ्री, वीज़ा-ऑन-एराइवल या ई-वीज़ा विकल्प शामिल हैं| भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथोराइजेशन (Electronic Travel Authorisation) का उपयोग करके केन्या, सेशेल्स और सेंट किट्स और नेविस (Kenya, Seychelles, and St. Kitts and Nevis) की भी यात्रा कर सकते हैं| भारत ने एक गंतव्य "द गाम्बिया (The Gambia)" हासिल किया लेकिन दो खो दिए "ईरान और बोलिविया (Iran and Bolivia)"|

  • 2

    हाल ही में 2026 FIDE फ्रीस्टाइल शतरंज वर्ल्ड चैंपियनशिप मैग्नस कार्लसन ने जीती है|

    नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen of Norway) ने जर्मनी के वीसेनहाउस (Weissenhaus, Germany) में फाइनल में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना (American GM Fabiano Caruana) को हराकर 2026 FIDE फ्रीस्टाइल शतरंज वर्ल्ड चैंपियनशिप (2026 FIDE Freestyle Chess World Championship) जीती है| उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव (Uzbekistan’s Nodirbek Abdusattorov) ने जर्मनी के विंसेंट कीमर (Germany’s Vincent Keymer) को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया| फ्रीस्टाइल चेस को फिशर रैंडम चेस (Fischer Random chess) के नाम से भी जाना जाता है| यह FIDE द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त पहली फ्रीस्टाइल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप है|

  • 3

    हाल ही में दिवंगत गायिका गीता पटनायक का संबंध ओडिशा से था|

    प्रसिद्ध ओडिया गायिका (Odia singer) गीता पट्नायक का 73 वर्ष की आयु में कटक में मस्तिष्काघात (brain stroke) के कारण निधन हो गया| वह विशेष रूप से प्रसिद्ध ओडिया गायिका अक्षय महांती के साथ अपने यादगार गानों के लिए जानी जाती थीं| उनका सबसे प्रिय गीतों में से एक फिल्म 'जाजबार' का 'फुर किन उडिगला बनी' था| प्रसिद्ध ओडिया गायिका (Odia singer) गीता पट्नायक का 73 वर्ष की आयु में कटक में मस्तिष्काघात (brain stroke) के कारण निधन हो गया| वह विशेष रूप से प्रसिद्ध ओडिया गायिका अक्षय महांती के साथ अपने यादगार गानों के लिए जानी जाती थीं| उनका सबसे प्रिय गीतों में से एक फिल्म 'जाजबार' का 'फुर किन उडिगला बनी' था|

  • 4

    हाल ही में बांग्लादेश में नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व ओम बिरला करेंगे|

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान (Bangladesh Nationalist Party President Tarique Rahman) के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे|

  • 5

    हाल ही में भारतजेन बहुभाषी एआई मॉडल लॉन्च करेगा। इसका नाम परम-2 है |

    भारत की सॉवरेन AI पहल, भारतजेन (BharatGen, India's sovereign AI initiative), इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में 'परम-2 (Param-2)' नामक 17 बिलियन पैरामीटर वाला बहुभाषी एआई मॉडल (17 billion parameter multilingual AI model) लॉन्च करेगा| यह मॉडल, जो 22 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है, एक मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स (Mixture of Experts (MoE) system) सिस्टम के रूप में डिज़ाइन किया गया है और पूरी तरह से भारतजेन द्वारा विकसित किया गया है|

  • 6

    हाल ही में “हेराथ पोश्ते” कश्मीरी पंडित ने मनाया है|

    हाल ही में 15 फरवरी को “हेराथ पोश्ते (Herath Poshte)”, जिसे ‘हर रात्रि’ या ‘शिव रात्रि’ भी कहा जाता है, कश्मीरी पंडित समुदाय द्वारा मनाया गया| यह कश्मीरी पंडितों का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है| यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है|

  • 7

    हाल ही में “दोस्मोचेय व लिकिर मठ स्ट्रोमोचेय” लद्दाख में मनाया गया है|

    लद्दाख के लेह और कारगिल जिलों में 15 फरवरी से दो दिवसीय दोस्मोचेय व लिकिर मठ स्ट्रोमोचेय महोत्सवों (Dosmochey and Likir Monastery Stromochey festivals) का आयोजन किया जा रहा है| ये पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं| इस दौरान भिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत पवित्र बौद्ध तांत्रिक मुखौटा नृत्य मुख्य आकर्षण होता है|

  • 8

    हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (ICCD) 2026 15 फरवरी को मनाया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (International Childhood Cancer Day (ICCD) हर साल 15 फरवरी को मनाया जाता है| उद्देश्य: बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रभावित बच्चों तथा उनके परिवारों का समर्थन करना | वर्ष 2026 की थीम: "प्रभाव दिखाना: चुनौती से परिवर्तन की ओर (Demonstrating Impact: From Challenge to Change)" | विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल लगभग 400,000 शिशु और 0 से 19 वर्षीय किशोरों को कैंसर होता है|

  • 9

    हाल ही में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 की मेजबानी दुबई कर रहा है|

    दुबई (Dubai) 15 से 17 फरवरी, 2026 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 (International AYUSH Conference & Exhibition 2026) की मेजबानी कर रहा है| थीम: “मन-शरीर स्वास्थ्य में साक्ष्य-आधारित आयुष हस्तक्षेप (Evidence-based AYUSH Interventions in Mind-Body Health)”
    यह सम्मेलन आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष Ayurveda, Yoga & Naturopathy, Unani, Siddha and Homeopathy (AYUSH) पर केंद्रित होगा| यह कार्यक्रम साइंस इंडिया फोरम (Science India Forum) द्वारा, यह एक स्वैच्छिक संगठन है, और यह विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (World Ayurveda Foundation) के सहयोग से, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संरक्षण में और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India, Dubai) के समर्थन से आयोजित किया जा रहा है|

  • 10

    हाल ही में तमला डू महोत्सव अरुणाचल प्रदेश में मनाया गया है|

    16 फरवरी 2026 को अरुणाचल प्रदेश के तावरान (डिगारू) और कामान (मिजू) मिश्मी समुदाय (Tawran (Digaru) and Kaman (Miju) Mishmi community) ने 56वें तमला डू महोत्सव (Tamla Du Festival) मनाया है| अरुणाचल के मुख्यमंत्री चोवना मीन लोहित जिले के मेडो में आयोजित 56वें ​​तमला डू महोत्सव में शामिल हुए|
    इस महोत्सव के दौरान, मिश्मी लोग भगवान जबमालो और प्रकृति की शक्तियों से प्रार्थना करते हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top