17 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

17 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

17 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में क्यूकियाओ-2, रिले उपग्रह किस देश ने लॉन्च किया है? चीन
  2. हाल ही में ‘मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ को स्वदेशी रूप से किसने विकसित किया है?  डीआरडीओ
  3. हाल ही में मूडीज़ के अनुसार, भारत की जीडीपी 2024 में कितनी प्रतिशत की दर से बढ़ेगी? 6.1 प्रतिशत
  4. हाल ही में भारतपे ने किसे पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है? नलिन नेगी
  5. हाल ही में अपना संस्मरण ‘नाइफ़: मेडिटेशन आफ़्टर एन अटेम्प्टेड मर्डर’ लॉन्च करने की घोषणा किसने की है? सलमान रुश्दी
  6. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान की यात्रा को खतरनाक देशों की सूची में शामिल किया है? ब्रिटेन
  7. हाल ही में टी20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय कौन बनें हैं? रोहित शर्मा
  8. हाल ही में जोनाटन क्रिस्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता है, वह किस देश से सम्बंधित हैं? इंडोनेशिया
  9. हाल ही में राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) का प्रबंध निदेशक (MD) किसे नियुक्त किया गया है? संजय शुक्ला
  10. हाल ही में लॉरेंस वोंग किस देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे? सिंगापुर
  • 1

    क्यूकियाओ-2, रिले उपग्रह चीन ने लॉन्च किया है|

    चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने क्यूकियाओ-2 उपग्रह प्रक्षेपण को पूर्ण सफल घोषित किया है क्यूकियाओ-2 का इस्तेमाल कम से कम 2030 तक पृथ्वी पर जमीनी संचालन और चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर किया जाएगा| 2026 में चांग'ई-7 चंद्र मिशन और 2028 में चांग'ई-8 मिशन के लिए भी क्यूकियाओ-2 का इस्तेमाल किया जाएगा|

  • 2

    क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को अगले 5 वर्षों के लिए पुनः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष संगठन का एमडी नियुक्त किया गया है|

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान प्रबंध निदेशक  क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को फिर से 5 साल के नए कार्यकाल के लिए आईएमएफ के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त किया है। क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का नया कार्यकाल 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा। आईएमएफ के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा की जाती है, जो मतदान या सर्वसम्मति के आधार पर प्रबंध निदेशक का चयन करता है। 2004 से आईएमएफ ने सर्वसम्मति के माध्यम से एक प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की नीति अपनाई है।

    अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) -

    मुख्यालय - वाशिंगटन, डीसी

    IMF की मुद्रा- SDR (Special Drawing Rights) की वैश्विक मुद्रा के रूप में मान्यता है, SDR को गोल्डन पेपर के नाम से भी जाना जाता है.

    स्थापना - 1945

    कुल सदस्य - 190 (190वां - अंडोरा)

    सभी को ऋण प्रदान करता है

    IMF का सदस्य बनने के बाद ही IBRD की सदस्यता मिलती है

    प्रमुख - क्रिस्टालीना जॉर्जीवा

    IMF की पहली उप प्रंबध निदेशक – भारत की गीता गोपीनाथ

  • 3

    'मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल' को स्वदेशी रूप से डीआरडीओ ने विकसित किया है|

    भारतीय सेना ने स्वदेशी 'मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल' (MPATGM) का राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया। इसे सेना के शस्त्रागार में शामिल करने का रास्ता खुल गया है। इस हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।

  • 4

    मूडीज़ के अनुसार, भारत की जीडीपी 2024 में 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी|

    भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में 6.1 प्रतिशत बढ़ेगी, जो 2023 में हुई 7.7 प्रतिशत की वृद्धि से कम है। मूडीज़ एनालिटिक्स ने ‘एपीएसी आउटलुक: लिसनिंग थ्रू द नॉइज़’ शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में इस साल सबसे मजबूत उत्पादन लाभ देखने को मिलेगा, लेकिन वैश्विक महामारी के बाद देरी से वापसी के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।

  • 5

    एशिया/ओशिनिया ग्रुप I का आयोजन चीन में हुआ|

    हाल ही में एशिया/ओशिनिया ग्रुप I  का आयोजन चीन के चांग्शा शहर के वे मून आइलैंड क्ले पार्क में हुआ| इससे पहले, साल 2016 में डेविस कप एशिया/ओशिनिया ज़ोन ग्रुप III का आयोजन ईरान के तेहरान में हुआ था|

    राजधानी-  बीजिंग

    चीनी- राष्ट्रपति  शी जिनपिंग

    मुद्रा- रेन्मिन्बी (युआन)

  • 6

    एशिया/ओशिनिया ग्रुप I में भारत तीसरे स्थान पर रहा है|

    एशिया/ओशिनिया ग्रुप I में भारत तीसरे स्थान पर रहा. इस ग्रुप में छह टीमें शामिल थीं: चीन, दक्षिण कोरिया, भारत, न्यूजीलैंड, चीनी ताइपे, प्रशांत ओशिनिया. एशिया/ओशिनिया ग्रुप I से शीर्ष दो टीमें प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालीफ़ाई करती हैं| वहीं, निचली दो टीमें अगले साल के लिए एशिया/ओशिनिया ग्रुप II में चली जाती हैं| इस साल के अंत में खेले जाने वाले प्ले-ऑफ़ में शीर्ष दो टीमों को पदोन्नति मिलेगी| वहीं, निचली दो टीमों को 2025 में एशिया/ओशिनिया ग्रुप II में स्थानांतरित कर दिया जाएगा|

  • 7

    प्रतिवर्ष विश्व चगास रोग दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है|

    प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व चगास रोग दिवस मनाया जाता है ताकि लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली इस अल्पज्ञात बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके, खासकर लैटिन अमेरिका में। 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने वर्ष 2019 में चगास रोग दिवस को मंज़ूरी दी थी। विश्व चगास रोग दिवस 2024 का विषय “चगास रोग से निपटना: जल्दी पता लगाएं और जीवन की देखभाल करें” है। चगास रोग, जिसे “साइलेंट एवं साइलेंस्ड (Silent And Silenced) ” के रूप में भी जाना जाता है|

  • 8

    अपना संस्मरण 'नाइफ़: मेडिटेशन आफ़्टर एन अटेम्प्टेड मर्डर' लॉन्च करने की घोषणा सलमान रुश्दी ने की है|

    सलमान रुश्दी ने हाल ही में अपना नया संस्मरण 'नाइफ़: मेडिटेशन आफ़्टर एन अटेम्प्टेड मर्डर' लॉन्च करने की घोषणा की| नाइफ़ में 2022 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रुश्दी पर हुए घातक हमले का ज़िक्र है| इस हमले में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी. किताब में उस दौरान उनका इलाज कैसे हुआ था, इसकी जानकारी दी गई है|

  • 9

    ब्रिटेन ने पाकिस्तान की यात्रा को खतरनाक देशों की सूची में शामिल किया है|

    ब्रिटेन (UK) ने हाल ही में उन देशों की सूची जारी की है जो यात्रा के लिहाज़ से बेहद खतरनाक है। इस लिस्ट में यूके ने पाकिस्तान को भी शामिल किया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने उन देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम लिया है जो ब्रिटेन के नागरिकों के लिए ‘बहुत खतरनाक’ हैं। इस लिस्ट में कुल 24 देशों के नाम हैं।

  • 10

    टी20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय रोहित शर्मा बनें हैं|

    हाल ही में मुंबई इंडियंस के बैटर रोहित शर्मा ने वानखेड़े में सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में छक्कों को लेकर ही एक बड़ा मुकाम हासिल किया।रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बनें हैं|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *