16 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

16 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

16 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में, मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (MOWCAP) की 10वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई? मंगोलिया
  2. 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024  का आयोजन कहाँ  किया जाएगा?  गोवा
  3. हाल ही में किस देश ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, स्टील, सोलर सेल्स और एल्युमिनियम पर भारी शुल्क लगाया है?  अमेरीका
  4. हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने अपना 250वां स्थापना दिवस कब मनाया? 14 मई
  5. हाल ही में किस देश के तीसरे विमानवाहक पोत, फुज़ियान ने अपना पहला समुद्री परीक्षण पूर्ण किया?  चीन
  6. हाल ही में विश्‍व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी कौन बनी हैं?  मनिका बत्रा
  7. हाल ही में सीनियर नेशनल्स सेलिंग चैंपियनशिप- 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?  मुंबई
  8. हाल ही में चंद्रमा पर पहली रेलवे प्रणाली ‘FLOAT’ बनाने की घोषणा किसने की है?  नासा
  9. हाल ही में साहित्य अकादमी फेलोशिप से किसे नवाजा गया है?  रस्किन बॉन्ड
  10. हाल ही में सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा किसने हासिल किया? आईआईएम अहमदाबाद
  • 1

    ‘विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024’ रॉटरडैम, नीदरलैंड में आयोजित की गई|

    भारत ने रॉटरडैम में 2024 विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन में अपना मंडप स्थापित किया है, जिसका उद्घाटन 12 मई को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के भूपिंदर सिंह भल्ला ने किया। 13-15 मई तक चलने वाला यह कार्यक्रम दुनिया भर के 15,000 प्रतिनिधियों की मेजबानी करता है।

  • 2

    मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (MOWCAP) की 10वीं बैठक मंगोलिया में आयोजित हुई|

    हाल ही में, मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (MOWCAP) की 10वीं बैठक उलानबातर, मंगोलिया में आयोजित हुई| भारत से रामचरितमानस, पंचतंत्र, और सहादयलोक-लोकना को 2024 के लिए यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर में शामिल किया गया है।

    राजधानी- उलान बतोर

    मुद्रा- तोगोर्ग

  • 3

    77वां कान फिल्मोत्‍सव फ्रांस में शुरू हुआ है|

    77वां कान फिल्मोत्‍सव फ्रांस के कान में शुरू हो गया। दुनिया का यह सबसे लोकप्रिय फिल्म महोत्सव प्रसिद्ध निर्देशक और संगीतकार क्वेंटिन डुपिएक्स की फ्रांसीसी कॉमेडी “द सेकेंड एक्ट” के साथ शुरू हुआ। इस बार पाल्मे डी’ओर के लिए 22 फिल्में प्रतिस्पर्धा में होंगी। प्रसिद्ध अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को मानद पाम डी’ओर से सम्मानित किया जाएगा। भारत 12 दिवसीय इस फिल्‍मोत्‍सव में भाग ले रहा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में केन्‍द्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि तथा फिल्म उद्योग के सदस्य शामिल हैं। भारत पहली बार कान फिल्मोत्‍सव में भारत पर्व की मेजबानी करेगा। कान में भारत पवेलियन भारतीय फिल्म समुदाय के लिए विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इनमें उत्पादन सहयोग को बढ़ावा देना, ज्ञान सत्र, वितरण सौदों पर हस्ताक्षर करना, बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग और दुनिया भर के प्रमुख मनोरंजन और मीडिया खिलाड़ियों के साथ मेलजोल बढ़ाना शामिल है। भारत पर्व पर 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 के आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर का भी अनावरण किया जाएगा। इस साल यह 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

    राजधानी- पेरिस

    मुद्रा- यूरो

  • 4

    55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 का आयोजन गोवा में किया जाएगा|

    इस साल यह 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

    राजधानी- पणजी

    राज्यपाल- पी एस श्रीधरन

    मुख्य मंत्री -प्रमोद सावंत

  • 5

    अमेरीका ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, स्टील, सोलर सेल्स और एल्युमिनियम पर भारी शुल्क लगाया है|

    अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, स्‍टील, सोलर सेल्‍स और एल्युमिनियम पर भारी शुल्‍क लगा दिया है। उनका कहना है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि अमरीकी श्रमिक अनुचित कारोबार प्रणालियों से प्रभावित नही हो रहे हैं। इनमें चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सौ प्रतिशत शुल्‍क, सेमीकंडक्‍टर पर 50 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी पर 25 प्रतिशत शुल्‍क शामिल है।

    राजधानी-  वॉशिंगटन डी॰ सी॰

    मुद्रा- यूएस डॉलर

  • 6

    मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने अपना 250वां स्थापना दिवस 14 मई को मनाया गया हैं |

    मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) 14 मई, 2024 को अपना 250वां स्थापना दिवस मना रहा है।

  • 7

    विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधित पहलुओं (TRIPS) पर समझौते की 30वीं वर्षगाँठ मनाई|

    हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सदस्यों ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधित पहलुओं (TRIPS) पर समझौते की 30वीं वर्षगाँठ मनाई। टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौता (General Agreement on Tariffs and Trade- GATT) ने बौद्धिक संपदा को सीमित तरीके से संबोधित किया। 1987 से 1994 तक चले उरुग्वे राउंड में माराकेस समझौते के परिणामस्वरूप 1995 में WTO की स्थापना हुई, जिसमें TRIPS समझौता भी शामिल था। TRIPS पर WTO समझौता बौद्धिक संपदा (IP) पर सबसे व्यापक बहुपक्षीय समझौता है।

  • 8

    चीन के तीसरे विमानवाहक पोत, फुज़ियान ने अपना पहला समुद्री परीक्षण पूर्ण किया|

    चीन के तीसरे विमानवाहक पोत (Carrier), फुज़ियान ने अपना आठ दिवसीय पहला समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। फुज़ियान एक 80,000 टन का सुपरकैरियर है जिसमें विमान लॉन्च करने के लिये विद्युत चुंबकीय कैटापुल्ट होते हैं।

    राजधानी- बीजिंग

    मुद्रा- रेन्मिन्बी (युआन)

    राष्ट्रपति-  शी जिनपिंग

  • 9

    एशियाई ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय सृष्टि खंडागले बनीं हैं|

    भारतीय जिमनास्ट सृष्टि खंडागले ने हांगकांग, चीन में आयोजित एशियाई ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया है| सृष्टि खंडागले अब एशियन ट्रैम्पोलिन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बन गई हैं|अमेरिका के बाद चीन इस तकनीक के साथ सुपरकैरियर तैनात करने वाला दूसरा देश है। चीन का पहला विमानवाहक पोत लियाओनिंग 2012 में और दूसरा वाहक शेडोंग 2017 में लॉन्च किया गया था।

  • 10

    भारत के 85वें शतरंज ग्रैंडमास्टर पी श्यामनिखिल बने हैं|

    तमिलनाडु के पी श्यामनिखिल भारत के 85वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (जीएम) बने। आठ साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले 31 वर्षीय शतरंज प्रतिभावान खिलाड़ी ने आखिरकार 2024 दुबई पुलिस मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम जीएम मानदंड हासिल किया। आर वैशाली 84वीं भारतीय जीएम थीं|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *