16 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

16 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

16 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में किस देश ने वर्ल्‍ड गर्वेमेंट समिट 2024 में प्रतिष्ठित नौवां गोवटैक प्राइज हासिल किया? भारत
  2. हाल ही में किस अभियान के तहत सिक्किम में ‘हमरो संकल्प, विकसित भारत पुष्पित सिक्किम’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है? स्वच्छ भारत अभियान
  3. हाल ही में पेटीएम ई-कॉमर्स ने अपना नाम बदलकर क्या रखा है? पाई प्लेटफॉर्म्स
  4. हाल ही में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 कहाँ शुरु हुई है? मलेशिया
  5. प्रतिवर्ष ‘जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है? 14 फरवरी
  6. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की नकद राशि को बढ़ाकर कितना कर दिया गया है? 15 लाख
  7. हाल ही में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतरगत, बिजली की कितनी यूनिट मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी? 300 यूनिट
  8. हाल ही में दुनिया के पहले ओम आकृति के शिव मंदिर की स्थापना कहाँ हुई है?राजस्थान
  9. बिहार विधानसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है? नंद किशोर यादव
  10. हाल ही में SBICAPS ने किसे नए MD और CEO के रूप में नियुक्त किया है? वीरेंद्र बंसल
  • 1

    स्मार्ट खाद्य अनाज भंडारण प्रणाली (SAFEETY) तकनीक का विकास इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) किया है

    हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने स्मार्ट खाद्य अनाज भंडारण प्रणाली (SAFEETY) तकनीक को मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड को सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया है। यह देश में नवाचार को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। SAFEETY, जिसे MeitY के मार्गदर्शन में सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) द्वारा विकसित किया गया है, में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) ट्रैसेबिलिटी, ऑनलाइन वज़न और नमी माप, रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित अनाज से नमी को हटाने के साथ अनाज बैग की लोडिंग तथा अनलोडिंग की सुविधा है। यह उन्नत प्रणाली लगभग एक ट्रक (लगभग 28 टन) अनाज को केवल 40 मिनट में संभाल सकती है।

     

  • 2

    महिलाओं के लिए नवनिर्मित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन अगरतला शहर में हाल ही में किया गया

    केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज संयुक्त रूप से हाइब्रिड मोड के माध्यम से अगरतला के आनंदनगर में महिलाओं के लिए नवनिर्मित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान-एनएसटीआई का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान दिल्ली से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

    उद्घाटन करने के बाद श्री प्रधान ने कहा कि 4.12 एकड़ में फैला यह संस्थान 17 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस नये भवन का शिलान्यास 5 साल पहले श्री प्रधान ने ही किया था। उन्‍होंने प्रधानमंत्री का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके परिणामस्वरूप 2014 से 2024 तक पिछले 10 वर्षों में उच्च शिक्षा में लड़कियों का नामांकन अनुपात 34 प्रतिशत बढ़ गया है।

  • 3

    हाल ही में जर्मन अनुसंधानकर्ताओं ने . बाल्टिक सागर में लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की

    जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं ने बाल्टिक सागर में जर्मन तट से दूर लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की है जो 10 हजार वर्ष से भी अधिक पुरानी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दीवार के बारे में अनुसंधानकर्ताओं को पहली बार 2021 में पता चला। यह बाल्टिक सागर में अब तक खोजी गई सबसे पुरानी मानव निर्मित संरचना साबित हो सकती है।यह संरचना पूर्वी जर्मन राज्य मेक्लेनबर्ग-पश्चिमी पोमेरानिया के तट से लगभग 10 किलोमीटर दूर 21 मीटर की गहराई पर स्थित है। इसमें लगभग 1 हजार 700 टेनिस और फुटबॉल के आकार के पत्थर शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश की ऊंचाई 1 मीटर से कम है। इस क्षेत्र में लगभग 8 हजार 500 वर्ष पहले बाढ़ आई थी, लेकिन उससे पहले यह सूखी भूमि रही होगी। अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि दीवार का निर्माण बारहसिंगा का शिकार करने के लिए किया गया था। अमरीका में मिशिगन झील में पुरातत्वविदों को ऐसी ही संरचनाएं मिली हैं जिनका उपयोग बारहसिंगा के शिकार के लिए किया जाता था।

     

     

  • 4

    भारत देश ने वर्ल्‍ड गर्वेमेंट समिट 2024 में प्रतिष्ठित नौवां गोवटैक प्राइज हासिल किया

    भारत ने सरकारी सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ल्‍ड गर्वेमेंट समिट 2024 में प्रतिष्ठित नौवां गोवटैक प्राइज हासिल किया है। संयुक्त अरब अमीरात की सरकार द्वारा स्थापित यह वार्षिक पुरस्कार रचनात्मक और नई खोजों के लिए दुनियाभर की सरकारों, संगठनों और केंद्रों को दिया जाता है। भारत ने यह पुरस्कार कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सरकारी सेवाओं की श्रेणी में जीता है। पुरस्कार के लिए भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित महत्वपूर्ण परियोजना आई-आर ए एस टी ई का विशेष उल्‍लेख किया गया है।

    यह परियोजना सरकार, उद्योग और शैक्षिक जगत के परस्पर सहयोग से सड़क सुरक्षा के बारे में एक जागरूकता फैलाने का काम करती है। इस परियोजना का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्‍यम से सड़क सुरक्षा इंजीनियरिंग को नया स्वरूप देना है। इसमें परिस्थितियों के आधार पर विश्लेषण कर दुर्घटना से पहले उसकी रोकथाम का प्रयास किया जाता है। यह पुरस्‍कार दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने प्रदान किया तथा भारत के महावाणिज्य दूतावास में वाणिज्य दूत श्रीमती तादु मामु ने ग्रहण किया।

  • 5

    स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिक्किम में 'हमरो संकल्प, विकसित भारत पुष्पित सिक्किम' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है

    सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गंगटोक के राजभवन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत "हमरो संकल्प, विकसित भारत पुष्पित सिक्किम" कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपनाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर राष्ट्र विकास में स्वच्छता की भूमिका पर जोर दिया। 1 सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान मंदिर और राष्ट्रीय स्मारकों सहित राजभवन के परिसर की सफाई के साथ शुरू हुई।

     

  • 6

    अंडरवाटर हार्बर रक्षा और निगरानी प्रणाली का उद्घाटन अंडमान और निकोबार

    नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर. हरि कुमार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आईएनएस उत्क्रोश में एक प्रिसिजन एप्रोच रडार (पीएआर) का उद्घाटन किया, जो कम दृश्यता की स्थिति में विमान को सुरक्षित रूप से उतारने के लिए अत्यधिक सटीक क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर मार्गदर्शन सक्षम करेगा। उन्होंने नेवल जेट्टी, पोर्ट ब्लेयर में IUHDSS (इंटीग्रेटेड अंडरवाटर हार्बर डिफेंस एंड सर्विलांस सिस्टम) का भी उद्घाटन किया। आईयूएचडीएसएस नौसेना जेटी के आसपास सतह और पानी के नीचे के लक्ष्यों का पता लगाने, पहचानने और ट्रैकिंग करने में सक्षम है, जिससे पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह की सुरक्षा बढ़ जाती है।

  • 7

    पेटीएम ई-कॉमर्स ने अपना नाम बदलकर पाई प्लेटफॉर्म्स

     

    पेटीएम ई-कॉमर्स (Paytm E-Commerce) ने अपना नाम बदलकर पाई प्लेटफॉर्म्स कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटीएम ने करीब 3 महीने पहले नाम बदलने के लिए आवेदन किया था. जिसकी मंजूरी उसे 8 फरवरी को कंपनी रजिस्ट्रार से मिल गई थी। कंपनी रजिस्ट्रार की अधिसूचना के मुताबिक पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को अब पाई प्लेटफॉर्म्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा। रिजर्व बैंक के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद पेटीएम ऑनलाइन रीटेल कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए कंपनी ने बिट्सिला (Bitsila) का अधिग्रहण किया है। बता दें कि बिट्सिला ONDC पर एक सेलर्स प्लेटफॉर्म है।

  • 8

    बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 मलेशिया में शुरु हुई है

    बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 मलेशिया के शाह आलम स्‍टेडियम में शुरु हुई। इस द्विवार्षिक स्‍पर्धा का समापन इस महीने की 18 तारीख को होगा। पुरुष टीम की स्‍पर्धा में भारत का पहला मैच हांगकांग के साथ खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के विजेताओं को थॉमस और उबर कप के लिए एशियाई क्वालीफायर माना जाएगा। पुरुषों और महिला टीम की बैडमिंटन विश्‍व चैंपियनशिप स्‍पर्धा चीन के चेंग्‍दू में इस वर्ष 28 अप्रैल से 5 मई तक होगी।

  • 9

    ली निंग श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज 2024 में, खेलो इंडिया की एथलीट ईशा रानी बरुआ ने महिला सिंगल्‍स में स्वर्ण पदक जीता

    ली निंग श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंजः2024 में, खेलो इंडिया के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशा रानी बरुआ ने महिला सिंगल्‍स में स्वर्ण, जबकि रक्षिता श्री एस0 ने रजत पदक जीता और ऋत्विक संजीवी एस0 ने भी पुरुष सिंगल्‍स में रजत पदक जीता। श्रीलंका बैडमिंटन एसोसिएशन ने इस महीने की 5 से 11 तारीख के बीच गाले में ली0 निंग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंजः2024 का आयोजन किया। 14 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *