16 December Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today ( 16 December 2025)

 

  1. हाल ही में स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला एशियाई देश कौन सा बना है? भारत
  2. हाल ही में नवंबर 2025 के लिए महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया है? शेफाली वर्मा
  3. हाल ही में ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की शुरुआत किस राज्य ने की है? महाराष्ट्र
  4. हाल ही में मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में किसने शपथ ली है? राज कुमार गोयल
  5. हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किसके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया है? पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय
  6. हाल ही में दिवंगत प्रफुल्ल गोविंदा बरुआ का संबंध किस राज्य से है? असम
  7. हाल ही में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व को किस राज्य में तीसरे आवास के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है? मध्य प्रदेश
  8. हाल ही में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? संगीता बरूआ
  9. हाल ही में किस देश के म्वाजिंडिका आध्यात्मिक नृत्य को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया है? केन्या
  10. हाल ही में चेन्नई मेट्रो विस्तार के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कितना ऋण मंजूर किया है? 240 मिलियन अमेरिकी डॉलर

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला एशियाई देश भारत बना है|

    भारत ने हांगकांग चीन (Hong Kong China) को 3-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 (Squash World Cup 2025) का खिताब जीता है| इसी के साथ भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र (Australia, England and Egypt) के बाद चौथा देश बन गया है| जोशना चिनप्पा ने का यी ली (Ka Yi Lee) को 3-1 से हराया| अभय सिंह ने एलेक्स लाउ (Alex Lau) को 3-0 से हराया| अनाहत सिंह ने टोमैटो हो (Tomato Ho) को 3-0 से हराया|

  • 2

    नवंबर 2025 के लिए महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ शेफाली वर्मा को चुना गया है|

    शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ (women’s ICC Player of the Month for November 2025) चुना गया है| उन्हें यह भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत के फाइनल में उनके प्लेयर ऑफ़ द मैच प्रदर्शन के लिए दिया गया है| दक्षिण अफ़्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर (South African spinner Simon Harmer) ने नवंबर 2025 के लिए पुरुष ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ (men’s ICC Player of the Month for November 2025) जीता है|

  • 3

    ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की शुरुआत महाराष्ट्र ने की है|

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में राज्य स्तरीय खेल पहल 'प्रोजेक्ट महादेव (Project Mahadev)' की शुरुआत की है| इसका अनावरण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi), पूर्व अर्जेंटीनी खिलाड़ी लुइस सुआरेज़ (Luis Suarez) और रोड्रिगो डे पॉल (Rodrigo de Paul), भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान राहुल भेके, और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया| यह 13 वर्ष से कम उम्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम है| उद्देश्य (Objective): 2034 फीफा विश्व कप जैसे दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना| यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (Maharashtra Institution for Transformation MITRA), विलेज सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फाउंडेशन (Village Social Transformation Foundation VSTF), वेस्टर्न इंडिया फूटबॉल एसोसिएशन (Western India Football Association WIFA), सीआईडीसीओ, और महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग की भागीदारी के साथ लागू किया जा रहा है|

  • 4

    मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में राज कुमार गोयल ने शपथ ली है|

    राज कुमार गोयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में 15 दिसंबर, 2024 को मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner (CIC) के रूप में शपथ दिलवाई गई|

  • 5

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया है|

    उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सम्राट पेरुम्बिदुगु मुथरैयार द्वितीय (सुवरण मरन Emperor Perumbidugu Mutharaiyar II (Suvaran Maran)) के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट (commemorative postage stamp) जारी किया है| वह प्राचीन तमिल नाडु के सबसे प्रसिद्ध शासकों में से एक थे और प्रसिद्ध मुथारैयार वंश (Mutharaiyar dynasty) से संबंधित थे, जिसने 7वीं से 9वीं शताब्दी ईस्वी के बीच तमिल नाडु के मध्य क्षेत्र पर शासन किया था|

  • 6

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि 15 दिसंबर को मनाई गई है|

    15 दिसंबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि बड़े सम्मान के साथ मनाई गई| सर्दार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें भारत का लौह पुरुष (Iron Man of India) कहा जाता है, का 15 दिसंबर 1950 को निधन हो गया था| वे भारत के पहले उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना मंत्री और राज्य मंत्री थे| वह वी.पी. मेनन के साथ मिलकर 560 से अधिक रियासतों (princely states) को एक एकीकृत भारत में शामिल करने में सहायक रहे| 1991 में, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है|

  • 7

    इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स स्टैंडर्ड्स एसोसिएशन (IEEE SA) कॉर्पोरेट अवार्ड 2025 जीतने वाला पहला भारतीय संगठन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स बना है|

    सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (Centre for Development of Telematics C-DOT) ने इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स स्टैंडर्ड्स एसोसिएशन (IEEE SA) कॉर्पोरेट अवार्ड 2025 (Institute of Electrical and Electronics Engineers Standards Association (IEEE SA) Corporate Award 2025) जीता है| इस के साथ यह अवार्ड जीतने वाला पहला भारतीय और विश्व का पांचवां संगठन बन गया है| यह पुरस्कार वायरलेस ब्रॉडबैंड, ग्रामीण 5G और टेलीकॉम शिक्षा में IEEE मानकों को आगे बढ़ाने में C-DOT के नवप्रवर्तनकारी योगदान को सम्मानित करता है|

  • 8

    दिवंगत प्रफुल्ल गोविंदा बरुआ का संबंध असम से है|

    हाल ही में द असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक और प्रबंध निदेशक (editor and managing director of The Assam Tribune Group), प्रफुल्ल गोविंदा बरुआ का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वे असम की पत्रकारिता उद्योग में एक प्रमुख व्यक्तित्व थे, जिन्होंने 1966 से प्रबंध निदेशक और 1997 से संपादक के रूप में सेवा की| उन्हें 2018 में पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri) से सम्मानित किया गया था|

  • 9

    वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व को मध्य प्रदेश में तीसरे आवास के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है|

    हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मानसून 2026  से पहले वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व (Veerangana Durgavati Tiger Reserve) को राज्य के तीसरे चीता आवास (cheetah habitat) बनाने की घोषणा की है| राज्य मंत्रिपरिषद ने सागर जिले के नौरादेही में स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व को चीते के लिए राज्य में तीसरे आवास के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति (in-principle approval) दी है| पहला चीता आवास सितम्बर 2022 में श्योपुर के कुणो नेशनल पार्क (Kuno National Park (KNP)) में खोला गया था, और दूसरा गांधी सागर अभयारण्य (Gandhi Sagar Sanctuary), मंडसौर में अप्रैल, 2025 में खोला गया|

  • 10

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में संगीता बरूआ को चुना गया है|

    वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरूआ पिशारोटी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club of India) की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं है| चुनाव में उन्होंने 1,019 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अतुल मिश्रा और अरुण शर्मा को क्रमशः 129 और 89 वोट मिले| उनकी टीम ने हालिया चुनावों में सभी 21 पदों पर जीत हासिल की| प्रमुख पदाधिकारी अफज़ल इमाम (महासचिव General Secretary). पीआर सुनील (संयुक्त सचिव Joint Secretary) और जतिन गांधी (उपाध्यक्ष Vice President) हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top